UP Times News

UP Times News निष्पक्ष • निडर • बेबाक !
𝐑𝐞𝐠𝐢𝐬𝐭𝐞𝐫𝐞𝐝 𝐮𝐧𝐝𝐞𝐫 𝐌𝐢𝐧𝐢𝐬𝐭𝐫𝐲 𝐨𝐟 𝐌𝐒𝐌𝐄- 𝐔𝐃𝐘𝐀𝐌-𝐔𝐏-𝟔𝟕-𝟎𝟎𝟐𝟑𝟕𝟗𝟖
(3)

04/09/2026

स्वतंत्र भारद्वाज पर क्या बोली दिल्ली पुलिस

सांसद चन्द्रशेखर आज़ाद रावण ने दिया अल्टीमेटम !

04/09/2026

दिल्ली पुलिस:- लगातार सफाई देते हुए

आशुतोष:- वो जब खुद क्लेम कर रहा वीडियो मे कि मेरे पर attempt to mur&der बन रहा था

तो फिर आप लोग उसे डिफेन्ड कर रहे हो😳

दिल्ली पुलिस:- सर डिफेंड नही कर रहे

आशुतोष:- सुप्रीम कोर्ट की रूलिंग है, लीगल ओपिनियन है

वकील साहब आप बताओ इन्हे रूलिंग बताओ!

रसुवागढ़ी इमिग्रेशन सेंटर का क्या हुआ? तबाही की तस्वीरें कई सवाल छोड़ गईंनेपाल-चीन (तिब्बत) सीमा पर स्थित रसुवागढ़ी बॉर्...
04/09/2026

रसुवागढ़ी इमिग्रेशन सेंटर का क्या हुआ? तबाही की तस्वीरें कई सवाल छोड़ गईं

नेपाल-चीन (तिब्बत) सीमा पर स्थित रसुवागढ़ी बॉर्डर क्रॉसिंग में आई विनाशकारी बाढ़ के बाद सबसे बड़ा सवाल यही है कि वहां मौजूद इमिग्रेशन सेंटर और आसपास के बुनियादी ढांचे का क्या हुआ?

अब Reuters की ग्राउंड रिपोर्टिंग से सामने आई तस्वीरें इस तबाही की भयावहता दिखाती हैं। हेलीकॉप्टर से खींची गई तस्वीरों में इमिग्रेशन सेंटर वाली जगह लगभग पूरी तरह समतल नजर आ रही है। इससे संकेत मिलता है कि बाढ़ का बहाव इमारत को पूरी तरह तबाह कर अपने साथ बहा ले गया।

सबसे चिंताजनक सवाल यहां मौजूद लोगों को लेकर है। हादसे के दौरान कई लोगों के भागते हुए वीडियो सामने आए थे, लेकिन इस इलाके में वास्तव में कितनी जनहानि हुई, इसकी पूरी तस्वीर अभी स्पष्ट नहीं है। चीनी अधिकारियों ने तिब्बत क्षेत्र में 21 मौतों और 541 लोगों के लापता होने की जानकारी दी है।

चीन की ओर से ग्यिरोंग पोर्ट को बाढ़ से भारी नुकसान पहुंचने की पुष्टि की गई है, लेकिन इमिग्रेशन सेंटर के पूरी तरह ध्वस्त होने को लेकर विस्तृत आधिकारिक जानकारी अभी सामने नहीं आई है।

रसुवागढ़ी-ग्यिरोंग बॉर्डर नेपाल और चीन के बीच एक महत्वपूर्ण अंतरराष्ट्रीय क्रॉसिंग है। यह व्यापार और आवाजाही के लिहाज से अहम होने के साथ-साथ कैलाश मानसरोवर यात्रा के लिए भी इस्तेमाल होने वाले मार्गों में शामिल है।

बाढ़ के बाद सामने आई सैटेलाइट तस्वीरों ने पहले ही इस इलाके में हुई व्यापक तबाही का अंदाजा दे दिया था। अब मौके से सामने आई तस्वीरें इस विनाश की वास्तविक गंभीरता को और स्पष्ट करती हैं।

सबसे बड़ा सवाल अब भी यही है—रसुवागढ़ी इमिग्रेशन सेंटर में हादसे के वक्त कितने लोग मौजूद थे और उनमें से कितने सुरक्षित बच पाए?

स्वतंत्र भारद्वाज!सत्ता समर्थित गुंडा जिसके सामने दिल्ली पुलिस नतमस्तक है इसे आज तक जैसे गोदी चैनल दर्जनों बार अपना मंच ...
04/09/2026

स्वतंत्र भारद्वाज!

सत्ता समर्थित गुंडा जिसके सामने दिल्ली पुलिस नतमस्तक है इसे आज तक जैसे गोदी चैनल दर्जनों बार अपना मंच दे चुके हैं।

ये मुस्लिम महिलाओं के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणियाँ करता है कपिल मिश्रा व चिराग पासवान को अपना भाई बताता है!

इसे भाजपा के कार्यक्रमों का विशेष निमंत्रण मिलता है।

भाजपा ऐसे नफरती चिंटुओं को कब तक पनाह देगी?

दिल्ली पुलिस ने सुप्रीम कोर्ट में कहा कि जंतर-मंतर के प्रदर्शन में 2,873 अपराधी भी मौजूद थे!लेकिन रिकॉर्ड बताते हैं- पुल...
04/09/2026

दिल्ली पुलिस ने सुप्रीम कोर्ट में कहा कि जंतर-मंतर के प्रदर्शन में 2,873 अपराधी भी मौजूद थे!

लेकिन रिकॉर्ड बताते हैं-

पुलिस ने लिस्ट में 25 ऐसे अपराधियों का नाम भी शामिल कर रखा था, जो प्रदर्शन के दौरान जेल में थे!

एक ही पंख के पक्षी अक्सर साथ उड़ते हैं।जो व्यक्ति अपने द्वारा की गई हिंसा का खुलेआम बखान करता है और राजनीतिक विरोधियों क...
04/09/2026

एक ही पंख के पक्षी अक्सर साथ उड़ते हैं।

जो व्यक्ति अपने द्वारा की गई हिंसा का खुलेआम बखान करता है और राजनीतिक विरोधियों के खिलाफ “कट्टा” इस्तेमाल करने की धमकी देता है, उसे आखिर किस आधार पर इतनी राजनीतिक पहुंच मिलती है?

1️⃣ बिहार के BJP मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी तक पहुंच
2️⃣ दिल्ली के BJP कैबिनेट मंत्री कपिल मिश्रा तक पहुंच
3️⃣ BJP के सहयोगी और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान तक पहुंच
4️⃣ BJP सांसद मनोज तिवारी तक पहुंच
5️⃣ 2026 स्वतंत्रता दिवस समारोह के लिए विशेष पास
6️⃣ 2024 में मोदी के शपथ ग्रहण समारोह के लिए विशेष पास

सवाल सीधा है—क्या यह व्यक्ति BJP का Gen Z तक पहुंच बनाने वाला “राजदूत” है?

अगर नहीं, तो फिर ऐसे व्यक्ति को सत्ता के शीर्ष नेताओं तक इतनी पहुंच और विशेष आयोजनों के पास आखिर कैसे मिले?

- पवन खेङा, सांसद कांग्रेस

04/09/2026

कैमरे पर अपना अपराध कबूलने वाले स्वतंत्र भारद्वाज की तत्काल गिरफ्तारी की मांग को लेकर नई दिल्ली स्थित संसद मार्ग पुलिस थाने के बाहर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने जोरदार प्रदर्शन और हंगामा शुरू कर दिया है।

बिग बॉस का हिस्सा होंगे मशहूर यूट्यूबर नीतीश राजपूत!
04/09/2026

बिग बॉस का हिस्सा होंगे मशहूर यूट्यूबर नीतीश राजपूत!

वक़ार साहिब बीजेपी को हराने और सपा,बसपा,कांग्रेस की सरकार बनाकर इनकी ग़ुलामी करने का ठेका ओवैसी साहिब और मुसलमान ने ले र...
03/09/2026

वक़ार साहिब बीजेपी को हराने और सपा,बसपा,कांग्रेस की सरकार बनाकर इनकी ग़ुलामी करने का ठेका ओवैसी साहिब और मुसलमान ने ले रखा है क्या ? कांग्रेस को सलाह दीजिए AIMIM और मुसलमान को नहीं,की सपा,बसपा और कांग्रेस मिलकर चुनाव लड़ें और बीजेपी को हरायें।मुस्लिम को हिस्सेदारी चाहिए ग़ुलामी नहीं

- डॉ॰ मोहम्मद अय्यूब, सर्जन एवं अध्यक्ष पीस पार्टी

सैयद असीम वकार के कांग्रेस में शामिल होने पर AIMIM प्रदेश अध्यक्ष ने फेसबुक पोस्ट कर वापस मांगी स्कॉर्पियोलखनऊ। AIMIM ने...
03/09/2026

सैयद असीम वकार के कांग्रेस में शामिल होने पर AIMIM प्रदेश अध्यक्ष ने फेसबुक पोस्ट कर वापस मांगी स्कॉर्पियो

लखनऊ। AIMIM नेता सैयद असीम वकार के कांग्रेस में शामिल होने के बाद सियासी हलचल तेज हो गई है। इसी बीच AIMIM उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष शौकत अली की एक फेसबुक पोस्ट चर्चा में आ गई है।

पोस्ट में शौकत अली ने असीम वकार के कांग्रेस ज्वाइन करने के संदर्भ में स्कॉर्पियो वापस मांगे जाने की बात कही। सोशल मीडिया पर पोस्ट सामने आने के बाद यह मामला चर्चा का विषय बन गया।

गौरतलब है कि असीम वकार ने AIMIM छोड़कर कांग्रेस का दामन थामा है। उनके कांग्रेस में शामिल होने के बाद AIMIM और वकार के बीच राजनीतिक बयानबाजी तेज होने के संकेत मिल रहे हैं।

Address

Delhi

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when UP Times News posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share