VIJAY Bhatia MEDIA

VIJAY Bhatia MEDIA vijay bhatia

स्वच्छता अभियान
03/08/2025

स्वच्छता अभियान

25/07/2025
26/06/2025

माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में भारत की सांस्कृतिक शक्ति और आध्यात्मिक परंपराएँ आज वैश्विक गौरव प्राप्त कर रही हैं। योग को अंतरराष्ट्रीय मंच पर प्रतिष्ठा दिलाने का श्रेय उन्हीं को जाता है। इस अवसर पर दिल्ली में कई जगह पर आज "अंतरराष्ट्रीय योग दिवस" मनाया गया। दिल्ली के मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता ज़ी सहित सभी सभी सांसद सदस्यों मंत्रियों।
सभी केन्द्र सदस्यों ने आज इस अंतरराष्ट्रीय योगा दिवस पर योग क्रिया की। इसी कड़ी मे आज तीसरा पुस्ता जमुना खादर पर. सप्तर्षि आश्रम के योग गुरु राम अक्षर सिंह जी द्वारा आयोजित कार्यक्रम "अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर" भाजपा पार्षद पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्रवासियों ने योग क्रियाएं की इस भव्य योग उत्सव मे सभी ने उत्साहपूर्ण सहभागिता ली।

एअर इंडिया की उड़ान संख्या AI-171 अहमदाबाद से लंदन जा रही थी। इसमें 169 भारतीय, 53 ब्रिटिश, 7 पुर्तगाली और एक कनाडाई नाग...
12/06/2025

एअर इंडिया की उड़ान संख्या AI-171 अहमदाबाद से लंदन जा रही थी। इसमें 169 भारतीय, 53 ब्रिटिश, 7 पुर्तगाली और एक कनाडाई नागरिक समेत कुल 230 यात्री सवार थे। 103 पुरुष, 114 महिलाएं, 11 बच्चे और 2 नवजात शामिल हैं। बाकी 12 क्रू मेंबर्स थे।
प्लेन की सीट नंबर 11-A पर बैठे हुए भारतीय मूल के ब्रिटिश नागरिक रमेश विश्वास कुमार हादसे में जिंदा बच गए हैं। उनका वीडियो भी सामने आया है। इससे पहले न्यूज एजेंसी ANI ने पुलिस कमिश्नर के हवाले से जानकारी दी थी कि एक अन्य व्यक्ति का अस्पताल में इलाज चल रहा है। थोड़े और समय पहले AP ने कहा था कि विमान में सवार सभी लोगों की मौत हो गई है।
प्लेन जिस बिल्डिंग से टकराया, वहां अहमदाबाद के सिविल हॉस्पिटल के डॉक्टर्स रहते हैं। जानकारी के मुताबिक हादसे के समय इमारत में 50 से 60 डॉक्टर मौजूद थे, इनमें 15 से ज्यादा घायल हो गए हैं।
हादसे की जगह से मिले ज्यादातर शव इतनी बुरी तरह झुलस चुके हैं कि उनकी पहचान करने में बेहद मुश्किल आ रही है। उनकी पहचान DNA टेस्ट के बाद ही संभव होगी।

08/06/2025

एक वृक्ष माँ के नाम

5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर ‘एक पेड़ माँ के नाम’ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पहल के तहत
पर्यावरण संरक्षण और हरित गतिशीलता के प्रति भारत की प्रतिबद्धता की पुष्टि हुई है। आज इसी कड़ी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी , दिल्ली के मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता एंव सांसद मनोज तिवारी
ने भी विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर"एक पेड़ माँ के नाम का " लगाया। इसी कड़ी में कई विधायकों, पार्षदों, भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने भी विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर "एक पेड़ मां के नाम" का लगाया। इस अवसर पर घौण्डा वार्ड 231की निगम पार्षद प्रीति गुप्ता ने कहा की प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है कि वह कम से कम एक पौधा जरूर लगाए और उसकी देखरेख करे। उन्होंने कहा की प्रदूषण लगातार तेजी से बढ़ रहा है इसका मुख्य कारण पेड़ों की लगातार हो रही कटाई और हरियाली में गिरावट है।
सभी को इस समस्या के निदान के लिए साथ मिलकर।
चलना है। इस अवसर पर घौण्डा मंडल के कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता , क्षेत्रवासी विश्व पर्यावरण दिवस अवसर पर उनके साथ रहे सभी ने वृक्षारोपण किया।

05/06/2025

भाजपा सरकार के 100 दिन पूरे होने के उपलक्ष्य में
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने वासुदेव घाट पर की "यमुना आरती"

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने दिल्ली में भाजपा सरकार के 100 दिन पूरे होने के उपलक्ष्य में शनिवार को वासुदेव घाट पर यमुना आरती की। इस अवसर पर निगम पार्षद प्रीति गुप्ता सहित कई पार्षद ,विधायक, जिला ,प्रदेश ,मंडल ,निगम के पदाधिकारी पार्टी के अन्य सदस्य, महिला मोर्चा भी घाट पर प्रार्थना करने पहुँचे। सभी ने वासुदेव घाट पर "एक भव्य "यमुना आरती" में भाग लिया, इस अवसर पर दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा, "दिल्ली सरकार और शहर के निवासियों ने यमुना नदी को साफ करने का निर्णय लिया है। भाजपा के लिए "स्वच्छ यमुना परियोजना" महत्वपूर्ण विषय रहा है, इसलिए यमुना नदी की सफाई शुरू करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा हम मां यमुना को स्वच्छ और मुक्त प्रवाह बनाना चाहते हैं। यह भाजपा की प्रतिबद्धता की शुरुआत है। यमुना प्रदूषण लंबे समय से दिल्ली में प्रमुख चुनावी मुद्दों में से एक रहा है। जब अरविंद केजरीवाल 2015 में बड़े जनादेश के साथ मुख्यमंत्री बने, तो उन्होंने 5 साल में यमुना को साफ करने का वादा किया था। उनके 10 साल के कार्यकाल में वह यमुना को साफ करने की कसौटी पर खरे नहीं उतरे, सारे वादे धूमिल हो गए।

18/05/2025

आज उत्तर पूर्वी सांसद मनोज तिवारी ने भारतीय जनता पार्टी शीर्ष नेतृत्व और दिल्ली की मुख्यमंत्री Rekha Gupta द्वारा घौंण्डा विधानसभा से विधायक Ajay Mahawar जी को नॉर्थ ईस्ट दिल्ली जिला डेवलवमेंट कमेटी का चेयरमैन नियुक्त करने एवं घौण्डा विधानसभा के सभी मंडल अध्यक्षों को
शुभकामनाएँ दीं।

15/05/2025

आज उत्तर पूर्वी घौंडा वार्ड 231 की निगम पार्षद श्रीमती प्रीति गुप्ता जी के क्षेत्र में डी सी श्री अभिषेक मिश्रा जी का दौरा हुआ। निगम पार्षद श्रीमती प्रीति गुप्ता जी एवं क्षेत्रवासियों ने अपनी अपनी समस्याएं उनके समक्ष रखीं। स्वच्छता अभियान से जुड़ी हुई समस्याओं पर विशेष जोर रहा।
डी सी श्री अभिषेक मिश्रा जी ने उन समस्याओं के निवारण के लिए संबंधित अधिकारियों को निदान के निर्देश दिए।

आज उत्तर पूर्वी जिला कार्यालय यमुना विहार में घौण्डा विधानसभा विधायक श्री अजय महावर जी की ऐतिहासिक जीत के लिए चारों मण्ड...
22/02/2025

आज उत्तर पूर्वी जिला कार्यालय यमुना विहार में घौण्डा विधानसभा विधायक श्री अजय महावर जी की ऐतिहासिक जीत के लिए चारों मण्डल अध्यक्षो एवं पदाधिकारियों को जिलाध्यक्ष Poonam Chauhan जी, निगम पार्षद एवं चैयरमैन श्री Pramod Gupta जी ने सम्मानित किया।

Address

Ghonda Vidhansabha NE Delhi
Delhi

Telephone

+919136404614

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when VIJAY Bhatia MEDIA posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to VIJAY Bhatia MEDIA:

Share