सावधान पुलिस मंच पर है

  • Home
  • India
  • Delhi
  • सावधान पुलिस मंच पर है

सावधान पुलिस मंच पर है ये पेज पुलिस के उजले, सकारात्मक और कलात्मक पक्ष को जनता के बीच पहुंचाने के लिए संकल्पबद्ध है।

अंग्रेज चले गए पर...
26/07/2025

अंग्रेज चले गए पर...

23/07/2025

भोलेनाथ के भक्तों को सावन शिवरात्रि की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं!
जय महाकाल 🙏🏻

पुलिस विभाग में मिलने वाले 21 प्रकार के अवकाश।
15/07/2025

पुलिस विभाग में मिलने वाले 21 प्रकार के अवकाश।

कोर्ट के अहलमद द्वारा एक हांडी मटन की डिमांड का किस्सा चर्चा में है।
12/07/2025

कोर्ट के अहलमद द्वारा एक हांडी मटन की डिमांड का किस्सा चर्चा में है।

▪️नोटिस देने पहुंची पुलिस पर हमला, हेड कांस्टेबल घायल, आरोपी ने फाड़ा नोटिस, दो गिरफ्तारउत्तर प्रदेश के बिजनौर में गिरफ्...
09/07/2025

▪️नोटिस देने पहुंची पुलिस पर हमला, हेड कांस्टेबल घायल, आरोपी ने फाड़ा नोटिस, दो गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश के बिजनौर में गिरफ्तारी नोटिस देने गई पुलिस टीम पर लाठी-डंडों और फरसे से हमला कर दिया गया। इस हमले में हेड कांस्टेबल घायल हो गए।
बिजनौर जिले के दियावली खालसा गांव में पुलिस टीम पर उस वक्त हमला कर दिया गया जब वे एक आरोपी को गिरफ्तारी नोटिस देने पहुंचे थे। इस हमले में हेड कांस्टेबल हरिओम घायल हो गए।

धर्मवीर के घर गई थी पुलिस टीम
दियावली खालसा गांव निवासी धर्मवीर पर एससी/एसटी एक्ट और मारपीट का मामला दर्ज है, जिसकी जांच क्षेत्राधिकारी (सीओ) दीप कुमार पंत द्वारा की जा रही है। शनिवार रात को एसआई सोनू कुमार, एसआई चुन्नीलाल कटारिया, हेड कांस्टेबल हरिओम और सिपाही दीपेश, गौरव व अनुज धर्मवीर के घर गिरफ्तारी नोटिस देने पहुंचे थे।
आरोपी ने फाड़ा नोटिस, परिवार ने किया हमला
एसआई सोनू कुमार के अनुसार, आरोपी धर्मवीर पुलिस को घर के बाहर मिल गया। नोटिस दिखाए जाने पर उसने उसे फाड़ दिया और पुलिस से नोकझोंक करने लगा। इसी दौरान धर्मवीर के परिजन भी वहां पहुंच गए और लाठी, डंडे, फरसा, ईंट और लोहे की रॉड से पुलिस पर हमला कर दिया।

हेड कांस्टेबल अस्पताल में भर्ती
हमले में हेड कांस्टेबल हरिओम गंभीर रूप से घायल हो गए। अन्य पुलिसकर्मियों ने भागकर किसी तरह जान बचाई। घायल को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

दो आरोपी गिरफ्तार
सीओ दीप कुमार पंत ने जानकारी दी कि एसआई सोनू कुमार की तहरीर पर धर्मवीर, अनीस, राजू, विक्रम, सुभाष और महिला हंसो के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी राजू और महिला हंसो को गिरफ्तार कर लिया है।
स्रोत - पत्रिका

▪️ऑनलाइन दोस्ती के बहाने लड़के की किडनैपिंग, वॉट्सएप चैटिंग से लड़की ने अपने जाल में फंसाया, मेन आरोपी गिरफ्तारदिल्ली पु...
05/07/2025

▪️ऑनलाइन दोस्ती के बहाने लड़के की किडनैपिंग, वॉट्सएप चैटिंग से लड़की ने अपने जाल में फंसाया, मेन आरोपी गिरफ्तार

दिल्ली पुलिस ने इस पूरे मामले का खुलासा किया है। दिल्ली पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। कई धाराओं में केस दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में किडनैपिंग का मामला सामने आया है। जहां ऑनलाइन दोस्ती के बहाने लड़के की किडनैपिंग का खुलासा हुआ है। निखिल पाल उर्फ चेतन को खुशी नाम की लड़की ने अपने जाल में फंसाया था। उसने दो महीने पहले व्हाट्सएप पर उससे दोस्ती की थी।

पीड़ित के बहन को आया धमकी भरा कॉल
पीड़ित की बहन को निखिल के फोन से एक धमकी भरा कॉल आया, जिसमें कहा गया कि वह खुशी के साथ पकड़ा गया है और उसे छोड़ा नहीं जाएगा। इसके तुरंत बाद फोन बंद हो गया। इस मामले की पुलिस में शिकायत की गई। सीडीआर सेल, पूर्वी जिला की मदद से टीम ने नोएडा और बाद में यमुना खादर में पीड़ित के मोबाइल लोकेशन को ट्रैक किया।
खुशी नाम की लड़की से मिलने गया था निखिल
गुरुवार को दिल्ली के गणेश नगर-II, गली नंबर 03 की रहने वाली सोनाक्षी से पुलिस स्टेशन शकरपुर में एक पीसीआर कॉल प्राप्त हुई। उसने बताया कि उसका 20 वर्षीय भाई निखिल पाल उर्फ चेतन खुशी नाम की लड़की से मिलने गया था। इसके साथ वह पिछले दो महीनों से व्हाट्सएप पर चैट कर रहा था।

दिल्ली: ऑनलाइन दोस्ती के बहाने लड़के की किडनैपिंग, वॉट्सएप चैटिंग से लड़की ने अपने जाल में फंसाया, मेन आरोपी गिरफ्तार
दिल्ली: ऑनलाइन दोस्ती के बहाने लड़के की किडनैपिंग, वॉट्सएप चैटिंग से लड़की ने अपने जाल में फंसाया, मेन आरोपी गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस ने इस पूरे मामले का खुलासा किया है। दिल्ली पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। कई धाराओं में केस दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में किडनैपिंग का मामला सामने आया है। जहां ऑनलाइन दोस्ती के बहाने लड़के की किडनैपिंग का खुलासा हुआ है। निखिल पाल उर्फ चेतन को खुशी नाम की लड़की ने अपने जाल में फंसाया था। उसने दो महीने पहले व्हाट्सएप पर उससे दोस्ती की थी।

पीड़ित के बहन को आया धमकी भरा कॉल
पीड़ित की बहन को निखिल के फोन से एक धमकी भरा कॉल आया, जिसमें कहा गया कि वह खुशी के साथ पकड़ा गया है और उसे छोड़ा नहीं जाएगा। इसके तुरंत बाद फोन बंद हो गया। इस मामले की पुलिस में शिकायत की गई। सीडीआर सेल, पूर्वी जिला की मदद से टीम ने नोएडा और बाद में यमुना खादर में पीड़ित के मोबाइल लोकेशन को ट्रैक किया।

खुशी नाम की लड़की से मिलने गया था निखिल
गुरुवार को दिल्ली के गणेश नगर-II, गली नंबर 03 की रहने वाली सोनाक्षी से पुलिस स्टेशन शकरपुर में एक पीसीआर कॉल प्राप्त हुई। उसने बताया कि उसका 20 वर्षीय भाई निखिल पाल उर्फ चेतन खुशी नाम की लड़की से मिलने गया था। इसके साथ वह पिछले दो महीनों से व्हाट्सएप पर चैट कर रहा था।

धमकी भरे कॉल में कही गई ये बातें
उसी दिन बाद में सोनाक्षी को निखिल के नंबर से एक फोन कॉल आया। खुशी का भाई होने का दावा करने वाले एक अज्ञात व्यक्ति ने कहा कि निखिल को खुशी के साथ एक होटल (OYO) में पकड़ा गया है और उसे छोड़ा नहीं जाएगा। इसके बाद फोन बंद हो गया।

ट्रेस की गई लोकेशन
सीडीआर सेल, पूर्वी जिले की सहायता से टीम ने शुरू में पीड़ित के अंतिम ज्ञात स्थान को सेक्टर-6, नोएडा में ट्रेस किया। हालांकि, पीड़ित वहां नहीं मिला। इसके तुरंत बाद पीड़ित का फोन चालू किया गया और उसका स्थान यमुना खादर के पास मयूर विहार मेट्रो स्टेशन के पास पाया गया। तेजी से कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम नए स्थान पर पहुंच गई।

त्रिलोकपुरी का रहने वाला है मेन आरोपी
घटनास्थल पर टीम ने देखा कि कुछ लोग पीड़ित को घेर रहे थे और उस पर हमला कर रहे थे। पुलिस की मौजूदगी को देखते हुए हमलावरों ने पीड़ित और उनकी मोटरसाइकिलों को छोड़कर भागने का प्रयास किया। पीछा करने के दौरान एक आरोपी गिर गया और उसे मौके पर ही पकड़ लिया गया। उसकी पहचान 21 वर्षीय संजीव कुमार के रूप में हुई है। वह दिल्ली के त्रिलोकपुरी का रहने वाला है।

निखिल को लक्ष्मी नगर से इंदिरापुरम ले गई खुशी
तलाशी लेने पर संजीव के पास से पीड़ित का मोबाइल फोन बरामद हुआ। निखिल को तुरंत बचाया गया और डॉक्टर हेडगेवार अस्पताल में मेडिकल जांच के लिए ले जाया गया। निखिल ने खुलासा किया कि वह सुबह करीब 10:30 बजे लक्ष्मी नगर मेट्रो स्टेशन के पास खुशी से मिला था और वह उसे बहला-फुसलाकर इंदिरापुरम मॉल ले गई थी। वापस लौटने पर पांच लड़कों ने उन्हें मेट्रो स्टेशन के पास रोक लिया, उसे जबरन एक सुनसान घर में ले गए, उसके साथ मारपीट की और उसके परिवार को धमकी भरे फोन किए।

हमलावरों के साथ शामिल थी खुशी
उन्होंने आगे आरोप लगाया कि खुशी भी इस साजिश में शामिल थी और हमलावरों के साथ मिलकर काम कर रही थी। बाद में उसे एक जंगली इलाके में ले जाया गया। जहां हमला जारी रहा। पुलिस के समय पर हस्तक्षेप ने अधिक गंभीर परिणाम को टाल दिया।

दो महीने से चल रही थी किडनैपिंग की योजना
पूछताछ के दौरान आरोपी संजीव ने खुलासा किया कि वह सह आरोपी तरुण, आकाश और अन्य के साथ मिलकर दो महीने से इस किडनैपिंग की योजना बना रहा था। खुशी नाम की लड़की सहित बाकी आरोपियों की पहचान करने और उन्हें पकड़ने के प्रयास जारी है। आरोपियों के खिलाफ कई धाराओं में शकरपुर पुलिस स्टेशन में केस दर्ज किया गया है। मामले में आगे की जांच की जा रही है।
स्रोत: इंडिया टीवी

▪️पुलिस वर्दी पहनकर महिलाओं को शिकार बनाने वाला आरोपी गिरफ्तारमुजफ्फर नगर न्यूज - पुलिस की वर्दी पहनकर महिलाओं को फंसाने...
01/07/2025

▪️पुलिस वर्दी पहनकर महिलाओं को शिकार बनाने वाला आरोपी गिरफ्तार
मुजफ्फर नगर न्यूज - पुलिस की वर्दी पहनकर महिलाओं को फंसाने वाले आरोपी ने एक महिला को शादी का झांसा देकर 2.75 लाख रुपये नगद और 3 लाख रुपये के जेवरात हड़प लिए। आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, और उसके पास से पुलिस की जब्त की है।
पुलिस की वर्दी पहनकर लोगों पर रौब गालिब करने वाले आरोपी ने महिला को अपने झूठे प्रेमजाल मे फंसा लिया। खुद की तैनाती पुलिस विभाग में बताकर महिला को शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया और उससे लाखों की नगदी व जेवरात हड़प लिए। शहर कोतवाली पुलिस ने महिला की शिकायत पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उसके पास से पुलिस की वर्दी भी बरामद की है। पुलिस लाइन में प्रेसवार्ता करते हुए एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने बताया कि एक महिला ने शहर कोतवाली में तहरीर देकर बताया था कि आरोपी नौशाद त्यागी उर्फ रिक्की त्यागी उर्फ राहुल त्यागी निवासी गांव मुर्दा पट्टी थाना चरथावल ने खुद को पुलिस विभाग में कांस्टेबिल बताकर उसे अपने प्रेम जाल में फंसा लिया।
आरोपी ने उससे शादी का झांसा देकर 2.75 लाख रुपये नगद व 3 लाख रुपये के जेवरात हड़प लिए। पुलिस ने महिला की शिकायत दर्ज कर आरोपी को चरथावल रोड से गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी से पुलिस की वर्दी, सीटी डोरी, उप्र पुलिस बैच, बैल्ट, नेम प्लेट व एक पुलिस कैप बरामद की गयी है।
पुलिस पूछताछ में सामने आया कि आरोपी ने असम, मेघालय, दिल्ली, गाजियाबाद, बुलंदशहर व मुजफ्फरनगर की कई महिलाओं को अपने पे्रम जाल में फंसाकर उनसे नगदी व पैसे हडपे थे। वहां गांव में सभी लोगों को पुलिस विभाग में बताकर रौब गालिब करता था। कई पुलिसकर्मियों से उसके संबंध बन चुके है। पिछले तीन साल से आरोपी इसी तरह महिलाओं को अपना शिकार बनता था। वह अधिकतर उन महिलाओं को शिकार बनाता था जो महिलाए विधवा या फिर अपने पति से अलग रह रही थी।
पुलिस ने पकडे गए आरोपी का मोबाइल चैक किया तो उसके मोबाइल से कई महिलाओं की आपत्तिजनक वीडियो मिली है। उसने पुलिस को बताया कि उसकी 20 गर्ल फे्रंड है और दस से अधिक महिलाओं को अपना शिकार बना चुका है। पुलिस ने उसका मोबाइल जब्त कर जांच शुरु कर दी है। अन्य महिलाओं से भी पुलिस सम्पर्क कर रही है। --सिपाही साथी की सम्भल से चुराई थी वर्दी पुलिस बनकर महिलाओं को शिकार बनाने वाले आरोपी ने तीन साल पहले सम्भल में तैनात अपने साथी की वर्दी चोरी कर ली थी। उसका साथी पुलिस विभाग में तैनात है और उसका नाम भी नौशाद ही है। उसका साथी चुनाव ड्यूटी में गया था। गलती से उसकी वर्दी उसके बैग में ही रह गयी। वहीं उसकी वर्दी को लेकर अपने साथ आ गया और प्लान बना कर महिलाओं को अपने जाल में फंसाने का काम शुरु कर दिया।
स्रोत: हिंदुस्तान

28/06/2025

जातिवादी जन उत्तर प्रदेश में सोशल मीडिया पर संयम बरतें, वर्ना उत्तर प्रदेश पुलिस ने संयम बरतना सिखाने का रिफ्रेशर कोर्स आरंभ कर दिया है।

हरियाणा की महिला आईपीएस अधिकारी स्मिति चौधरी का हुआ निधन | स्मिति चौधरी 2012 बैच की हरियाणा कैडर की भारतीय पुलिस सेवा (I...
28/06/2025

हरियाणा की महिला आईपीएस अधिकारी स्मिति चौधरी का हुआ निधन | स्मिति चौधरी 2012 बैच की हरियाणा कैडर की भारतीय पुलिस सेवा (IPS) अधिकारी थीं। वर्तमान में वह अंबाला में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) में पुलिस अधीक्षक (SP) के महत्वपूर्ण पद पर तैनात थीं, उनके पति भी एक आईपीएस अधिकारी हैं।
ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करे!

▪️दिल्ली पुलिस के एनकाउंटर में मारा गया कुख्यात काला राणा-नोनी राणा गैंग का शूटर, गोली लगने से दो पुलिसकर्मी घायल▪️दिल्ल...
27/06/2025

▪️दिल्ली पुलिस के एनकाउंटर में मारा गया कुख्यात काला राणा-नोनी राणा गैंग का शूटर, गोली लगने से दो पुलिसकर्मी घायल
▪️दिल्ली-हरियाणा बॉर्डर पर दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल के साथ मुठभेड़ में वांछित अपराधी रोमिल वोहरा मारा गया, दो पुलिसकर्मी घायल हो गए।

नई दिल्लीः दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने मुठभेड़ में एक बदमाश को मार गिराया है। एनकाउंटर दिल्ली-हरियाणा बॉर्डर पर हुआ है। मारे गए बदमाश की पहचान रोमिल वोहरा (20 वर्ष) के रूप में की गई है। रोहिल पर हरियाणा पुलिस ने एक लाख रुपये इनाम रखा हुआ था। उसके खिलाफ कई मामले भी दर्ज थे। दिल्ली पुलिस का कहना है कि रोमिल कुख्यात काला राणा-नोनी राणा गैंग का सक्रिय शूटर था।
हरियाणा के बड़े शराब कारोबारी की थी हत्या
दिल्ली पुलिस ने बताया कि एनकाउंटर में मारे गए बदमाश ने कुछ दिनों पहले हरियाणा के यमुनानगर के रहने वाले एक बड़े शराब कारोबारी की हत्या की थी। रोमिल ने 14 जून को हरियाणा के कुरुक्षेत्र में शराब कारोबारी शांतनु की कई गोलियां मारकर हत्या की थी। शांतनु का 12 जिलों में शराब का कारोबार था। बदमाश पर हत्या और जबरन वसूली के कई मामले दर्ज थे। रोमिल दिल्ली में आर्म्स एक्ट के एक मामले में भी वांछित था।
पुलिस पर रोमिल ने की थी फायरिंग

पुलिस ने बताया कि बीती रात में स्पेशल सेल को हरियाणा पुलिस से एक वांछित अपराधी रोमिल वोहरा पुत्र कपिल वोहरा निवासी यमुनानगर के बारे में सूचना प्राप्त हुई थी। डेरा मंडी के पास दिल्ली-हरियाणा सीमा के आसपास संयुक्त जांच अभियान चलाया गया। 24 जून 2025 की सुबह मुखबिर द्वारा रोमिल की पहचान की गई और पुलिस टीमों ने उसे पकड़ने का प्रयास किया। रोमिल ने पुलिस पार्टी पर फायरिंग की और भागने का प्रयास किया। पुलिस टीम ने आत्मरक्षा में फायरिंग की। पुलिस टीम के दो सदस्य एसआई प्रवीण और एसआई रोहन घायल हो गए। घायलों को अस्पताल ले जाया गया है।
कुख्यात काला राणा-नोनी राणा गिरोह का शूटर था रोमिल

दिल्ली पुलिस ने बताया कि रोमिल कुख्यात काला राणा-नोनी राणा गिरोह का सक्रिय शूटर था। हाल ही में कुरुक्षेत्र जिले के शांतनु हत्याकांड और यमुनानगर जिले के तिहरे हत्याकांड में शामिल होने के बाद वह फरार चल रहा था।
स्रोत: इंडिया टीवी

वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा हमारे साथी की इच्छा पूरी करने के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद।
25/06/2025

वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा हमारे साथी की इच्छा पूरी करने के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद।

Address

Delhi

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when सावधान पुलिस मंच पर है posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to सावधान पुलिस मंच पर है:

Share