Tehelka Hindi

स्वतंत्र निष्पक्ष निर्भीक

Instagram
https://www.instagram.com/tehelkaglobal_hindi?igsi=NHJxYmp4bWlvMGhs

YouTube
https://youtube.com/?si=T5w4bR2imxLYsm90

X (Twitter) Hindi
https://x.com/Tehelka_Hindi

10/09/2026

बॉक्स ऑफिस पर Hanuman Ansh और यश की Toxic के बीच दिलचस्प तस्वीर सामने आई है। Day 33 पर Hanuman Ansh ने ₹10.94 करोड़ India net कमाए, जबकि Toxic ने Day 14 पर ₹0.69 करोड़ का कलेक्शन किया। हालांकि कुल कमाई में Toxic ₹247.19 करोड़ के साथ आगे है, जबकि Hanuman Ansh का India net collection ₹143.13 करोड़ है।

10/09/2026

बिहार के छपरा-सोनपुर-वैशाली मार्ग पर भारतमाला परियोजना के तहत बन रहा 6 लेन सड़क और पुल का ढांचा भरभराकर गिर पड़ा। इस हादसे में दर्जन भर से ज्यादा मजदूर घायल हुए हैं।

कुछ ही दिन पहले बिहार के पूर्णिया जिले के आसियानी गांव में बकरा नदी पर बना सोनपुर पुल भी टूट गया था जब उस पर रेत से लदा ट्रक गुजर रहा था।

2024 के जून-जुलाई महीनों में, महज 18 दिनों के अंदर बिहार में 13 पुल-पुलिया ढह गए थे।

10/09/2026

यूपी चुनाव से पहले ‘मूंछों’ पर सियासत दिलचस्प हो गई है। मैनपुरी के CO अशोक सिंह के मूंछों पर ताव वाले बयान पर अखिलेश यादव ने तंज कसा था—“मूंछें बहुत छोटी थीं।” इसके बाद अखिलेश ने ललितपुर के एक कार्यकर्ता की मूंछों की तस्वीर शेयर कर तारीफ की और आज उसे मंच पर बुलाकर सबके सामने मूंछों पर ताव दिलवाया।

यूपी विधानसभा चुनाव से पहले सीएम योगी आदित्यनाथ ने महिलाओं के लिए बड़ा ऐलान किया है। योगी सरकार प्रदेश की करीब 1 करोड़ म...
10/09/2026

यूपी विधानसभा चुनाव से पहले सीएम योगी आदित्यनाथ ने महिलाओं के लिए बड़ा ऐलान किया है। योगी सरकार प्रदेश की करीब 1 करोड़ महिलाओं को 1-1 लाख रुपये तक की आर्थिक मदद देगी।

आजीविका मिशन के तहत यह रकम महिलाओं को तीन किस्तों में बिना ब्याज के दी जाएगी। पहली किस्त 20 हजार, दूसरी 30 हजार और तीसरी किस्त 50 हजार रुपये की होगी। इसका मकसद महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत करना और उन्हें स्वरोजगार के लिए बढ़ावा देना है।

फिल्म हनुमान अंश ने कमाई के मामले में टॉक्सिक के हिन्दी वर्जन को पीछे छोड़ दिया है। नीम करौली बाबा पर बनी 'हनुमान अंश' ब...
10/09/2026

फिल्म हनुमान अंश ने कमाई के मामले में टॉक्सिक के हिन्दी वर्जन को पीछे छोड़ दिया है। नीम करौली बाबा पर बनी 'हनुमान अंश' बॉक्स ऑफिस पर लगातार कमाई के झंडे गाड़ रही है। हनुमान अंश ने रिलीज के 34वें दिन यानी पांचवें बुधवार को 10.25 करोड़ रुपए का बिजनेस किया। अगर नेट कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने अब तक कुल 153.13 करोड़ रुपए की कमाई की है। जबकि 500 करोड़ में बनी 'टॉक्सिक' के हिंदी वर्जन ने अब तक 143.63 करोड़ का ही कारोबार किया है।

IRCTC मनी लॉन्ड्रिंग केस में लालू परिवार को बड़ा झटका लगा है। आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव, उनके बेटे तेजस्वी यादव और ...
10/09/2026

IRCTC मनी लॉन्ड्रिंग केस में लालू परिवार को बड़ा झटका लगा है। आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव, उनके बेटे तेजस्वी यादव और पत्नी राबड़ी देवी सहित 9 आरोपियों के खिलाफ दिल्ली राउज एवेन्यू कोर्ट ने आरोप तय कर दिए। इस मामले में सरला गुप्ता, लारा प्रोजेक्ट्स और सुजाता होटल्स समेत अन्य आरोपी भी शामिल हैं। कोर्ट ने IRCTC होटल टेंडर से जुड़े मामले को आगे की सुनवाई के लिए 3 अक्टूबर की तारीख तय की है। अदालत कोर्ट ने इस मामले में 7 आरोपियों को आरोप मुक्त भी किया है।

10/09/2026

दिल्ली के भारत मंडप में 12 से 13 सितंबर 2026 को होने वाले 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के मद्देनजर राष्ट्रीय राजधानी को एक अभेद्य किले में बदल दिया गया है,चप्पे-चप्पे पर रखी जा रही है नजर, जहां 500 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरा लगाया गया है, और तुगलक रोड थाना में कंट्रोल रूम बनाया गया है जिसके जरिए सेंट्रल दिल्ली के तमाम इलाकों पर नजर रखी जा रही है 24 * 7 की निगरानी रखी जा रही है,

10/09/2026

कोटा में निकाय चुनाव के बीच एक प्रत्याशी का अनोखा प्रचार इन दिनों चर्चा में है। वार्ड नंबर 33 से निर्दलीय उम्मीदवार कृष्ण मुरारी कहार वोट मांगने के दौरान एक महिला के घर बर्तन धोते नजर आए। प्रत्याशी को बर्तन धोता देख महिला हंसने लगी। इसके बाद उन्होंने महिला के पैर छूकर आशीर्वाद भी लिया।

10/09/2026

हनुमानजी के बारे में तो है हर कोई जानता है उनके चमत्कार को देखना है इस वीडियो को ताक देखिये आपको बतादे की उज्जैन महाकाल की नगरी में सड़क को चड़ा करने काम चल रहा था इस ही दौरान बुलडोजर से मंडी को गिरा दिया गया पर जब बुल्डोजर मिर्ति की तरह बाद मानो मशीन चलना बन्द हो गई अधिकारियों टेंशन में आ गए ये क्या हो गया भक्त भी आ गए उन्होंने मन किया मंदिर मत सब लोग हाथ जोड़ कर खड़े भक्त हथोड़े से तोड़ने की कोशिश की पर भगवान जी की मूर्ति तस से मस नही हुई पर प्रशासन को समझना चाहिए कि भाई ये वही भगवान है जिन्होंने लंका को जल दिया था तो समझ सकते है उनको हिलाना इतना आसान नही है.

सुप्रीम कोर्ट ने गैंगस्टर अबू सलेम की रिहाई की मांग वाली याचिका खारिज कर दी है। अबू सलेम को 2004 में भारत लाया गया था और...
10/09/2026

सुप्रीम कोर्ट ने गैंगस्टर अबू सलेम की रिहाई की मांग वाली याचिका खारिज कर दी है। अबू सलेम को 2004 में भारत लाया गया था और वह कई गंभीर आपराधिक मामलों में सजा काट रहा है। अदालत के फैसले से उसकी समयपूर्व रिहाई की मांग को झटका लगा है।

Address

Building No. 23, Nehru Place
Delhi
110019

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Tehelka Hindi posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to Tehelka Hindi:

Shortcuts

Share