Balrampur POST

Balrampur POST Balrampur NewsPost is Digital Media News Platform Covering News For District Balrampur.
(1)

12/08/2026

शादी का झांसा देकर महिला का शोषण, पुलिस से न्याय की गुहार

बलरामपुर। थाना कोतवाली नगर क्षेत्र की एक महिला ने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है। पीड़िता के मुताबिक बचपन में माता-पिता की मृत्यु के बाद करीब 10 वर्ष की उम्र में दादी ने उसकी शादी एक युवक से कर दी थी। पति के शराब पीकर मारपीट करने से वह उससे अलग हो गई।

इसके बाद फेसबुक के जरिए एक युवक से प्रेम संबंध हुआ। आरोप है कि युवक शादी का झांसा देकर उसे पत्नी बनाकर राजकोट ले गया और वर्षों तक उसका शारीरिक शोषण करता रहा। बाद में वह महिला को छोड़कर फरार हो गया। पीड़िता ने पुलिस-प्रशासन से कार्रवाई और न्याय की मांग की है।

11/08/2026

चार साल बाद खत्म हुआ इंतजार: मां की आंखों का खोया सितारा फिर लौटा घर

10 साल की उम्र में घर से निकला था मासूम, गोंडा में बदली पहचान... तुलसीपुर पुलिस की मेहनत से फिर मिला परिवार

बलरामपुर। चार साल पहले मां की डांट से नाराज होकर घर से निकला 10 वर्षीय मासूम फिर कभी वापस नहीं लौटा। पति को पहले ही खो चुकी मां रहीमा के लिए बेटे की तलाश जिंदगी का सबसे बड़ा दर्द बन गई। दिन गुजरते गए, साल बदलते गए, लेकिन मां की आंखें बेटे की राह देखती रहीं।

फिर 10 अगस्त 2026 को चार साल से चली आ रही इस कहानी का सुखद अंत हुआ। तुलसीपुर पुलिस ने गोंडा के सुभागपुर रेलवे स्टेशन के निकट दत्तनगर पत्थरकट्टा कॉलोनी से बच्चे को बरामद कर लिया। पहचान होने के बाद जब मां को उसका बेटा मिला तो वर्षों से आंखों में ठहरा इंतजार जैसे आंसुओं में बह निकला।

मां की डांट के बाद निकला था घर से

मामला वर्ष 2022 का है। तुलसीपुर थाना क्षेत्र के नई बाजार बैरागीपुरवा निवासी रहीमा का 10 वर्षीय बेटा घर के पास खेलते समय अचानक लापता हो गया। बाद में पुलिस जांच में सामने आया कि मां की डांट के बाद बच्चा घर से निकल गया था और तुलसीपुर रेलवे स्टेशन से ट्रेन पकड़कर गोंडा पहुंच गया।

गोंडा रेलवे स्टेशन के पास सड़क किनारे ओवरब्रिज के नीचे एक दुकान पर वह रोता हुआ मिला। वहां रहने वाली एक विधवा महिला ने बच्चे को अपने बच्चे की तरह पाल लिया और उसका नाम आशीष रख दिया।

नाम बदला, पहचान बदली... लेकिन पुलिस ने तलाश नहीं छोड़ी

इधर बलरामपुर में मां अपने बेटे की तलाश में दर-दर भटकती रही। पुलिस ने गुमशुदगी के संबंध में समाचार पत्रों में प्रकाशन कराया। इसके अलावा गोरखपुर, देवरिया, महराजगंज, कुशीनगर, बस्ती, संतकबीरनगर, सिद्धार्थनगर, श्रावस्ती, बहराइच और गोंडा सहित कई जिलों में बच्चे की तलाश के लिए टीमें लगाई गईं।

डीसीआरबी से संपर्क करने के साथ ही महिला एवं बाल सुरक्षा संगठन, लखनऊ को भी बच्चे की तलाश के संबंध में पत्राचार किया गया।

चार साल बाद तस्वीर साफ हुई

लगातार प्रयासों के बाद आखिरकार पुलिस को सुराग मिला। 10 अगस्त को प्रभारी निरीक्षक तुलसीपुर सुधीर कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने सुभागपुर रेलवे स्टेशन के निकट दत्तनगर पत्थरकट्टा कॉलोनी से बच्चे को बरामद कर लिया।

पुलिस ने बच्चे की पहचान मुकदमे से संबंधित गुमशुदा बालक के रूप में की। परिजनों ने भी उसकी पहचान कर ली।

चार साल बाद मां-बेटे का हुआ मिलन

पति की मृत्यु के बाद बेटे की तलाश में जुटी रहीमा के लिए यह पल किसी फिल्म के भावुक क्लाइमेक्स से कम नहीं था। जिस बेटे के लौटने की उम्मीद में चार साल बीत गए, वह आखिरकार उसकी आंखों के सामने था।

चार साल का इंतजार, अनगिनत तलाश और पुलिस की लगातार कोशिशों के बाद मां को उसका बेटा वापस मिल गया।

बरामद बालक को अग्रिम विधिक कार्रवाई के लिए न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।

बरामदगी में इन पुलिसकर्मियों की रही भूमिका

प्रभारी निरीक्षक सुधीर कुमार सिंह के नेतृत्व में कांस्टेबल रत्नेश कुमार, अजय सिंह, उमेश कुमार, अवधेश तथा महिला कांस्टेबल अदिति पटेल की टीम ने बच्चे की बरामदगी में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

11/08/2026

बलरामपुर: पेट्रोल पंप पर कम पेट्रोल डालने के विरोध पर मौलाना की पिटाई, तीन आरोपी गिरफ्तार

बलरामपुर। गैसड़ी थाना क्षेत्र के मटेहना स्थित पेट्रोल पंप पर कम पेट्रोल डालने का विरोध करना एक मौलाना को भारी पड़ गया। आरोप है कि पेट्रोल पंप के कर्मचारियों ने मिलकर मौलाना के साथ मारपीट की। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

जानकारी के अनुसार, ग्राम सड़वा गुलरिया निवासी मौलाना अकबाल मंगलवार शाम करीब 7:30 बजे मटेहना स्थित पेट्रोल पंप पर पेट्रोल डलवाने पहुंचे थे। आरोप है कि पेट्रोल की मात्रा को लेकर उन्होंने विरोध जताया। इसी बात को लेकर पेट्रोल पंप कर्मचारियों और मौलाना के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद मारपीट में बदल गया और कर्मचारियों ने मौलाना अकबाल के साथ कथित तौर पर मारपीट कर दी।

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला चर्चा में आ गया। पीड़ित मौलाना अकबाल ने गैसड़ी थाने में तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

मामले की जानकारी मिलने पर AIMIM के दर्जनों पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी पीड़ित के समर्थन में गैसड़ी कोतवाली पहुंचे और कार्रवाई की मांग की।

पुलिस ने वायरल वीडियो और पीड़ित की तहरीर के आधार पर कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने मौलाना अकबाल की तहरीर पर तीनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले में पुलिस द्वारा आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

11/08/2026

सदर विधायक पलटूराम ने विभिन्न मंडलों में निकाली तिरंगा यात्रा, देश के वीर शहीदों को किया नमन

बलरामपुर। आज 11 अगस्त 2026 को बलरामपुर सदर विधानसभा क्षेत्र में राष्ट्रभक्ति और राष्ट्रीय गौरव का माहौल देखने को मिला। सदर विधायक पलटूराम ने विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न मंडलों में आयोजित तिरंगा यात्रा कार्यक्रमों में सहभागिता की। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने हाथों में तिरंगा लेकर देश के वीर शहीदों को नमन किया।

सदर विधानसभा क्षेत्र के गुमड़ी मंडल, श्रीदत्तगंज मंडल और गौरा मंडल में आयोजित तिरंगा यात्राओं में विधायक पलटूराम शामिल हुए। यात्रा के दौरान भारत माता की जय और देशभक्ति के नारों से वातावरण गूंज उठा।

इस अवसर पर विधायक पलटूराम ने कहा कि तिरंगा भारत के शौर्य, पराक्रम और गौरव का प्रतीक है। लहराता हुआ तिरंगा हमें उन वीर सपूतों के त्याग, तपस्या और बलिदान की याद दिलाता है, जिन्होंने देश की स्वतंत्रता और अखंडता के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा प्रारंभ किया गया ‘हर घर तिरंगा’ अभियान देशभर में राष्ट्रगौरव और देशभक्ति की भावना को नई ऊर्जा प्रदान कर रहा है। उन्होंने लोगों से 9 से 17 अगस्त तक अपने घरों पर तिरंगा फहराने और इस राष्ट्रव्यापी अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की।

कार्यक्रम में श्रीदत्तगंज ब्लॉक प्रमुख हेमंत जायसवाल, विभिन्न मंडलों के मंडल अध्यक्ष एवं पूर्व मंडल अध्यक्ष, ग्राम प्रधान, भाजपा मंडल संयोजक, मंडल प्रभारी सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता और क्षेत्रवासी मौजूद रहे।

तिरंगा यात्राओं के दौरान लोगों में देशभक्ति का उत्साह दिखाई दिया और सभी ने राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं गौरव को बनाए रखने का संकल्प लिया।

11/08/2026

21 किलो गाँजे के साथ हिस्ट्रीसीटर गिरफ्तार, बलरामपुर पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी
नई स्कार्पियो से गांजे की तस्करी

11/08/2026

मटेहना पेट्रोल पंप पर मौलाना से मारपीट का आरोप, दाढ़ी पकड़कर पीटने का वीडियो वायरल

बलरामपुर। गैसड़ी थाना क्षेत्र के मटेहना स्थित पेट्रोल पंप पर एक मौलाना के साथ कथित मारपीट का मामला सामने आया है। घटना से संबंधित एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से प्रसारित हो रहा है, जिसके बाद मामला चर्चा में आ गया है।

वायरल वीडियो में कथित रूप से पेट्रोल पंप के कुछ कर्मचारियों द्वारा मौलाना के साथ मारपीट करने तथा उनकी दाढ़ी पकड़ने का दृश्य दिखाई देने का दावा किया जा रहा है। वीडियो सामने आने के बाद स्थानीय लोगों में नाराजगी देखी जा रही है।

लोगों ने पुलिस प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कराकर घटना में दोषी पाए जाने वाले लोगों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई किए जाने की मांग की है।

हालांकि, वायरल वीडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है। घटना के वास्तविक कारण और मारपीट में शामिल लोगों की भूमिका जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी। पुलिस का कहना है कि शिकायत और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर मामले की जांच कर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

वायरल वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है।

सिरसिया में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 200 से अधिक मरीजों को मिला उपचार व दवाओं का लाभसिरसिया। ग्राम सिरसिया में जनसेवा क...
09/08/2026

सिरसिया में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 200 से अधिक मरीजों को मिला उपचार व दवाओं का लाभ

सिरसिया। ग्राम सिरसिया में जनसेवा की भावना से निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में जिले के जाने-माने सर्जन एवं पूर्व में जिला संयुक्त चिकित्सालय में अपनी सेवाएं दे चुके डॉ. अरुण कुमार ने मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर चिकित्सकीय परामर्श दिया। गरीब और जरूरतमंद मरीजों के बीच अपने सेवाभाव के लिए पहचाने जाने वाले डॉ. अरुण कुमार को क्षेत्र में गरीबों और पीड़ितों का मसीहा भी माना जाता है।

शिविर में डॉ. संतोष एवं स्टाफ के सहयोग से 200 से अधिक मरीजों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण एवं परामर्श किया गया। जरूरतमंद मरीजों को आवश्यकतानुसार निःशुल्क दवाएं भी वितरित की गईं।

शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंचे और विभिन्न स्वास्थ्य समस्याओं को लेकर चिकित्सकों से परामर्श लिया। गरीब एवं जरूरतमंद लोगों तक स्वास्थ्य सेवा पहुंचाना ही इस पहल का उद्देश्य है।

08/08/2026

डिप्टी सीएम Brajesh Pathak ने इमरजेंसी वार्ड में पहुंचकर स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा लिया और मरीजों से सीधे बातचीत कर इलाज और अस्पताल की व्यवस्थाओं की जानकारी ली।

08/08/2026

PDA का मतलब परिवार डेवलपमेंट अथॅारिटी - बलरामपुर में बोले उपमुख्यमंत्री Brajesh Pathak

08/08/2026

जितना डॉक्टर साहब ने कहा है उतना देना पड़ेगा
बलरामपुर जिला मेंमोरियल अस्पताल में ऑपरेशन के नाम पर 18000 की अवैध वसूली
सोशल मीडिया पर वीडियो हुआ वायरल

Address

Barakhambha Road New Delhi
Delhi
110001

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Balrampur POST posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share