Rashtriya Prasar

Rashtriya Prasar दिल्ली, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल, महाराष्ट्र, उत्तराखंड, मध्यप्रदेश, राजस्थान व गुजरात में प्रसारित हिंदी दैनिक समाचार पत्र व पत्रिका।

11/09/2026

मेहनत से सफलता...
11/09/2026

मेहनत से सफलता...

बच्चों के भविष्य पर ताला...
11/09/2026

बच्चों के भविष्य पर ताला...

डर के साये में दिल्ली...संपादकीयनई दिल्ली, 11 सितंबर 2026
11/09/2026

डर के साये में दिल्ली...
संपादकीय
नई दिल्ली, 11 सितंबर 2026

11/09/2026

#बलिया शिक्षकों की मनमानी उपस्थिति पर भाकपा सख्त, 15 दिन का अल्टीमेटम

#बलिया। ब्यूरो - पिन्टू तलवार

#बलिया। जनपद के बेसिक एवं प्राथमिक विद्यालयों में शिक्षकों की कथित लापरवाही और मनमानी उपस्थिति को लेकर भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के जिला मंत्री लक्ष्मण पाण्डेय ने मोर्चा खोल दिया है। उन्होंने इस संबंध में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, मुख्यमंत्री, बेसिक शिक्षा निदेशक समेत करीब आधा दर्जन उच्च अधिकारियों को ज्ञापन भेजकर कार्रवाई की मांग की है।

लक्ष्मण पाण्डेय ने कहा कि विद्यालयों में शिक्षकों की समयबद्ध उपस्थिति सुनिश्चित कर बच्चों को नियमित एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराना विभाग की जिम्मेदारी है। उन्होंने शिक्षकों की कथित लापरवाही और मनमानी पर रोक लगाने के लिए 15 दिनों का अल्टीमेटम देते हुए कहा कि निर्धारित अवधि में प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई तो भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी जन आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी।

#बलिया #पिन्टू तलवार ゚

11/09/2026

#बलिया सरकार से क्यों नाराज हैं बलिया के बुजुर्ग? अशोक पाण्डेय ने उठाए सवाल

#बलिया। ब्यूरो चीफ - पिन्टू तलवार

#बलिया। प्रदेश की वर्तमान सरकार की नीतियों और जनकल्याणकारी योजनाओं को लेकर जनपद के बुजुर्गों में कथित नाराजगी का मुद्दा अब चर्चा में है। #एक्टू संघ के जिलाध्यक्ष अशोक पाण्डेय ने कहा कि बुजुर्गों को सम्मानजनक जीवन, बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं और सामाजिक सुरक्षा मिलना बेहद जरूरी है।

उन्होंने कहा कि सरकार को बुजुर्गों की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए पेंशन वृद्धि की मांग , स्वास्थ्य सेवाओं, महंगाई और रोजमर्रा की परेशानियों पर ठोस कदम उठाने चाहिए। अशोक पाण्डेय ने कहा कि बुजुर्ग समाज का अनुभव और मार्गदर्शन नई पीढ़ी की ताकत है, इसलिए उनकी उपेक्षा किसी भी स्थिति में उचित नहीं है।

#बलिया #पिन्टू तलवार ゚

11/09/2026

#बलिया प्राथमिक शिक्षा व्यवस्था में सुधार जरूरी : परमात्मानन्द राय

#बलिया। ब्यूरो चीफ - पिन्टू तलवार

#बलिया। किसान मोर्चा जिला बलिया के संयोजक #परमात्मानन्द राय ने प्राथमिक शिक्षा व्यवस्था को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि सरकारी विद्यालयों में बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराना सरकार और शिक्षा विभाग की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए।

उन्होंने विद्यालयों में शिक्षकों की समयबद्ध उपस्थिति, नियमित पठन-पाठन और शैक्षणिक माहौल को मजबूत करने पर जोर देते हुए कहा कि गरीब और ग्रामीण परिवारों के बच्चों के भविष्य से किसी भी स्तर पर समझौता नहीं होना चाहिए। शिक्षा व्यवस्था में लापरवाही मिलने पर जिम्मेदारी तय कर प्रभावी कार्रवाई की जानी चाहिए।

#बलिया #पिन्टू तलवार ゚

11/09/2026

#बलिया शाहजहांपुर महाधिवेशन में शामिल होने रवाना हुए बलिया के सैकड़ों दस्तावेज लेखक

#बलिया। ब्यूरो चीफ - पिन्टू तलवार

#बलिया। उत्तर प्रदेश दस्तावेज लेखक संघ के शाहजहांपुर में आयोजित महाधिवेशन में शामिल होने के लिए बलिया से सैकड़ों दस्तावेज लेखक रवाना हुए। दस्तावेज लेखक संघ के पूर्व जिलाध्यक्ष #अभय श्रीवास्तव के नेतृत्व में जिले के दस्तावेज लेखक शाहजहांपुर पहुंचकर महाधिवेशन में सहभागिता करेंगे।

महाधिवेशन में दस्तावेज लेखकों की विभिन्न समस्याओं, संगठन की मजबूती और उनके हितों से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की जाएगी।

पूर्व जिलाध्यक्ष अभय श्रीवास्तव ने कहा कि महाधिवेशन दस्तावेज लेखकों को एकजुट होकर अपनी समस्याओं और अधिकारों को मजबूती से रखने का महत्वपूर्ण मंच है। उन्होंने कहा कि संगठन के हित में सभी दस्तावेज लेखक एकजुट होकर अपनी आवाज बुलंद करेंगे।

#बलिया #पिन्टू तलवार ゚

 #बलिया क्षेत्राधिकारी बैरिया आलोक गुप्ता के नेतृत्व में रेवती पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध कच्ची शराब के खिलाफ चला अभिय...
09/09/2026

#बलिया क्षेत्राधिकारी बैरिया आलोक गुप्ता के नेतृत्व में रेवती पुलिस की बड़ी कार्रवाई,

अवैध कच्ची शराब के खिलाफ चला अभियान, 500 लीटर लहन व 5 भट्टियां नष्ट

#बलिया। ब्यूरो चीफ – पिन्टू तलवार

#रेवती (बलिया)। अवैध कच्ची शराब के निर्माण एवं कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत रेवती पुलिस और आबकारी विभाग की संयुक्त टीम ने बुधवार को ग्राम दुसाध टोली, कस्बा रेवती में बड़ी कार्रवाई की। टीम ने मौके से करीब 500 लीटर लहन तथा शराब बनाने वाली 5 भट्टियों को नष्ट किया।

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक बलिया ओमवीर सिंह के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी संजय कुमार वर्मा के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी बैरिया आलोक कुमार गुप्ता के कुशल नेतृत्व में की गई।

आबकारी निरीक्षक विमलेश के नेतृत्व में आबकारी टीम एवं थानाध्यक्ष रेवती अनिल कुमार सिंह के साथ पुलिस टीम ने संयुक्त रूप से दबिश देकर अवैध शराब निर्माण के ठिकानों को ध्वस्त किया। कार्रवाई के दौरान कोई वांछित व्यक्ति मौके पर नहीं मिला। वहीं आबकारी विभाग द्वारा 35 लीटर कच्ची शराब की बरामदगी के संबंध में एक मुकदमा दर्ज किया गया है।

क्षेत्राधिकारी बैरिया आलोक गुप्ता ने कहा—
क्षेत्राधिकारी ने कहा कि अवैध कच्ची शराब के निर्माण और बिक्री के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी रहेगा। ऐसे अवैध कारोबार में संलिप्त लोगों के खिलाफ नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस टीम द्वारा क्षेत्र में लगातार निगरानी रखी जा रही है और अवैध गतिविधियों की सूचना मिलने पर तत्काल कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस एवं आबकारी विभाग की संयुक्त कार्रवाई से अवैध कच्ची शराब के कारोबार से जुड़े लोगों में हड़कंप मचा हुआ है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि अवैध शराब के निर्माण एवं बिक्री पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए अभियान आगे भी जारी रहेगा।

#बलिया #पिन्टू तलवार ゚

08/09/2026

#बलिया। मुरली छपरा के उच्च प्राथमिक विद्यालय इब्राहिमाबाद के हेड मास्टर #अजीत कुमार श्रीवास्तव ने मुख्य्मंत्री से पुरस्कार पाकर जनपद बलिया के शिक्षा विभाग के साथ साथ शिक्षकों का मान सम्मान बढ़ाया।

#बलिया #पिन्टू तलवार ゚

Address

Plot No. 3, 1st & 2nd Floor, Old Roshanpura, Najafgarh, New Delhi
Delhi
110043

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Rashtriya Prasar posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to Rashtriya Prasar:

Shortcuts

Share