Big Headlines

Big Headlines BIG Headlines is an exclusive online destination for the hottest news on TV shows and movies. It's a channel that never sleeps and is updated daily.

04/08/2026

तमिलनाडु में विपक्ष के नेता उदयनिधि स्टालिन को अभिनेत्री तृषा कृष्णन और मुख्यमंत्री जोसेफ विजय पर विवादित टिप्पणी करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया है।
मंगलवार को तमिलनाडु पुलिस ने उन्हें घर से उठाया। उनके खिलाफ 6 मामलों में केस दर्ज हुए हैं।
वायरल वीडियो में उदयनिधि स्टालिन कावेरी जल विवाद को लेकर रैली को संबोधित कर रहे थे। भीड़ में “तृषा-तृषा” के नारे लगे तो उन्होंने नाम लिए बिना अभद्र कमेंट कर दिया। बाद में सफाई दी कि वे कावेरी विवाद पर बोल रहे थे। लोगों ने हूटिंग की।

04/08/2026

उत्तर प्रदेश के कन्नौज में एक सरकारी स्कूल के टीचर को ड्यूटी के दौरान कक्षा में सोते हुए पकड़ा गया।
वीडियो में साफ दिख रहा है कि टीचर सो रहे हैं, जबकि छात्र पढ़ाई करने के बजाय मोबाइल फोन चला रहे हैं।
ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है और सरकारी स्कूलों में अनुशासन व निगरानी पर नए सवाल खड़े कर दिए हैं।

04/08/2026

तेलंगाना के खम्मम में सरकारी स्कूल की टीचर भुक्या गौतमी ने इस्तीफा दे दिया है। वे मामिल्लागुडेम हाई स्कूल में इंग्लिश स्कूल असिस्टेंट थीं।
जनवरी में सोशल मीडिया पर प्राइवेट स्कूलों के एडमिशन प्रमोट करने के आरोप में उन्हें सस्पेंड किया गया था। स्कूल घंटों में रील्स बनाने पर चेतावनी के बावजूद उन्होंने ध्यान नहीं दिया। जिला शिक्षा अधिकारी चैतन्य जैनी ने सस्पेंशन का आदेश दिया।

03/08/2026

महाराष्ट्र के ठाणे-भिवंडी रोड पर रहनाल गांव के पास एक दर्दनाक हादसा हो गया। 46 वर्षीय सुनीता अक्षयलाल पाल की मौत हो गई।
सुनीता अपने पति अक्षयलाल के साथ होंडा एक्टिवा पर भिवंडी के अंजुर-फाटा जा रही थीं। बारिश के पानी से भरे बड़े गड्ढे में स्कूटर फिसल गई। पति सड़क किनारे गिरकर घायल हो गए, सुनीता सड़क पर गिर पड़ीं। पीछे आ रहे ट्रक ने उन्हें कुचल दिया। मौके पर ही उनकी मौत हो गई।
नरपोली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पंचनामा किया। शव पोस्टमार्टम के लिए भिवंडी सब-डिस्ट्रिक्ट अस्पताल भेजा गया। ट्रक ड्राइवर समेत जांच चल रही है।

03/08/2026

जंतर-मंतर पर CJP (कॉकरोट जनता पार्टी) प्रदर्शन के बाद दिल्ली पुलिस ने डिजिटल दुनिया और सोशल मीडिया नैरेटिव को लेकर बड़ा क्रैकडाउन शुरू कर दिया है।
पुलिस की जांच में सामने आया कि आंदोलन के दौरान फर्जी पोस्ट, एडिटेड वीडियो और भड़काऊ कंटेंट को प्रमोट करने के लिए सोशल मीडिया क्रिएटर्स और एजेंसियों का इस्तेमाल किया गया।
मेटा (फेसबुक-इंस्टाग्राम), एक्स और यूट्यूब को नोटिस जारी कर भ्रामक कंटेंट हटाने और यूजर डिटेल्स शेयर करने के निर्देश दिए गए हैं।
तीन बड़ी डिजिटल मार्केटिंग एजेंसियों के दस्तावेज और वित्तीय लेन-देन खंगाले जा रहे हैं। 180 से ज्यादा इन्फ्लुएंसर्स और यूट्यूबर्स के लाइ

03/08/2026

मध्य प्रदेश के गुना जिले में रविवार देर रात भिंड-रतलाम एक्सप्रेस (ट्रेन नंबर 21126) पर पथराव की घटना हुई।
करीब रात 2:30 बजे चाचौड़ा-बीनागंज सेक्शन के पास अज्ञात लोगों ने ट्रेन के एक कोच पर पत्थर फेंके।
प्रभावित कोच के यात्रियों को एहतियात के तौर पर दूसरे कोच में शिफ्ट किया गया। फिलहाल किसी के घायल होने की खबर नहीं है।
रेलवे और पुलिस अधिकारी नुकसान का आकलन कर रहे हैं तथा आरोपियों की पहचान के लिए जांच शुरू कर दी गई है।

01/08/2026

लखनऊ अर्जुनगंज में गाय का हमला! घर के बाहर खेल रहे मासूम बच्चे पर हमला — गंभीर घायल, सिविल अस्पताल रेफर।
ये सुनकर खून खौल रहा है!
उत्तर प्रदेश के लखनऊ के अर्जुनगंज इलाके में एक गाय ने घर के बाहर खेल रहे मासूम बच्चे पर हमला कर दिया।
बच्चे को गंभीर चोटें आई हैं। उसे सिविल अस्पताल रेफर किया गया है।

01/08/2026

मध्य प्रदेश के मंडला जिले के बमहनी थाना क्षेत्र के सुनहरा माल गांव के 21 वर्षीय अजीत की मौत हो गई। वे किडनी की बीमारी से पीड़ित थे और नियमित डायलिसिस करवा रहे थे।
परिवार के अनुसार अचानक सांस लेने में तकलीफ और लगातार खांसी शुरू हो गई। उन्होंने 108 एम्बुलेंस बुलाई और खासतौर पर ऑक्सीजन सपोर्ट की मांग की।

01/08/2026

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में एक महिंद्रा पिकअप ट्रक ने कांवड़ यात्री को टक्कर मार दी और मौके से भाग निकला।
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में साफ दिख रहा है कि वाहन ने भक्त को टक्कर मारी और रुके बिना आगे बढ़ गया।
स्थानीय पुलिस को मामले की पूरी जांच करने और जरूरी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।

01/08/2026

आरोपी महिला रीता अपने प्रेमी अमित के साथ मायके पूरे राजाऊ में रह रही थी। पति राम प्रकाश अक्सर वहां आते थे। 29 जुलाई को अमित से विवाद के बाद रीता और राम प्रकाश ने कथित तौर पर उसकी हत्या कर दी और शव को घर के एक कमरे में दफना दिया।
कुछ दिन बाद पड़ोसियों को बदबू आने लगी। गांव वालों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने फर्श खोदकर शव बरामद किया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

Address

Udyog Vihar, Phase 3 Gurugram
Delhi
122016

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Big Headlines posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to Big Headlines:

Shortcuts

Share