Ground Report

Ground Report हम समाज में दबे कुचले छोटे खबरों को नया आयाम देते हैं।

सिसवा बाजार में बिजली विभाग की बड़ी कार्रवाई: 55 बकाएदारों के काटे कनेक्शन, 15 पर एफआईआर दर्ज​सिसवा बाजार (महराजगंज)बिजली...
12/09/2026

सिसवा बाजार में बिजली विभाग की बड़ी कार्रवाई: 55 बकाएदारों के काटे कनेक्शन, 15 पर एफआईआर दर्ज

​सिसवा बाजार (महराजगंज)

बिजली चोरी रोकने और राजस्व वसूली को लेकर बिजली विभाग ने शनिवार को सिसवा टाउन व देहात क्षेत्र में कड़ा रुख अपनाया। उपखंड अधिकारी के निर्देशन व अवर अभियंता सत्यम कुमार गौड़ के नेतृत्व में विभागीय टीम ने सघन चेकिंग अभियान चलाकर हड़कंप मचा दिया। कार्रवाई के दौरान 15 लोगों को बिजली चोरी करते पकड़ा गया, जिनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है।
​अभियान के तहत विभागीय कर्मचारियों की टीम ने सिसवा टाउन के साथ-साथ देहात क्षेत्र के सण्डा खुर्द और कटहरी गांव में घर-घर जाकर कनेक्शनों का निरीक्षण किया। जांच के दौरान कटिया मारकर व अन्य तरीकों से बिजली चोरी करते पाए जाने पर 15 उपभोक्ताओं के खिलाफ संबंधित धारा में एफआईआर दर्ज कराई गई।

​इसके अलावा, लंबे समय से बिल न जमा करने वाले 55 बकाएदारों के कनेक्शन मौके पर ही काट दिए गए। अभियान के दौरान विभाग ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 3 लाख 60 हजार रुपये के राजस्व की वसूली भी की।

​अवर अभियंता सत्यम कुमार गौड़ ने सख्त लहजे में चेतावनी देते हुए कहा कि बिजली चोरी और बकाएदारी के खिलाफ यह चेकिंग अभियान लगातार जारी रहेगा। उन्होंने सभी उपभोक्ताओं से समय पर बिल जमा करने की अपील करते हुए कहा कि बिना बिल भुगतान के बिजली का उपयोग करने वालों के कनेक्शन किसी भी समय काट दिए जाएंगे और कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
​इस दौरान चेकिंग टीम में विभागीय कर्मी जमील अहमद, शिवनाथ, मुकेश, अजय, बबलू, सन्नी, प्रद्युम्न, कन्हैया, संजय सहित अन्य लाइनमैन मौजूद रहे।

त्योहारों से पहले अलर्ट मोड में पुलिस: DIG एस. चन्नप्पा और SP शक्ति मोहन अवस्थी ने महराजगंज में संभाला मोर्चा, पैदल गश्त...
12/09/2026

त्योहारों से पहले अलर्ट मोड में पुलिस: DIG एस. चन्नप्पा और SP शक्ति मोहन अवस्थी ने महराजगंज में संभाला मोर्चा, पैदल गश्त कर सुरक्षा परखी

आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सकुशल संपन्न कराने के लिए महराजगंज पुलिस पूरी तरह एक्शन मोड में आ गई है। शुक्रवार को गोरखपुर परिक्षेत्र के पुलिस उपमहानिरीक्षक एस. चन्नप्पा ने पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के साथ नगर क्षेत्र की सड़कों पर उतरकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। अधिकारियों ने भारी पुलिस बल के साथ पैदल गश्त की और भीड़भाड़ वाले व संवेदनशील इलाकों में मुस्तैदी परखते हुए विशेष सतर्कता बरतने के सख्त निर्देश दिए।

​पैदल गश्त के दौरान नगर तिराहा, बस स्टेशन, मुख्य बाजारों और अत्यधिक भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में पुलिस बल की मौजूदगी और मुस्तैदी का बारीकी से निरीक्षण किया गया। DIG ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि त्योहारों के दौरान सार्वजनिक स्थानों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहे। उन्होंने संवेदनशील इलाकों में गश्त बढ़ाने, संदिग्ध व्यक्तियों व वाहनों की सघन चेकिंग करने और नियमित रात्रि गश्त के निर्देश दिए। साथ ही स्पष्ट किया कि कानून-व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश करने वाले तत्वों से सख्ती से निपटा जाए और किसी भी संदिग्ध सूचना पर तत्काल कार्रवाई की जाए। गश्त के दौरान पुलिस अधिकारियों ने स्थानीय व्यापारियों और नागरिकों से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और सुरक्षा का भरोसा दिलाया। अधिकारियों ने आमजन से शांति व सौहार्द बनाए रखने और अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ, क्षेत्राधिकारी सदर अंकुर गौतम समेत भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा।

नहर में कूदी महिला की जान बचाने के लिए तेज बहाव में कूदे दो छात्र, SP ने प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित​महराजगंजनिचलौल...
12/09/2026

नहर में कूदी महिला की जान बचाने के लिए तेज बहाव में कूदे दो छात्र, SP ने प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित

​महराजगंज

निचलौल थाना क्षेत्र में दो किशोर छात्रों ने अपनी जान की बाजी लगाकर मिसाल कायम की है। नहर में छलांग लगाने वाली एक महिला को डूबता देख मसीह सेवाश्रम इंटर कॉलेज के कक्षा 10 के दो छात्रों कृष्णा गुप्ता और सद्दाम हुसैन ने बिना अपनी जिंदगी की परवाह किए तेज बहाव में छलांग लगा दी। दोनों की सूझबूझ और अदम्य साहस की बदौलत महिला को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

​घटना की सूचना पर जब तक पुलिस मौके पर पहुंचती, उससे पहले ही सेखुई थाना चौक निवासी कृष्णा गुप्ता और कोहड़वल थाना निचलौल निवासी सद्दाम हुसैन ने हिम्मत दिखाते हुए डूबती महिला तक पहुंचकर उसे बाहर खींच लिया।

​SP ने बढ़ाया हौसला

छात्रों के इस साहसिक कार्य की जानकारी मिलने के बाद पुलिस अधीक्षक कार्यालय महराजगंज में दोनों को आमंत्रित किया गया। पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी ने कृष्णा गुप्ता और सद्दाम हुसैन को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। ​एसपी शक्ति मोहन अवस्थी ने कहा, "ऐन मौके पर अपनी जान की परवाह न करते हुए किसी की जान बचाना बेहद साहसिक और प्रेरणादायी है। दोनों छात्रों ने असाधारण मानवीय संवेदना का परिचय दिया है, जो पूरे समाज के लिए एक मिसाल है।

11/09/2026

चार करोड़ के अमृत सरोवर में भ्रष्टाचार की गाज, EO, JE व लिपिक पर निलंबन की तलवार

चार करोड़ के अमृत सरोवर में भ्रष्टाचार की गाज, EO, JE व लिपिक पर निलंबन की तलवार​सिसवा बाजार (महराजगंज)सिसवा बाजार नगर प...
11/09/2026

चार करोड़ के अमृत सरोवर में भ्रष्टाचार की गाज, EO, JE व लिपिक पर निलंबन की तलवार

​सिसवा बाजार (महराजगंज)

सिसवा बाजार नगर पालिका परिषद के मीराबाई नगर वार्ड नंबर-25 में करीब चार करोड़ रुपये की लागत से बन रहे अमृत सरोवर परियोजना में अनियमितता और तीन बच्चों की मौत के मामले में जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। जिलाधिकारी ने जांच रिपोर्ट के आधार पर तत्कालीन अधिशासी अधिकारी (EO) संदीप कुमार सरोज, अवर अभियंता (JE) देवेंद्र कुमार और लिपिक विनोद कुमार के निलंबन की संस्तुति करते हुए शासन को पत्र भेज दिया है।

सिसवा बाजार निवासी बृजेन्द्र सिंह ने 18 जुलाई 2026 को अमृत सरोवर परियोजना में बड़े पैमाने पर वित्तीय अनियमितताओं और घटिया निर्माण की शिकायत दर्ज कराई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए जिलाधिकारी ने 20 जुलाई 2026 को उप जिलाधिकारी निचलौल, प्रांतीय खंड PWD के अधिशासी अभियंता और उपायुक्त श्रम रोजगार की तीन सदस्यीय जांच समिति गठित की।

​तीन मासूमों की मौत ने बढ़ाई जांच की दिशा
जांच के दौरान ही निर्माणाधीन तालाब में डूबने से तीन बच्चों की दुखद मौत हो गई। इस हादसे के बाद प्रशासन ने समिति को निर्माण गुणवत्ता के साथ-साथ दुर्घटना के कारणों की भी जांच के निर्देश दिए। समिति ने 22 अगस्त 2026 को अपनी विस्तृत रिपोर्ट जिलाधिकारी को सौंपी।

10/09/2026

शिकारपुर चौराहे पर साइड लेने को लेकर विवाद, बस चालक की पिटाई का वीडियो वायरल

​भिटौली क्षेत्र के शिकारपुर चौराहे पर साइड लेने को लेकर हुआ मामूली विवाद मारपीट में बदल गया। घटना से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें कुछ लोग बस चालक के साथ हाथापाई और मारपीट करते दिखाई दे रहे हैं।
​स्थानीय लोगों के अनुसार, सड़क पर गाड़ियों के बीच साइड लेने को लेकर पहले कहासुनी हुई थी। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि दबंगों ने बस चालक के साथ मारपीट शुरू कर दी। चौराहे पर हुई इस घटना के बाद मौके पर कुछ देर के लिए अफ़रातफ़री का माहौल बन गया। वीडियो सामने आने के बाद से क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं।

​हालांकि, वायरल हो रहे इस वीडियो की सत्यता, घटना की सटीक तारीख और इसमें शामिल लोगों की पहचान की अभी तक स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हो सकी है। मामले को लेकर फिलहाल पुलिस या प्रशासन की ओर से भी कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।

कोल्हुई में न्यायालय के आदेश पर निजी जमीन से हटा अवैध कब्जा, भारी पुलिस फोर्स तैनात​कोल्हुई थाना क्षेत्र के मैनहवा गांव ...
09/09/2026

कोल्हुई में न्यायालय के आदेश पर निजी जमीन से हटा अवैध कब्जा, भारी पुलिस फोर्स तैनात

​कोल्हुई थाना क्षेत्र के मैनहवा गांव स्थित टोला मंझरिया में मंगलवार को न्यायालय के आदेश पर निजी भूमि से अवैध कब्जा हटाने की बड़ी कार्रवाई की गई। कोर्ट अमीन की देखरेख में हुई इस कार्रवाई के दौरान किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए मौके पर भारी पुलिस बल तैनात रहा।

​वर्षों से चल रहा था जमीन का विवाद

मिली जानकारी के अनुसार, गांव निवासी अजय श्रीवास्तव की निजी भूमि पर अवैध कब्जे को लेकर लंबे समय से मामला न्यायालय में विचाराधीन था। न्यायालय द्वारा भूमि स्वामी के पक्ष में आदेश जारी किए जाने के बाद राजस्व विभाग और पुलिस प्रशासन हरकत में आया। मंगलवार को संबंधित अधिकारियों की मौजूदगी में सबसे पहले भूमि का सीमांकन कर स्थिति का जायजा लिया गया, जिसके बाद आदेश के अनुपालन की प्रक्रिया शुरू की गई।

​कोर्ट अमीन की मौजूदगी में हुई कार्रवाई
न्यायालय के निर्देशों का पालन कराने पहुंचे कोर्ट अमीन ने कानून-व्यवस्था के बीच आवश्यक कागजी प्रक्रिया पूरी की और भूमि को कब्जा मुक्त कराया। कार्रवाई के दौरान पूरे क्षेत्र में गहमागहमी का माहौल बना रहा और दिनभर गांव में इसकी चर्चा होती रही।

​शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ अनुपालन
"न्यायालय के आदेश के अनुपालन में निजी भूमि से कब्जा हटाने की कार्रवाई पूरी तरह शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराई गई है। मौके पर शांति एवं कानून व्यवस्था पूरी तरह कायम है।"

महराजगंज के क्षेत्रीय खाद्य विपणन अधिकारी रामजनम वर्मा का हार्ट अटैक से निधन, महकमे में शोक​महराजगंजजनपद में तैनात क्षेत...
09/09/2026

महराजगंज के क्षेत्रीय खाद्य विपणन अधिकारी रामजनम वर्मा का हार्ट अटैक से निधन, महकमे में शोक

​महराजगंजजनपद में तैनात क्षेत्रीय खाद्य विपणन अधिकारी (RFMO) रामजनम वर्मा का मंगलवार को आकस्मिक निधन हो गया। काम के दौरान अचानक हार्ट अटैक आने के बाद उन्हें गंभीर हालत में इलाज के लिए लखनऊ ले जाया गया था, जहाँ चंदन हॉस्पिटल में इलाज के दौरान शाम लगभग चार बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। अधिकारी के इस तरह अचानक चले जाने से खाद्य एवं विपणन विभाग में गहरा शोक व्याप्त है।

​प्रत्यक्षदर्शियों और विभागीय सूत्रों के अनुसार, मंगलवार को रामजनम वर्मा अपने रोजाना के विभागीय दायित्वों का निर्वहन कर रहे थे। इसी बीच अचानक उनकी तबीयत बिगड़ी और वे अचेत हो गए। आनन-फानन में सहकर्मियों की मदद से उन्हें इलाज के लिए लखनऊ के चंदन हॉस्पिटल पहुँचाया गया। डॉक्टरों की देखरेख में उनका आपातकालीन इलाज शुरू किया गया, लेकिन उनकी स्थिति में कोई सुधार नहीं हो सका और चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

06/09/2026

सिसवा में निकली श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का भव्य निकला डोल, सुरक्षा के रहे कड़े इंतजाम

अनुशासनहीनता पर SP का कड़ा एक्शन, चौकी प्रभारी समेत 6 पुलिसकर्मी निलंबित​महराजगंज जिले के नौतनवा थाना क्षेत्र स्थित अड्ड...
06/09/2026

अनुशासनहीनता पर SP का कड़ा एक्शन, चौकी प्रभारी समेत 6 पुलिसकर्मी निलंबित

​महराजगंज जिले के नौतनवा थाना क्षेत्र स्थित अड्डा बाजार पुलिस चौकी में तैनात पुलिसकर्मियों द्वारा ड्यूटी के दौरान जन्मदिन का केक काटने का मामला सामने आया है।

इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक (SP) शक्ति मोहन अवस्थी ने तत्काल जांच के आदेश दिए। जांच का जिम्मा क्षेत्राधिकारी (CO) निचलौल को सौंपा गया था।

क्षेत्राधिकारी की शुरुआती जांच में पुलिसकर्मियों द्वारा पदीय दायित्वों के प्रति लापरवाही और घोर अनुशासनहीनता की पुष्टि हुई। जांच रिपोर्ट आते ही एसपी ने चौकी प्रभारी समेत कुल आधा दर्जन पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। निलंबित होने वालों में चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक अखिलेश यादव, उपनिरीक्षक विकास कुमार गौड़, कांस्टेबल प्रभार गौड़, कांस्टेबल अभिमन्यु खरवार, कांस्टेबल रामकृत यादव और कांस्टेबल प्रशांत कुमार शामिल हैं।

पुलिस विभाग की इस त्वरित और सख्त कार्रवाई से पूरे महकमे में हड़कंप मच गया है। पुलिस अधीक्षक की इस कार्रवाई से साफ संदेश गया है कि सोशल मीडिया पर वायरल होने वाली गतिविधियों और ड्यूटी में लापरवाही को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस घटना के बाद से पुलिस विभाग के अंदरूनी अनुशासन और चौकी स्तर पर पुलिसकर्मियों के आचरण को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं।

Address

Delhi

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Ground Report posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to Ground Report:

Shortcuts

Share