Front News 24

Front News 24 Front news 24 is Hindi news channel which cover news from small village , town , city and all India.

फ्रंट न्यूज़ 24 मुख्यतः गांव और छोटे कस्बों की समस्या को शासन और प्रशासन के सामने लाने और उनके निवारण में कार्य करता है। फ्रंट न्यूज़ देश विदेश राजनैतिक खेल चिकित्सा मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार सम्बंधित समाचार शामिल करता है ।


फ्रंट न्यूज़ 24 से जुड़ने के लिए
Download Front News 24 App:
https://play.google.com/store/apps/details?id=io.news.frontnews

Subscribe to Front News 24YouTube Channel:
https://tinyurl.com/3yzh3p83

Follow us on Twitter:
https://twitter.com/FrontNews5

Follow us on Instagram:
https://www.instagram.com/front_news_24/

18 करोड़ के होंगे विकास कार्य: कन्हैया लाल
13/08/2026

18 करोड़ के होंगे विकास कार्य: कन्हैया लाल

नगर पालिका मालपुरा चुनाव 202613 अगस्त को लाॅटरी के बाद किनके लगेंगे पंख, क्या बदलेंगे समीकरण
11/08/2026

नगर पालिका मालपुरा चुनाव 2026
13 अगस्त को लाॅटरी के बाद किनके लगेंगे पंख, क्या बदलेंगे समीकरण

Ras transfer list
11/08/2026

Ras transfer list

*अपील* राज्य निर्वाचन आयोग राजस्थान के निर्देशानुसार नगरनिकायों की मतदाता सूचियों के निरंतर अद्यतन के दौरान नगरपालिका मा...
11/08/2026

*अपील*
राज्य निर्वाचन आयोग राजस्थान के निर्देशानुसार नगरनिकायों की मतदाता सूचियों के निरंतर अद्यतन के दौरान नगरपालिका मालपुरा ,डिग्गी, एवं लाम्बाहरीसिंह एवं पंचायती राज (पंचायत समिति मालपुरा,पचेवर ) संस्थाओं के मतदाताओं के निर्वाचक नामावली में नाम जोड़ने एवं विलोपित करने का कार्य प्रक्रियाधीन है अतः मालपुरा उपखंड की जनता से अपील है कि प्रगणक एवं निर्वाचन कार्यालय में संपर्क कर अपने नाम की जांच कर लेवे यदि नाम नहीं है तो अपना नाम मतदाता सूची में नाम जुड़वाए उक्त प्रक्रिया नामांकन से 10 दिन पहले तक मतदाता सूची में नाम जुड़वा सकते है सभी से अपील है कि अतिम समय का इंतजार ना करे और मतदाता सूची में अपना नाम जुड़वाए

निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण पदाधिकारी एसडीएम मालपुरा*

10/08/2026

मालपुरा में राजस्थान की सबसे बड़ी कावड़ यात्रा का स्वागत करते जलदाय मंत्री कन्हैया लाल चौधरी

09/08/2026

लांबाहरिसिंह में एक घर में जहरीला सांप निकलने से परिवार दहशत में आ गया। मकान में सांप दिखाई देने पर परिवार में खौफ फैल गया। इसके बाद एहसास खान ने रेस्क्यू कर सांप का सुरक्षित रूप से जंगल में छोड़ा। जानकारी के अनुसार गणेश जी के मंदिर के पास शिवप्रकाश, बकट शर्मा के मकान मे अचानक जहरीला सांप दिखाई दिया। देखते ही देखते सांप मकान की फाटक के पास रखे कट्टों में छिप गया। इस दौरान घर के सदस्य ऋषि शर्मा ने सांप पर निगरानी रखी व रेस्क्यू के लिए एहसास खान को सूचना दी। करीब आधे घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद जहरीले सांप को हाथ में पकड़ सुरक्षित छोड़ा गया। जानकारी के अनुसार पकड़ा गया सांप करीब साढ़े तीन फीट लम्बा व कोबरा प्रजाति का था जो कि जहरीला होता है।

मालपुरा में 10 अगस्त को भारी पुलिस जाप्ते के बीच निकलेगी कावड़ यात्रा
09/08/2026

मालपुरा में 10 अगस्त को भारी पुलिस जाप्ते के बीच निकलेगी कावड़ यात्रा

लावा एवं चबराना में “हरियालो राजस्थान” अभियान के तहत 11 हेक्टेयर भूमि पर 11 हजार पौधों का रोपण जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी...
08/08/2026

लावा एवं चबराना में “हरियालो राजस्थान” अभियान के तहत 11 हेक्टेयर भूमि पर 11 हजार पौधों का रोपण
जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग राजस्थान सरकार के केबिनेट मंत्री कन्हैया लाल चौधरी की अध्यक्षता में आज ग्राम पंचायत लावा एवं चबराना में “हरियालो राजस्थान” एवं “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के अंतर्गत वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पर्यावरण संरक्षण एवं हरित राजस्थान के संकल्प को साकार करते हुए 11 हेक्टेयर भूमि में लगभग 11,000 पौधों का रोपण किया गया।

वृक्षारोपण कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, विद्यार्थियों एवं आमजन ने उत्साहपूर्वक भागीदारी निभाई। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने पौधारोपण के साथ-साथ लगाए गए पौधों के संरक्षण एवं नियमित देखभाल का संकल्प भी लिया।

इस अवसर पर विनोद कुमार मीणा, अतिरिक्त जिला कलेक्टर, टोंक, राकेश कुमार मीणा, मुख्य कार्यकारी अधिकारी, जिला परिषद टोंक एवं कपिल शर्मा, उपखंड अधिकारी, मालपुरा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी, जनप्रतिनिधिगण, विद्यार्थी एवं बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि वृक्षारोपण केवल पौधे लगाने तक सीमित नहीं है, बल्कि लगाए गए प्रत्येक पौधे का संरक्षण एवं उसे वृक्ष के रूप में विकसित करना भी हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है। “हरियालो राजस्थान” अभियान के माध्यम से क्षेत्र को अधिक हरा-भरा बनाने के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण, जलवायु संतुलन एवं भावी पीढ़ी के लिए स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण तैयार करने की दिशा में महत्वपूर्ण प्रयास किए जा रहे हैं।

कार्यक्रम के दौरान “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत भी पौधारोपण कर मातृशक्ति के प्रति सम्मान एवं पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।

इस अवसर पर उपस्थित जनप्रतिनिधियों, विद्यार्थियों एवं आमजन ने अधिकाधिक पौधे लगाने तथा लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल एवं सुरक्षा सुनिश्चित करने का संकल्प लिया।

प्रशासन ने दी स्वीकृति शिव कावड़ यात्रा समिति मालपुरा द्वारा 10 अगस्त को कृषि उपज मण्डी समिति में किया जायेगा जलाभिषेक,
07/08/2026

प्रशासन ने दी स्वीकृति शिव कावड़ यात्रा समिति मालपुरा द्वारा 10 अगस्त को कृषि उपज मण्डी समिति में किया जायेगा जलाभिषेक,

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद मालपुरा द्वारा मुख्यमंत्री राजस्थान के नाम छात्र संघ चुनाव शीघ्र बहाल करवाने हेतु ज्ञापन दि...
07/08/2026

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद मालपुरा द्वारा मुख्यमंत्री राजस्थान के नाम छात्र संघ चुनाव शीघ्र बहाल करवाने हेतु ज्ञापन दिया गया एवं विद्यार्थी परिषद द्वारा कॉलेज शिक्षा आयुक्तालय को मालपुरा महाविद्यालय की मूलभूत समस्याओं के समाधान एवं समाधान में पांच सूत्री मांगों के संबंध में प्राचार्य जी को ज्ञापन दिया गया जिसमें महाविद्यालय में नवीन भवन निर्माण,रिक्त शैक्षणिक पदों एवं डिपोर्टेशन रद्द करने, विद्यार्थियों की न्यूनतम 75% उपस्थिति सुनिश्चित करने, पगे स्तर पर नवीन विषय प्रारंभ करने व महाविद्यालय में NCC इकाई की स्थापना करने की मुख्य मांगो पर ज्ञापन दिया गया वह 15 दिन का अल्टीमेटम दिया गया उसके बाद विद्यार्थी परिषद द्वारा अनिश्चितकालीन धरना प्रारंभ किया जाएगा
जिला संयोजक कार्तिकेय शर्मा ने बताया की महाविद्यालय की जर्जर अवस्था 2021 से हैं इस पर पहले भी कहीं ज्ञापन मुख्यमंत्री महोदय, जिला कलेक्टर, के नाम दिए जा चुके हैं महाविद्यालय में स्नातकोत्तर विषय प्रारंभ हुए 4 वर्ष हो गए हैं पर अभी भूगोल के अलावा और विषय नहीं है महाविद्यालय में NCC की इकाई की स्थापना महाविद्यालय के स्थापना के अनुसार अब तक हो जानी चाहिए और महाविद्यालय में 1800 से ज्यादा विद्यार्थियों पर भी शैक्षणिक रिक्त पद और जो यहां पर प्राध्यापक लगाए गए हैं उनका डेपुटेशन रद्द करने की मांग रखी गई है जिससे योग्य, नियमित और शिक्षा की गुणवत्ता वृद्धि हो सके इस दौरान भागसंयोजक अभय सोनी ,नगर मंत्री लक्षित नामा ,नगर सहमंत्री कोमल चौधरी, विनीता पारीक,
मोहित जैन, कुलदीप शर्मा नितेश गजवानी ,सूरज खारोल आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे

Address

Karol Bagh New Delhi
Delhi
110005

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Front News 24 posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to Front News 24:

Shortcuts

Share