Yamunapaar

Yamunapaar Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Yamunapaar, News & Media Website, East Delhi, Delhi.

यमुनापार की खबरों और सूचनाओं को जानने के लिए इस पेज को फ़ॉलो करें.

इस पेज पर आपको केवल यमुनापार की क्राइम, राजनीति सहित सभी गतिविधियों की जानकारी मिलेगी, सथ ही क्षेत्र के कार्यक्रमों की भी सूचना दी जाएगी, बाजारों की भी जानकारी मिल सकेगी

08/09/2026

जाफराबाद साहिल हत्याकांड का खुलासा,दोस्त ने ही उतारा मौत के घाट, सोशल मीडिया इंस्टाग्राम पर पोस्ट विवाद के बाद रची हत्या की साजिश, नाबालिग सहित दो आरोपी को पुलिस नें दबोचा

08/09/2026

कोंडली के हिंडन नहर में
छठ घाट बनाने का कार्य शुरू, पार्षद मुनेश डेढ़ा नें किया निरिक्षण

🚨 सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसा: रेस्क्यू ऑपरेशन पूरा, 12 लोगों को मलबे से निकाला गया,7 की मौत, बिल्डिंग मालिक गिरफ्तार दिल...
07/09/2026

🚨 सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसा: रेस्क्यू ऑपरेशन पूरा, 12 लोगों को मलबे से निकाला गया,7 की मौत, बिल्डिंग मालिक गिरफ्तार

दिल्ली के सत्य निकेतन में हुए दर्दनाक बिल्डिंग हादसे के बाद चल रहा रेस्क्यू ऑपरेशन अब पूरा हो गया है। राहत और बचाव एजेंसियों ने मलबे में फंसे लोगों की तलाश के लिए लगातार अभियान चलाया।

पुलिस के मुताबिक, रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान कुल 12 लोगों को बाहर निकाला गया, लेकिन इनमें से 7 लोगों की जान नहीं बच सकी। हादसे में जान गंवाने वालों के शव उनके परिजनों को सौंप दिए गए हैं।

रेस्क्यू ऑपरेशन पूरा होने के बाद अब पुलिस की जांच का फोकस हादसे की वजह और बिल्डिंग से जुड़े लोगों की भूमिका पर है।

मामले में बिल्डिंग के मालिक और लाभार्थी बताए जा रहे 81 वर्षीय हरिराम गुप्ता, उनकी 75 वर्षीय पत्नी उर्मिला गुप्ता और 52 वर्षीय बेटे महेश गुप्ता को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

जांच में सामने आया कि संपत्ति उर्मिला गुप्ता के नाम है, जबकि इसे हरिराम गुप्ता और उनके बेटे महेश गुप्ता द्वारा संचालित किया जा रहा था। पुलिस अब PG संचालकों और लेबर ठेकेदार की भूमिका की भी जांच कर रही है।

रेस्क्यू ऑपरेशन खत्म हो चुका है, लेकिन हादसे की जांच और जिम्मेदारी तय करने की कार्रवाई अभी जारी है।

🚨 इंस्टाग्राम पर अभद्र कमेंट बना हत्या की वजह! जफराबाद मर्डर केस का खुलासादिल्ली के जफराबाद इलाके में 19 वर्षीय युवक की ...
07/09/2026

🚨 इंस्टाग्राम पर अभद्र कमेंट बना हत्या की वजह! जफराबाद मर्डर केस का खुलासा

दिल्ली के जफराबाद इलाके में 19 वर्षीय युवक की चाकू से हत्या के मामले को पुलिस ने महज चार घंटे के भीतर सुलझाने का दावा किया है। जफराबाद थाना पुलिस ने मामले में दो आरोपितों को पकड़ा है, जिनमें एक करीब 15 साल का बाल अपचारी (CCL) भी शामिल है। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल चाकू भी बरामद कर लिया है।

पुलिस के मुताबिक, 6 सितंबर की रात करीब 10:15 बजे JPC अस्पताल से सूचना मिली थी कि एक युवक को चाकू लगने के बाद अस्पताल लाया गया है, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान 19 वर्षीय साहिल, निवासी अमरोहा, उत्तर प्रदेश के रूप में हुई। वह चौहान बांगर की गली नंबर-4 स्थित पाउडर कोटिंग फैक्ट्री में काम करता था और वहीं रहता था।

जांच में सामने आया कि साहिल की कथित तौर पर उसके सहकर्मी 21 वर्षीय दूसरे साहिल ने चाकू मारकर हत्या की थी। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की और फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से जरूरी साक्ष्य जुटाए।

पुलिस के अनुसार, करीब चार घंटे की जांच के दौरान आरोपी साहिल और उसके 15 वर्षीय साथी को पकड़ लिया गया। आरोपी से पूछताछ में कथित तौर पर सामने आया कि वह मृतक के साथ करीब तीन साल से काम कर रहा था। इंस्टाग्राम पर मृतक द्वारा अभद्र भाषा में की गई टिप्पणी को लेकर दोनों के बीच रंजिश हो गई थी, जो बाद में खूनी विवाद में बदल गई।

पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल चाकू बरामद किया है। पुलिस अब हथियार कहां से आया, इसकी भी जांच कर रही है।

07/09/2026

सत्य निकेतन हादसे में जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ दर्ज हो FIR, पूर्व मेयर श्याम सुंदर अग्रवाल ने उठाई मांग

07/09/2026

बेटे ने चाचा के साथ मिलकर की मां के प्रेमी की हत्या, मयूर विहार फेज-3 हत्याकांड का खुलासा

07/09/2026

सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसे की घटना CCTV में कैद,फुटेज आया सामने

🚨 सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसा: मौत का आंकड़ा 6 पहुंचादिल्ली के सत्य निकेतन में इमारत गिरने के हादसे में मौत का आंकड़ा बढ़...
07/09/2026

🚨 सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसा: मौत का आंकड़ा 6 पहुंचा

दिल्ली के सत्य निकेतन में इमारत गिरने के हादसे में मौत का आंकड़ा बढ़कर छह हो गया है। राहत और बचाव अभियान के दौरान मलबे से एक और शव बरामद किया गया, जिसके बाद मृतकों की संख्या छह पहुंच गई।

हादसे के बाद से ही पुलिस, दमकल और बचाव एजेंसियों की टीमें लगातार मलबा हटाने और उसमें फंसे लोगों की तलाश में जुटी हैं। रेस्क्यू ऑपरेशन अभी भी जारी है।

हादसे में घायल लोगों को एम्स के जेपीएन एपेक्स ट्रॉमा सेंटर और वीएमएमसी-सफदरजंग अस्पताल समेत अन्य अस्पतालों में पहुंचाया गया है। एम्स में 10 मरीज लाए गए थे, जिनमें चार को मृत अवस्था में अस्पताल लाया गया था। बाद में गंभीर रूप से घायल एक मरीज ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया था।

घटना के बाद मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मौके का जायजा लिया और मजिस्ट्रियल जांच के आदेश** दिए। साथ ही बिल्डिंग मालिक के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के निर्देश* दिए गए हैं।

🔴 चौहान बांगड़ में 19 वर्षीय युवक की चाकू से गोदकर हत्याउत्तर पूर्वी दिल्ली के जफराबाद थाना क्षेत्र के चौहान बांगड़ इलाक...
07/09/2026

🔴 चौहान बांगड़ में 19 वर्षीय युवक की चाकू से गोदकर हत्या

उत्तर पूर्वी दिल्ली के जफराबाद थाना क्षेत्र के चौहान बांगड़ इलाके में छह सितंबर की रात 19 वर्षीय युवक साहिल की चाकू से हमला कर हत्या कर दी गई। वारदात एक फैक्ट्री में हुई, जहां साहिल काम करता था।

पुलिस को चौहान बांगड़ की गली नंबर 17/4 स्थित मकान की चौथी मंजिल पर चल रही फैक्ट्री में एक युवक के खून से लथपथ हालत में पड़े होने की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंची जफराबाद थाना पुलिस ने घायल साहिल को जग प्रवेश चंद्र अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

साहिल मूल रूप से उत्तर प्रदेश के अमरोहा का रहने वाला था और करीब 10 दिन पहले ही काम की तलाश में दिल्ली आया था। वह चौहान बांगड़ की गत्ते के डिब्बे बनाने वाली फैक्ट्री में काम कर रहा था।

पुलिस को आशंका है कि फैक्ट्री में ही काम करने वाले किसी युवक ने चाकू से हमला किया। जफराबाद थाने में BNS की धारा 103(1) के तहत हत्या का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस आसपास के CCTV कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और संदिग्ध की तलाश में टीमें लगाई गई हैं।

06/09/2026

🚨 मयूर विहार फेस 3 में 42 साल के
युवक की पीट-पीट कर हत्या

Address

East Delhi
Delhi

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Yamunapaar posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to Yamunapaar:

Shortcuts

Share