Public Media News Channel

Public Media News Channel पब्लिक की खबर हमारी नज़र
हमें विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें:- 8800947138

09/09/2026

*विनफास्ट ने वर्ल्ड ईवी डे पर VF 6 और VF 7 का अनावरण किया*

*नोएडा, सितंबर 2026:*

वेलोसिटी फिनट्रस्ट, जो वैश्विक इलेक्ट्रिक वाहन निर्माता विनफास्ट का अधिकृत डीलर पार्टनर है, ने आज वर्ल्ड ईवी डे के अवसर पर नोएडा के सेक्टर 63 में अपने नए विनफास्ट ईवी शोरूम के भव्य उद्घाटन की घोषणा की। यह नया शोरूम राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में ब्रांड की मौजूदगी को और मजबूत करता है।

नई सुविधा का उद्घाटन विनफास्ट एशिया के सीईओ श्री तपन कुमार घोष ने किया। इस अवसर पर VST यूनाइटेड ग्रुप के चेयरमैन श्री सीताराम यादव और वेलोसिटी फिनट्रस्ट के मैनेजिंग डायरेक्टर श्री विकास यादव भी उपस्थित रहे।

11,500 वर्ग फुट में फैला यह शोरूम अत्याधुनिक ग्राहक अनुभव केंद्र और प्रीमियम इलेक्ट्रिक मोबिलिटी के लिए एक व्यापक डेस्टिनेशन के रूप में तैयार किया गया है। 3S (सेल्स, सर्विस और स्पेयर पार्ट्स) मॉडल पर आधारित यह सुविधा वाहन बिक्री, उत्पाद अनुभव, ग्राहक जुड़ाव, बिक्री-पश्चात सेवा और ओनरशिप सपोर्ट को एक ही छत के नीचे उपलब्ध कराती है।

VF 6 और VF 7 इस नए केंद्र के मुख्य आकर्षण हैं। यहां ग्राहक प्रोडक्ट कंसल्टेशन और टेस्ट ड्राइव के माध्यम से विनफास्ट की अगली पीढ़ी की इलेक्ट्रिक मोबिलिटी सॉल्यूशंस का प्रत्यक्ष अनुभव कर सकेंगे। शोरूम में विनफास्ट के पोर्टफोलियो के अन्य मॉडल, जिनमें VF MPV 7 और शामिल हैं, भी प्रदर्शित किए जाएंगे, जिससे ग्राहकों को इलेक्ट्रिक मोबिलिटी के लिए व्यापक विकल्प मिलेंगे।

ग्राहकों के ओनरशिप अनुभव को बेहतर बनाने के लिए उन्हें 31 मार्च 2029 तक मुफ्त चार्जिंग, तीन वर्षों की मुफ्त मेंटेनेंस, सात वर्ष की वाहन वारंटी, दस वर्ष की बैटरी वारंटी, 75% तक सुनिश्चित बायबैक और ICE-to-EV ट्रांजिशन लाभ जैसे कई फायदे मिलेंगे। विनफास्ट VF 6 की शुरुआती कीमत ₹18.19 लाख है, जबकि VF 7 की कीमत ₹22.99 लाख से शुरू होती है, जिससे अलग-अलग सेगमेंट में प्रीमियम इलेक्ट्रिक मोबिलिटी के विकल्प उपलब्ध होते हैं।

नोएडा में इस लॉन्च का महत्व इसलिए भी बढ़ जाता है क्योंकि NCR इलेक्ट्रिक मोबिलिटी के लिए एक महत्वपूर्ण बाजार के रूप में तेजी से उभर रहा है। सेक्टर 63 में रणनीतिक रूप से स्थित यह शोरूम नोएडा और पूरे NCR क्षेत्र के ग्राहकों की जरूरतों को पूरा करने के लिए तैयार किया गया है, जिससे विनफास्ट की प्रीमियम इलेक्ट्रिक मोबिलिटी पेशकश उपभोक्ताओं के और करीब पहुंचेगी। यह लॉन्च नई दिल्ली, जयपुर, नोएडा और गाजियाबाद में वेलोसिटी फिनट्रस्ट के बढ़ते विनफास्ट डीलरशिप नेटवर्क को भी मजबूती प्रदान करता है।

लॉन्च के अवसर पर *वेलोसिटी फिनट्रस्ट के मैनेजिंग डायरेक्टर श्री विकास यादव* ने कहा, _“नोएडा में Velocity Fintrust की इस नई सुविधा का उद्घाटन NCR में प्रीमियम इलेक्ट्रिक मोबिलिटी को अधिक सुलभ बनाने की हमारी यात्रा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। खासतौर पर नोएडा EV मोबिलिटी के एक प्रीमियम हब के रूप में उभर रहा है और सेक्टर 63 इस विकास के केंद्र में है। आगे हमारे सामने सही अवसर मौजूद हैं और हमें विश्वास है कि हम क्षेत्र में अपनी मौजूदगी को और मजबूत करते हुए आने वाले समय में और अधिक स्टोर जोड़ने की दिशा में आगे बढ़ेंगे।”_

नोएडा में इस नई सुविधा के उद्घाटन के साथ वेलोसिटी फिनट्रस्ट का लक्ष्य NCR के ग्राहकों को इलेक्ट्रिक मोबिलिटी के लिए एक आधुनिक, टेक्नोलॉजी-आधारित और ग्राहक-केंद्रित डेस्टिनेशन उपलब्ध कराना है। यहां प्रीमियम EV उत्पादों, पेशेवर सर्विस सपोर्ट और एक सहज ओनरशिप अनुभव को एक साथ उपलब्ध कराया जाएगा।

09/09/2026

VAISHNO EV RIDE का विशेष धमाका, अब 10वीं व 12वीं कई मार्कशीट लाएं और आसान किस्तों पर स्कूटी ले जाएँ, देश के फौजियों के लिए भी विशेष उपहार। फरीदाबाद के डबुआ चौक पर खोला शोरूम। शोरूम के साथ सर्विस की भी सुविधा देंगे ।
For more information ☎️ 8287625020 , 7982910996

08/09/2026

💥 Dr. BRC का नया धमाका!

आखिर Dr. BRC क्या नया लेकर आए हैं? क्या है इस नए Announcement के पीछे की खास बात? जानिए पूरी जानकारी इस वीडियो में 🎥

Be a Govt. Certified Health Practitioner: Join the 3-Months Online Certification Course in Fundamentals of Sujok Therapy, go to: www.biswaroop.com/sujoktherapy

📞 Helpline Number: 9312286540
📲 WhatsApp Number: 9560979433

08/09/2026

Dr. BRC ने Emergency Handling के लिए Launch किया "Sujok Therapy" Course

Emergency Situations में Sujok Therapy का क्या महत्व है? Dr. BRC ने इस Course को क्यों Launch किया और इसमें आपको क्या सीखने को मिलेगा? जानिए इस वीडियो में 🎥

Be a Govt. Certified Health Practitioner: Join the 3-Months Online Certification Course in Fundamentals of Sujok Therapy, go to: www.biswaroop.com/sujoktherapy

📞 Helpline Number: 9312286540
📲 WhatsApp Number: 9560979433

08/09/2026

🐕 WHO New Update: क्या Bhutani कुत्ते पवित्र हो गए हैं?
📞 Helpline Number: 9312286540 📲 WhatsApp Number: 9560979433

08/09/2026

महाराष्ट्र में हालिया मराठी भाषा विवाद ने नया रंग ले लिया है। राज्य में ऑटो-टैक्सी ड्राईवर को मराठी भाषा अनिवार्य करने के बाद संजय दत्त के बयान ने उन्हें मुश्किल में डाल दिया है। पूरा मामला मुंबई में रविवार को आयोजित दही हांडी कार्यक्रम का है। जहां एक्टर संजय दत्त और महाराष्ट्र के परिवहन मंत्री प्रताप सरनाइक पहुंचे थे। इस कार्यक्रम के दौरान जैसे ही संजय दत्त माइक पर बोलने चले तो मंत्री ने उन्हें टोका। मंत्री ने उन्हें मराठी में बोलने को कहा। इसपर एक्टर ने दो टूक जवाब देते हुए कहा कि मैं 6 साल येरवडा जेल में रहा। तब भी माराठी नहीं सीख पाया।' मुश्किल मे फंसे संजय दत्त बता दें असॉल्ट राइफल समेत गैर-कानूनी हथियार रखने से जुड़े मामले में संजय दत्त ने कई साल जेल में बिताए हैं, महाराष्ट्र के सबसे भावुक मुद्दों में से एक मराठी भाषा पर अपनी टिप्पणी के कारण मुश्किल में पड़ गए हैं। इस टिप्पणी के अलावा, एक्टर ने शिवसेना के एक नेता की हंसी का जिक्र करके मराठी नेताओं का ध्यान अपनी ओर खींचा। एक्टर की इस टिप्पणी के तुरंत बाद, शिवसेना के विधायक मराठी नेताओं के निशाने पर आ गए जिन्होंने दत्त की भी आलोचना की थी। विवाद में बीजेपी की एंट्री इस विवाद में बीजेपी MLA नरेंद्र मेहता की भी एंट्री हो गई है। उन्होंने संजय दत्त के बयान को आधार बनाते हुए महाराष्ट्र सरकार में मंत्री प्रताप सरनाईक पर निशाना साधा। मेहता ने कहा कि अगर कोई कलाकार मराठी नहीं बोल पाता और इस बात को मंच पर मजाक के रूप में लिया जाता है, तो आम ऑटो-रिक्शा चालकों के लिए मराठी भाषा को लेकर सख्ती क्यों की जा रही है?

08/09/2026

Indonesia में Anak Krakatau वोल्केनो विस्फोट का

खौफनाक Viral Video !

इंडोनेशिया के सुंडा जलडमरूमध्य में स्थित प्रसिद्ध अनाक क्राकाटोआ (Anak Krakatau) ज्वालामुखी में अचानक भीषण विस्फोट हो गया है। इस विस्फोट के बाद आसमान में करीब 50,000 फीट की ऊंचाई तक राख और जहरीली गैसों का गुबार उठने लगा, जिससे पूरे इलाके में दहशत फैल गई। राख के गुबार और विजिबिलिटी खराब होने की वजह से राजधानी जकार्ता के सोकार्नू-हट्टा इंटरनेशनल एयरपोर्ट समेत 8 प्रमुख हवाई अड्डों पर परिचालन रोकना पड़ा। इस आपदा के चलते 2,900 से अधिक घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानें प्रभावित हुई हैं, जिससे लगभग 3.4 लाख यात्री अलग-अलग एयरपोर्ट्स पर फंस गए हैं। आपदा प्रबंधन टीम स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है और एहतियात के तौर पर आसपास के इलाकों में स्कूल भी ऑनलाइन मोड पर चलाए जा रहे हैं।

Volcano Airport

08/09/2026

जेवर के नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर एक छात्रा का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में छात्रा ने एयरपोर्ट को लेकर अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि “मैं अब कभी नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से सफर नहीं करूंगी।”

वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर इसे लेकर चर्चा तेज हो गई है।

08/09/2026

सरगुजा में छात्राओं का बड़ा प्रदर्शन!
शिवपुर एकलव्य आवासीय विद्यालय की 100 से ज्यादा छात्राएं करीब 20 KM पैदल चलकर कलेक्टर से मिलने निकलीं।

छात्राओं ने बिजली, पानी, भोजन और साफ-सफाई की समस्याओं के साथ फिजिक्स और केमिस्ट्री के शिक्षकों की कमी का मुद्दा भी उठाया। रास्ते में एक छात्रा की तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद प्रशासन ने बस की व्यवस्था की।

कलेक्टर ने मामले को गंभीरता से लेते हुए स्कूल और छात्रावास की व्यवस्थाओं की जांच के निर्देश दिए।

07/09/2026

Corona के समय Dr. BRC ने कैसे किया था मरीजों का इलाज?
Corona के दौर में मरीजों के इलाज को लेकर Dr. BRC ने क्या तरीका अपनाया था? उस समय के इलाज, अनुभव और अपनाए गए Protocols से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी जानिए Dr. BRC से
Helpline Number: 9312286540
WhatsApp Number: 9560979433

Address

Indai
Delhi

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Public Media News Channel posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to Public Media News Channel:

Shortcuts

Share