Khabar Fast Haryana

Khabar Fast Haryana Khabar Fast is a leading satellite Hindi news channel with a special focus on Haryana.

30/01/2025

दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर लगातार हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी दिल्ली में रैलियां कर रहे हैं। सीएम सैनी ने केजरीवाल पर हमला बोलते हुए कहा है मैने तो जहां से यमुना दिल्ली में मिलती है वहां का पानी पिया है। केजरीवाल में हिम्मत है तो वो राजघाट के पीछे जहां से यमुना निकलती है वहां का पानी पी कर दिखाएं।

BJP Haryana Aam Aadmi Party - Delhi Nayab Saini Arvind Kejriwal

29/01/2025

अरविंद केजरीवाल के बयान के बाद सियासी पारा पर लगातार बढ़ रहा है। हरियाणा के लोग यमुना में जहर मिलाने का काम कर रहे हैं। इस बयान पर हरियाणा में भाजपा कार्यकर्ताओं ने एकत्रित होकर आम आदमी पार्टी सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया और पुतला दहन किया।

23/01/2025

हरियाणा सरकार में मंत्री अनिल विज ने ट्रांसपोर्ट डिपार्टमेंट के अधिकारियों को जमकर फटकार लगाई है। आप भी सुनिये अनिल विज ने अधिकारियों को क्या निर्देश दिए है।

BBJP HaryanaAAnil Vij Home Minister Haryana, India

21/01/2025

राज्यसभा सांसद किरण चौधरी ने हरियाणा कांग्रेस पर हमला बोला है। उन्होंने कहा है कि पार्टी में बस भूपेंद्र हुड्डा और दीपेंद्र हुड्डा का राज है। जिसके चलते कांग्रेस का कोई भविष्य नहीं है।

BJP Haryana Kiran Choudhry

18/01/2025

बीजेपी हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली पर दुष्कर्म के आरोप लगे हैं। जिसको लेकर हरियाणा सरकार में मंत्री अनिल विज ने कहा है कि जब तक बड़ौली निर्दोष साबित नहीं हो जाते उन्हें इस्तीफा दे देना चाहिए।

16/01/2025

चीन से होते हुए HMPV वायरस ने भारत में भी दस्तक दे दी है। HMPV के कई मामले भी सामने आए हैं। इसी को लेकर हरियाणा सरकार भी अलर्ट हो गई है। आप भी सुनिए हरियाणा सरकार में मंत्री आरती राव ने HMPV को अलर्ट को लेकर क्या कहा है।

13/01/2025

जेजेपी नेता अजय चौटाला ने कांग्रेस के संगठन निर्माण पर तंज कसा है। उन्होंने कहा है कि कांग्रेस 11 साल से अपना संगठन निर्माण नहीं कर पाई है। ये अपनी हार का ठिकड़ा EVM पर फोड़ते हैं।

10/01/2025

हरियाणा विधानसभा 2024 के नतीजों के बाद कांग्रेस ने EVM में गड़बड़ी के आरोप लगाए हैं। जिसके बाद रानियां विधानसभा सीट के कई बूथों पर EVM की चेकिंग गई। जिस पर कांग्रेस प्रत्याशी सर्व मित्र कंबोज ने सवाल उठाए हैं।

10/01/2025

हरियाणा विधानसभा 2024 के नतीजों के बाद कांग्रेस ने EVM में गड़बड़ी के आरोप लगाए हैं। जिसके बाद रानियां विधानसभा में EVM की चेकिंग की जा रही है। इस मुद्दे पर इनेलो विधायक अर्जुन चौटाला ने कांग्रेस को नसीहत दी है कि पहले वो अपनी पार्टी को खुद संभाले।

06/01/2025

हरियाणा के भिवानी जिले में दलित छात्रा दीक्षा की आत्महत्या का मामला गरमाता जा रहा है। इस मामले पर सीएम सैनी ने कहा है रणदीप सुरजेवाला, कुमारी शैलजा और मल्लिकार्जुन खड़गे समेत कांग्रेस नेता राजनीति कर रहे हैं।

05/01/2025

दिल्ली में विधानसभा चुनाव को लेकर तैयारियां तेज हो गई है। बीजेपी ने भी अपने उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। हरियाणा बीजेपी के नेताओं की भी ड्यूटी दिल्ली चुनाव में लगाई गई है। महिपाल ढांडा ने आप आदमी पार्टी पर को चोर बताया है।

BJP Haryana Mahipal Dhanda

03/01/2025

हरियाणा में विधानसभा चुनाव के बाद अब निकाय चुनाव की सुगबुगाहट तेज हो गई है। इस बीच हरियाणा कांग्रेस नेता और पूर्व स्पीकर कुलदीप शर्मा का बड़ा बयान सामने आया है। शर्मा अपनी ही पार्टी को नसीहत दे डाली है। साथ ही चेतावनी भी दी है कि अगर पार्टी नहीं संभली तो समय निकल जाएगा।

Address

DEVBHUMI BROADCAST PRIVATE LIMITED Suneja Tower 1, 507, Janakpuri District Center, New Delhi
Delhi
110058

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Khabar Fast Haryana posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to Khabar Fast Haryana:

Share