02/09/2026
दिल्ली बस गैंगरेप मामले में कानपुर देहात कनेक्शन! आरोपी परिवार ने मांगी निष्पक्ष जांच
दिल्ली में चलती स्लीपर बस में 16 वर्षीय छात्रा से कथित गैंगरेप के मामले में गिरफ्तार बस चालक कुलदीप का संबंध कानपुर देहात के डेरापुर थाना क्षेत्र के लाडपुर पैठ गांव से बताया जा रहा है। दिल्ली पुलिस ने चालक कुलदीप और कंडक्टर संदीप को गिरफ्तार कर बस को कब्जे में लेकर जांच शुरू की है।
वहीं कुलदीप के परिवार ने आरोपों को गलत बताते हुए उसे साजिश के तहत फंसाए जाने की आशंका जताई है और निष्पक्ष जांच की मांग की है। परिवार ने कुलदीप के पिता की करीब दो माह पहले हुई हत्या से जुड़े पहलुओं की भी जांच की मांग उठाई है।
मामले में पीड़िता को न्याय मिलना बेहद जरूरी है। साथ ही आरोपी परिवार द्वारा लगाए गए दावों की भी जांच ठोस साक्ष्यों के आधार पर होना जरूरी है। CCTV, मोबाइल लोकेशन, कॉल डिटेल, फोरेंसिक रिपोर्ट और अन्य उपलब्ध सबूतों की जांच से मामले की पूरी सच्चाई सामने आने की उम्मीद है।