F7 News

F7 News Hi guys follow our Page to get Clear, consive and correct news in hindi

18/10/2021

बांग्लादेश: शेख़ हसीना ने हिन्दुओं की सुरक्षा पर भारत को क्यों दी चेतावनी? https://youtu.be/_LC45PooAVw

बांग्लादेश में दुर्गा पूजा के मौक़े पर हिन्दू मंदिरों पर हमले के दो दिन बाद बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख़ हसीना ने दोषियों को कड़ी से कड़ी सज़ा देने और हिन्दुओं को सुरक्षा प्रदान करने की बात दोहराई है.

शेख़ हसीना की सरकार लगातार हिन्दुओं की सुरक्षा को लेकर बोलती रही है लेकिन बुधवार को प्रधानमंत्री ने जिस तरह से हिन्दुओं की सुरक्षा को भारत के नेताओं से जोड़ा, वह एक अपवाद था.

शेख़ हसीना ने कहा कि बांग्लादेश में हिन्दुओं की सुरक्षा को लेकर भारत को भी सतर्क रहना चाहिए. बांग्लादेश की प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत में ऐसा कुछ नहीं होना चाहिए, जिससे उनके मुल्क और वहाँ के हिन्दुओं पर असर पड़े.

बांग्लादेश के पूर्व विदेश सचिव तौहिद हुसैन ने बीबीसी बांग्ला सेवा से कहा कि यह पहली बार है, जब बांग्लादेश के शीर्ष नेतृत्व की ओर से खुलकर भारत के भीतर होने वाले वाले वाक़यों पर चिंता जताई गई है.

उन्होंने कहा, ''सामान्य तौर पर हम भारत को इस तरह से स्पष्ट संदेश नहीं देते हैं. भले इसे लेकर बात होती रही है. भारत की सत्ताधारी बीजेपी में सबसे शक्तिशाली व्यक्ति ने भी बांग्लादेश को लेकर अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया था, तब भी हमने इतना खुलकर नहीं बोला था.''

17/10/2021

बांग्लादेश में इस्कॉन मंदिर पर हमला, एक श्रद्धालु की मौत - https://youtu.be/wkom2KsKqzg

बांग्लादेश में एक इस्कॉन मंदिर में भीड़ ने तोड़फोड़ की है और इस घटना में एक श्रद्धालु मारा गया है.

यह गुरुवार के बाद से हिंसा में गई पांचवीं जान है.

अंग्रेज़ी अख़बार 'द इंडियन एक्सप्रेस' ने इस ख़बर को पहले पन्ने पर जगह दी है. अख़बार की रिपोर्ट के अनुसार,

भारत ने कहा है कि 'समन्वित' और 'योजनागत' रूप से किए जा रहे हमले से सांप्रदायिक तनाव को बढ़ाया जा रहा है.

अख़बार की अनुसार, भारत सरकार इस बात से चिंतित है कि बांग्लादेश लगातार बढ़ती घटनाओं को रोक पाने या नियंत्रित कर पाने में असमर्थ है

जबकि देश के आधे से अधिक प्रशासनिक ज़िलों में अर्धसैनिक बलों की टुकड़ियों की भारी तैनाती है.

नोआखाली के इस्कॉन मंदिर में हुए इस हमले से वहाँ का हिंदू समुदाय सदमे में हैं और इसके कारण सड़कों पर प्रदर्शन हो रहे

अख़बार ने सूत्रों के हवाले से लिख है कि बांग्लादेश में दो समुदायों के बीच सांप्रदायिक दंगे भड़काने के पीछे इस्लामी चरमपंथी समूहों की भागीदारी की आशंका है जिसकी जाँच की जा रही है.

08/09/2021

तालिबान ने किया अंतरिम सरकार का एलान https://youtu.be/PRAd7Jzq2aU

तालिबान ने मंगलवार शाम अफ़ग़ानिस्तान में अंतरिम सरकार गठन का एलान किया और बताया कि अफ़ग़ानिस्तान अब 'इस्लामिक अमीरात' है.

तालिबान के प्रवक्ता ज़बीउल्लाह मुजाहिद ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि तालिबान के संस्थापकों में से एक..

मुल्ला मोहम्मद हसन अखुंद सरकार के मुखिया यानी प्रधानमंत्री होंगे और मुल्ला अब्दुल ग़नी बरादर उप प्रधानमंत्री होंगे.

बरादर तालिबान के सह संस्थापक हैं.मुल्ला अब्दुल सलाम हनफी को भी उप प्रधानमंत्री बनाया गया है.

07/09/2021

कोरोना जब क़हर बरपा रहा था तब मोदी सरकार सीएए का प्रचार कर रही थी

https://youtu.be/FhIqLS3jsMA

कोरोना महामारी के दौर में मोदी सरकार ने महत्वाकांक्षी प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत स्वास्थ्य बीमा योजना (पीएमजेएवाई) के प्रचार पर जितना ख़र्च किया

उससे कहीं अधिक ख़र्च नागरिकता संशोधन क़ानून, नेशनल पॉपुलेशन रजिस्टर और कृषि क़ानूनों जैसे विवादित क़ानूनों से जुड़े विज्ञापनों पर किया.

भारत में बेहतर इलाज के लिए ग़रीबों को आर्थिक मदद देने के लिए आयुष्मान भारत- प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना की शुरुआत हुई थी.

साल 2020 में कोविड-19 महामारी का असर झेल रहे लोगों के लिए इसके दायरे को बढ़ाया गया था.

बीबीसी ने सूचना के अधिकार (आरटीआई) का इस्तेमाल करते हुए कोरोना महामारी के दौर में विज्ञापन के ख़र्च में मोदी सरकार की प्राथमिकताओं को समझने की कोशिश की.

आरटीआई से मिली जानकारी के मुताबिक़ अप्रैल 2020 से लेकर जनवरी 2021 के बीच मोदी सरकार ने विज्ञापनों पर कुल 212 करोड़ रुपये खर्च किए हैं.

इसमें से केवल 0.01 फ़ीसदी यानी दो लाख 49 हज़ार रुपये सरकार की महत्वाकांक्षी स्वास्थ्य बीमा योजना के विज्ञापन पर खर्च किए गए हैं.

06/09/2021

तालिबान और RSS पर टिप्पणी कर निशाना बने जावेद अख़्तर

https://youtu.be/1JQo76pViC4

गीतकार और पूर्व राज्यसभा सांसद जावेद अख़्तर के एक टीवी चैनल की बहस में दिए बयान पर विवाद हो गया है.

शुक्रवार को जावेद अख़्तर ने एनडीटीवी से हिंदूवादी संगठन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की तालिबान से तुलना की थी.

बीजेपी नेता ने उनके बयान का विरोध करते हुए कहा है कि जावेद अख़्तर हाथ जोड़कर अपने बयान के लिए माफ़ी मांगें.

पार्टी नेता राम कदम ने ट्विटर पर एक बयान में कहा है, "संघ और विश्व हिंदू परिषद के करोड़ों कार्यकर्ताओं से जब तक हाथ जोड़कर जावेद अख़्तर माफ़ी नहीं मांगते तब तक उनकी और उनके परिवार की कोई भी फ़िल्म इस महाभारती की भूमि पर नहीं चलेगी."

कदम ने कहा, ''बयान देने से पहले कम से कम ये तो सोचते कि उसी संघ परिवार से जुड़े लोग आज इस देश की राजनीति को चला रहे हैं. राज धर्म का पालन कर रहे हैं. यदि तालिबानी विचारधारा होती तो क्या वो इस तरह की बयानबाज़ी कर पाते. इसी से उनका बयान कितना खोखला है ये स्पष्ट हो जाता है.''

राम कदम महाराष्ट्र विधानसभा में कदम घाटकोपर सीट से विधायक हैं. उन्होंने यह भी कहा है कि जावेद अख़्तर के ख़िलाफ़ पुलिस को शिकायत दी जाएगी.

05/09/2021

काबुल में महिलाओं के विरोध-प्रदर्शन पर तालिबान का हमला
https://youtu.be/F6JP5jDl4-M

अफ़ग़ानिस्तान में तालिबान का कब्ज़ा हो चुका है. इसके बाद अफ़ग़ानिस्तान में महिलाओं की भावी स्थिति को लेकर चिंता जताई जा रही है.

यह चिंता सिर्फ़ अफ़ग़ानिस्तान के भीतर महिलाओं के बीच नहीं बल्कि वैश्विक स्तर पर भी जताई जा रही है.

हालाँकि तालिबान कई बार यह कह चुका है कि उनका वर्तमान शासन उनके पूर्व शासन से बिल्कुल अलग होगा लेकिन हालिया घटनाक्रम संदेह पैदा करते हैं.

काबुल में महिलाओं के एक प्रदर्शन पर तालिबान ने हमला कर उसे ख़त्म करवा दिया है.

ये समूह अफ़ग़ानिस्तान में महिलाओं के शिक्षा और रोज़गार के अधिकार के लिए प्रदर्शन कर रहा था.

प्रदर्शन कर रही महिलाओं के इस समूह का कहना है कि तालिबान ने उन पर आंसू गैस छोड़ी और काली मिर्च स्प्रे से हमला किया.

तालिबान का यह हमला तब हुआ जब ये समूह राष्ट्रपति भवन तक जाने की कोशिश कर रहा था.हालांकि तालिबान का कहना है कि यह प्रदर्शन अनियंत्रित हो गया था.

टोलो न्यूज के अनुसार, तालिबान का कहना है कि महिलाओं का विरोध नियंत्रण से बाहर हो गया था.अफ़ग़ानिस्तान में तालिबान के कब्ज़े के बाद महिलाओं का इस तरह खुलकर विरोध प्रदर्शन करना बेहद नया है.

ये महिलाएं काम के अधिकार और सरकार में शामिल होने की मांग कर रही थीं.

तालिबान पहले ही घोषणा कर चुका है कि आने वाले दिनों में वह अपने प्रशासन की रूपरेखा की घोषणा कर देगा. तालिबान ने कहा है कि महिलाएं उनकी सरकार में शामिल हो सकती हैं लेकिन मंत्री पद पर नहीं

Address

Delhi
110045

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when F7 News posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share