SADAA Times

SADAA Times SADAA Times focus on journalism that speaks for the common people. Support us in our mission to become your voice & bring you true news from around the world.
(1)

We raise the voice of underprivileged, minorities, farmers, & those on the margins of society.

RSS प्रमुख मोहन भागवत का बड़ा बयान: उन्होंने शनिवार को न्यूयॉर्क में आयोजित एक सम्मेलन में कहा कि “जो भी हिंदू यह मानता ...
30/08/2026

RSS प्रमुख मोहन भागवत का बड़ा बयान: उन्होंने शनिवार को न्यूयॉर्क में आयोजित एक सम्मेलन में कहा कि “जो भी हिंदू यह मानता है कि भारत में मुसलमान नहीं होने चाहिए, वह हिंदू नहीं रहेगा।”

29/08/2026

नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने हल्द्वानी में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के कार्यक्रम के बाद रामलीला मैदान में हुए कथित ‘शुद्धिकरण’ को लेकर सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से शुद्धिकरण करने वालों के खिलाफ SC/ST एक्ट के तहत FIR दर्ज करने और खरगे को न्याय दिलाने की मांग की।

राहुल गांधी ने BJP और RSS पर भी हमला बोलते हुए कहा कि देश में आज भी संविधान और RSS की विचारधारा के बीच संघर्ष जारी है। उन्होंने दलितों के साथ कथित भेदभाव और अत्याचार का मुद्दा भी उठाया।

BJP के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राम माधव ने NDTV के कॉन्क्लेव में बातचीत के दौरान कहा कि Gen-Z की सबसे बड़ी संख्या RSS में है...
29/08/2026

BJP के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राम माधव ने NDTV के कॉन्क्लेव में बातचीत के दौरान कहा कि Gen-Z की सबसे बड़ी संख्या RSS में है.

29/08/2026

सरकारी स्कूलों में बच्चों को मिलने वाले खाने की गुणवत्ता पर सवाल खड़े हो रहे हैं। CJP के ‘School Thik Karo’ अभियान के दौरान एक सरकारी स्कूल की रसोई में एक्सपायर्ड खाद्य सामग्री मिलने का दावा किया गया। अगर बच्चों को दिया जाने वाला खाना ही सुरक्षित नहीं है, तो इसकी जिम्मेदारी आखिर किसकी है?

29/08/2026

नेपाल में बाढ़ ने भारी तबाही मचाई है। जहां कुछ लोगों पर मृतकों के शवों से गहने छीन रहे हैं, वहीं एक व्यक्ति को त्रिशूली नदी की बाढ़ में बहकर आई अलमारी से सोने-चांदी के गहने और नकदी मिली।

अलमारी से जय श्री महालक्ष्मी गोल्ड एंड सिल्वर शॉप का बिल भी मिला है। व्यक्ति ने गहनों को उनके असली मालिक तक पहुंचाने के लिए जानकारी साझा की और लोगों से नेपाल पुलिस से संपर्क करने की अपील की।

बीजेपी प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविन्द केजरीवाल और पंजाब मुख्यमंत्री भगवंत मान पर ग...
29/08/2026

बीजेपी प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविन्द केजरीवाल और पंजाब मुख्यमंत्री भगवंत मान पर गंभीर आरोप लगाया है. प्रदीप भंडारी ने कहा कि 'CM भगवंत मान और अरविंद केजरीवाल दोनों मिलकर पंजाब को लूट रहे हैं. पंजाब में 3 लाख से ज्यादा सरकारी Employees पंजाब में अलग-अलग जगहों पर प्रदर्शन कर रहे हैं लेकिन अभी तक पंजाब की भ्रष्ट AAP की सरकार ने Employees DA (Dearness Allowance) क्लियर नहीं किया है. AAP ने जिस तरह दिल्ली को लूटा, वैसे ही पंजाब को लूट रही है'

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने भाषण में सपा और कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा "समाजवादी पार्टी और ...
29/08/2026

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने भाषण में सपा और कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा "समाजवादी पार्टी और कांग्रेस की सरकारों की मानसिकता बीमार थी।बीमारी यहां के मासूमों को निगल रही थी और इनके कानों पर जूं नहीं रेंगती थी"

29/08/2026

नेपाल में बाढ़ से हालात बिगड़े, कई इलाकों में जनजीवन प्रभावित है। नेपाली सेना ने मोर्चा संभालते हुए सर्च, रेस्क्यू और राहत अभियान तेज कर दिया है। प्रभावित लोगों तक मदद पहुंचाने के साथ लापता लोगों की तलाश भी जारी है।

NCLT ने जी ग्रुप के फाउंडर सुभाष चंद्रा को 22 हजार करोड़ के कर्ज को महज 6.5 करोड़ में निपटाने के प्लान को मंजूरी दी है.इसस...
29/08/2026

NCLT ने जी ग्रुप के फाउंडर सुभाष चंद्रा को 22 हजार करोड़ के कर्ज को महज 6.5 करोड़ में निपटाने के प्लान को मंजूरी दी है.
इससे कर्ज देने वाले बैंको और वित्तीय संस्थानों को अपने 99.97% बकाए पैसे का नुकसान सहना पड़ेगा.
चंद्रा को NCLT से मिली राहत पर भगोड़े कारोबारी विजय माल्या ने इसे दोहरा रवैया बताया. माल्या ने X पर पोस्ट कर कहा ये भारतीय इंसाफ का असली मजाक है.
उन्होंने कहा कि उनके ऊपर 6.203 करोड़ का कर्ज था.
लेकिन सरकार और बैंकों ने उनसे ₹14,100 करोड़ वसूल कर लिए हैं। जहां दूसरे कर्जदार छोटे से हिस्से पर सेटलमेंट कर रहे हैं, वहीं उनके साथ अलग बर्ताव हुआ।

29/08/2026

नेपाल सीमा पर बाढ़ का संकट, प्रभावित लोगों की मदद के लिए
अमेरिकी ड्रोन का सहारा लिया जा रहा है।
मुश्किल इलाकों में ड्रोन के जरिए जरूरी सामान और सहायता पहुंचाई जा रही है।
बाढ़ के बीच आधुनिक तकनीक ने बचाव अभियान को आसान बनाने में अहम भूमिका निभाई।

Address

New Delhi
Delhi
110025

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when SADAA Times posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to SADAA Times:

Shortcuts

Share