Rajasthan Today

Rajasthan Today News, Information, Politics, Discussion and Updates of Rajasthan

28/05/2021
रिटायर्ड आईपीएस अधिकारी बीबी मोहंती रेप केस में गिरफ्तार:जयपुर - भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के रिटायर्ड वरिष्ठ अधिकार...
21/11/2017

रिटायर्ड आईपीएस अधिकारी बीबी मोहंती रेप केस में गिरफ्तार:
जयपुर - भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के रिटायर्ड वरिष्ठ अधिकारी बीबी मोहंती को 23 वर्षीय महिला के साथ दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया है, जयपुर दक्षिण के पुलिस उपायुक्त योगेश दाधीच ने बताया कि 2014 से फरार मोहंती सोमवार शाम एसीपी कार्यालय सोडाला में आए और आत्मसमर्पण कर दिया.

दाधीच ने कहा कि उनकी चिकित्सीय जांच मंगलवार को होगी और उसके बाद उन्हें अदालत में पेश किया जाएगा, जनवरी 2014 में महिला ने मोहंती पर उसके साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगाया था, यह 2013 का मामला है.

प्राथमिकी के अनुसार, महिला ने मोहंती पर भारतीय प्रशासनिक सेवा परीक्षा को पास करने में सहायता देने की बात कहकर उसका यौन शोषण किया, आरोप के बाद सरकार ने मोहंती को निलंबित कर दिया था, तब से वह फरार थे.

2014 में एक स्थानीय अदालत ने पूछताछ के लिए पुलिस के समक्ष पेश नहीं होने पर मोहंती के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया था.

आवारा सांड ने जयपुर में सींग मारकर विदेशी टूरिस्ट को मार डाला:जयपुर  - आज एक दुखद घटनाक्रम में जयपुर घूमने आए एक विदेशी ...
20/11/2017

आवारा सांड ने जयपुर में सींग मारकर विदेशी टूरिस्ट को मार डाला:
जयपुर - आज एक दुखद घटनाक्रम में जयपुर घूमने आए एक विदेशी युवक को आवारा सांड ने सींग मारकर घायल कर दिया था, जिसकी उपचार के दौरान मौत हो गई.

थानाधिकारी चेनाराम बेरा ने सोमवार को बताया कि अर्जेंटीना के पर्यटक जॉन पाबलो लैंपी (29 वर्ष) को माणक चौक थाना क्षेत्र में त्रिपोलियो गेट के पास रविवार को एक आवारा सांड ने सींग मारकर घायल कर दिया था, उसे सवाई मान सिंह अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई.

उन्होंने बताया कि मृतक न्यूजीलैंड का रहने वाला है और उसका पासपोर्ट अर्जेंटीना का बना हुआ है.

मृतक का शव सवाई मान सिंह चिकित्सालय के मुर्दाघर में रखवाया गया है, अर्जेंटीना दूतावास को सूचित कर दिया गया है, पुलिस जांच अधिकारी सीमा पठान ने बताया कि मृतक और उसके मित्र बीते 27 अक्टूबर को घूमने के लिए भारत आए थे, वह लोग रविवार को ही पुष्कर से जयपुर आए थे.

परिवार वालो ने मेडिकल कॉलेज को दान किया मृत डॉक्टर का शरीर:जयपुर - पूर्व राज्यसभा सांसद विमल कुमार चोरड़िया के बेटे कमल ...
16/08/2017

परिवार वालो ने मेडिकल कॉलेज को दान किया मृत डॉक्टर का शरीर:
जयपुर - पूर्व राज्यसभा सांसद विमल कुमार चोरड़िया के बेटे कमल कुमार का शरीर उनके परिजनों ने आरएनटी मेडिकल कॉलेज के लिए दान कर दिया है, कमल कुमार चोरड़िया मध्य प्रदेश के नीमच के रहने वाले थे, कमल कुमार का रविवार को 64 वर्ष की आयु में निधन हो गया था, वह नीमच शहर के प्रसिद्ध हृदय रोग विशेषज्ञ रहे हैं, उनकी मौत के पश्चात रिश्तेदारों ने उनके शरीर को उदयपुर के आरएनटी मेडिकल कॉलेज को सौंपने का फैसला किया, हालांकि, मध्य प्रदेश के नीमच का यह पहला मामला नहीं है, इसके पहले भी नीमच के तीन और लोगों के शव को शिक्षा और रिसर्च के उद्देश्य से आरएनटी कॉलेज को दान में दिया जा चुका है.

डॉक्टर कमल कुमार के नजदीकी परिजन जितेंद्र सुराना ने कहा, 'मध्य प्रदेश से यह पहला मामला नहीं है, जब शरीर दान किया गया हो, इसके पहले भी आरएनटी कॉलेज को नीमच से 5 शव दान में दिए जा चुके हैं,' उन्होंने आगे कहा, 'कमल एक डॉक्टर थे और वह इसका महत्व समझते थे, इससे मेडिकल कॉलेज में स्टूडेंट्स को रिसर्च और शिक्षा में मदद मिलेगी.'

जितेंद्र ने आगे कहा कि डॉक्टर कमल ने निश्चय किया था कि वह अपना शरीर दान करेंगे, उन्होंने इसके बारे में अपने रिश्तेदारों को भी बता रखा था, कमल के चाचा का शरीर भी इसी कॉलेज को दान में दिया गया था, डॉ. कमल ने अपनी एमबीबीएस और एमएस की पढ़ाई राजकीय मेडिकल कॉलेज ग्वालियर से की थी, उनकी अंतिम इच्छा शरीर को दान करने की थी.

राजस्थान में उपेक्षित भाजपा के वरिष्ठ नेता बना सकते हैं तीसरी पार्टी, वसुंधरा की कार्य प्रणाली से नहीं हैं खुश:जयपुर - म...
19/12/2016

राजस्थान में उपेक्षित भाजपा के वरिष्ठ नेता बना सकते हैं तीसरी पार्टी, वसुंधरा की कार्य प्रणाली से नहीं हैं खुश:
जयपुर - मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे की खिलाफत के लिए जाने जाने वाले बड़े नेताओं ने राजस्थान में नये राजनीतिक त्रिकोण बनाने के संकेत दे दिए हैं, भाजपा के वरिष्ठ नेता विधायक घनश्याम तिवाड़ी और मीणा समाज से बड़े नेता राजपा प्रमुख किरोड़ी लाल मीणा साथ खड़े हो गए हैं, पहले भाजपा में रहे मीणा ने कहा कि वे तिवाड़ी के हर मुद्दे पर उनके साथ हैं, इधर, भाजपा से निकाले गए निर्दलीय विधायक हनुमान बेनीवाल भी उनके साथ मिल सकते हैं.

घनश्याम तिवाड़ी ने सोमवार को अपने जन्मदिन के अवसर पर मलमास के बाद राजस्थान में रथयात्रा निकालने की घोषणा की है, उन्होंने कहा कि वे दीनदयाल वाहिनी में प्रदेश अध्यक्ष के तौर पर काम करेंगे और इसे राजनीतिक शाखा के तौर पर स्थापित करेंगे, तिवाड़ी ने अपने पुत्र के साथ मिलकर दीनदयाल वाहिनी का गठन किया था, वे दीनदयाल वाहिनी को सोमवार से पहले गैर राजनीतिक दल बताते रहे थे.

उन्होंने सरकार के तीन साल पर तंज कसते हुए कहा कि राजस्थान में कही भी सरकार नहीं दिख रही है, इस अवसर पर मीणा भी उनके साथ शामिल हुए और कहा कि हम साथ-साथ हैं.

राजे के पिछले और वर्तमान कार्यकाल में घनश्याम तिवाड़ी से लगातार अनबन रही है, इसके चलते वरिष्ठ नेता होने के बावजूद राजे ने उन्हें शुरू से ही मंत्रिमंडल में शामिल नहीं किया, मीणा और बेनीवाल भी राजे पर भ्रष्टाचार के व्यक्तिगत आरोप लगाते रहे हैं.

11/12/2016
नोट बंद होने के बाद भी पालिका अध्यक्ष के पति ने ले ली एक लाख की घूस:जयपुर - 500 और 1000 के नोट बंद होने के बावजूद राजस्थ...
10/11/2016

नोट बंद होने के बाद भी पालिका अध्यक्ष के पति ने ले ली एक लाख की घूस:
जयपुर - 500 और 1000 के नोट बंद होने के बावजूद राजस्थान में बारा जिले की पालिका अध्यक्ष के पति को राजस्थान भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने एक लाख रुपए की रिश्वत लेते पकड़ा लिया.

ACB की टीम को देखते ही आरोपी ने रुपए पानी के टैंक में डाल कर भागने की कोशिश की, लेकिन उसे पकड़ लिया गया.

ACB के अनुसार पालिका के अध्यक्ष के पति जितेन्द्र साहू ने भूमि रूपांतरण के एवज में 17 लाख रपए की रिश्वत मांगी थी और इसी की पहली किश्त के रूप में एक लाख रपए दिए गए थे.

ACB की टीम के अधिकारी भी इस बात पर आश्चर्य कर रहे थे कि नोट बंद होने की खबर आने के बावजूद आरोपी ने रिश्वत के रुपये लिए.

बाबा रामदेव ने बताया अगले साल लाएंगे पतंजलि दूध भी,साथ में लाएंगे और बहुत से नए प्रोडक्ट्स:जयपुर - कृषि क्षेत्र में बिजन...
09/11/2016

बाबा रामदेव ने बताया अगले साल लाएंगे पतंजलि दूध भी,साथ में लाएंगे और बहुत से नए प्रोडक्ट्स:
जयपुर - कृषि क्षेत्र में बिजनेस की संभावना तलाशने के लिए राज्य सरकार की ओर से ग्लोबल एग्रो मीट का 9 से 11 नवंबर को जयपुर में आगाज हुआ, जिसमें जिले के प्रगतिशील किसानों भी शामिल हुए, एग्रो मीट में बाबा रामदेव ने पतंजलि के नए प्रोडक्ट्स लाने का एलान किया.

बुधवार को जयपुर के सीतापुरा इंडस्ट्रीज एरिया में जयपुर एग्जीबिशन एंड कन्वेंशन सेंटर (जेईसीसी) में आयोजित तीन दिवसीय किसान सम्मेलन 'ग्लोबल राजस्थान एग्रीटेक मीट (ग्राम) 2016' के उद्धाटन समारोह में शामिल होने योग गुरु बाबा रामदेव भी पहुंचे.

बाबा रामदेव ने यहां पतंजलि के एक और प्रोडक्ट के बारे में बताया, रामदेव ने कहा, अब पतंजलि जल्द ही दूध भी लेकर आएंगे.

रामदेव ने राजस्थान में मेगा फूड पार्क बनाने की घोषणा की, रामदेव ने कहा की पतंजलि राजस्थान में मेगा फूड पार्क खोलने को तैयार है, सरकार को मदद करनी होगी.

रामदेव ने कहा कि पतंजलि अगले साल से मसालों और डेयरी में दूध कारोबार में भी उतरेगी.

भाभी हिलेरी की जीत के लिए पूजा-पाठ कर रही हैं राजस्थान की मोहनी:जयपुर - अमेरिका में राष्ट्रपति पद की दावेदार पूर्व राष्ट...
08/11/2016

भाभी हिलेरी की जीत के लिए पूजा-पाठ कर रही हैं राजस्थान की मोहनी:
जयपुर - अमेरिका में राष्ट्रपति पद की दावेदार पूर्व राष्ट्रपति बिल क्लिंटन की पत्नी हिलेरी क्लिंटन की जीत के लिए राजस्थान की राजधानी जयपुर में पूजा-पाठ हो रहा है, ये पूजा आंगनबाड़ी कार्यकर्ता मोहनी देवी कर रही हैं, जो हर साल बिल क्लिंटन को राखी भेजती हैं, मोहनी का दावा है कि भाभी ही जीतेगी.

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बिल क्लिंटन वर्ष 2000 में भारत दौरे पर आए थे, दौरे के दौरान वे जयपुर के नजदीक गांव नायला पहुंचे थे, जहां मोहनी ने बिल क्लिंटन से टूटी-फूटी अंग्रेजी में बात की और गांव के बारे में जानकारी दी.

क्लिंटन इतने प्रभावित हुए कि उन्होंने मोहनी से राखी बंधवाई, तभी से मोहनी हर साल बिल क्लिंटन और हिलेरी क्लिंटन को राखी भेजती हैं, इस बीच वर्ष 2002 में क्लिंटन फिर भारत पहुंचे, तो सीधे नायला अपनी बहन मोहनी से मिलने आए, इसके बाद से क्लिंटन यहां ‘नायला का भायला’ के नाम से प्रचलित हो गए, राजस्थानी में भायला का मतलब भाई होता है.

मोहनी को पूरा विश्वास है कि अमेरिका में राष्ट्रपति पद पर उनकी भाभी हिलेरी क्लिंटन ही जीतेंगी, अपनी आशा को पूरा करने के लिए मोहनी पूजा-पाठ में जुटी हैं, उन्होंने कहा कि कि वे हिलेरी क्लिंटन के संघर्ष में उनकी मद्द नहीं कर सकती, लेकिन ईश्वर से प्रार्थना जरूर कर सकती हैं.

उन्होंने कहा कि उनके साथ पूरा गांव उनकी जीत के लिए भगवान से दुआ मांग रहा है, मोहनी को उम्मीद है कि हिलेरी जीत के बाद उनके भाई बिल क्लिंटन की तरह उनसे मिलने के लिए नायला जरूर पहुंचेंगी.

तीन तलाक कह कर निबटा दिया जिंदगी भर का साथ, मुस्लिम महिला के पति ने सड़क पर खुलेआम दिया तलाक:जोधपुर -  तीन बार तलाक के मु...
02/11/2016

तीन तलाक कह कर निबटा दिया जिंदगी भर का साथ, मुस्लिम महिला के पति ने सड़क पर खुलेआम दिया तलाक:
जोधपुर - तीन बार तलाक के मुद्दे पर पूरे देश में बहस जारी है, तर्क वितर्क के बीच लोग नितदिन नए पैंतरे दख रहे हैं, पर कल पति-पत्नी के पवित्र रिश्ते को जोधपुर के लोगों ने बीच राह सड़क पर तार-तार होते देखा, सड़क पर पति के मुंह से तीन बार निकले तलाक,तलाक, तलाक से यह रिश्ता एक एक झटके में ही खत्म हो गया। जोधपुर के एक युवक ने अपनी 9 साल पहले हुई शादी को मंगलवार शाम अपने घर के बाहर चले ड्रामे के बाद बीच सड़क पर तीन बार तलाक, तलाक, तलाक कह खत्म कर दिया.

जोधपुर के रहने वाले इरफ़ान की शादी 9 वर्ष पहल फरहा से हुई थी, 7 तक दोनों के कोई बच्चा नहीं हुआ था. फिर इलाज करने के बाद एक बेटी पैदा हुई, कहा जाता है इरफ़ान को लड़के की चाहत थी पर बेटी पैदा होने से वो नाराज़ था, धीरे धीरे रिश्तों में तनाव रहने लगा, रोज रोज के झगडे के बावजूद फरहा अपनी ससुराल में बनी रही. कुछ दिन पहले ससुराल वालों ने फरहा को एक बहाने से के शादी में भाग लेने के लिए उसकी बेटी के साथ किसी रिश्तेदार के यहाँ भेज दिया. उसके वापस आने पर ससुराल वालों ने उसे घर में गुसने से रोक दिया. उसके शोर मचने पर उसके पति इरफ़ान ने सबके सामने पर कैमरे पर ही तलाक तलाक तलाक कह कर इस रिश्ते को हमेशा के लिए दफ़न कर दिया.

फरहा ने कहा है कि वो इस दिए तलाक को स्वीकार नहीं करेगी और इस तलाक के खिलाफ अपनी आवाज़ बुलंद करेगी

दीवाली पर डॉक्टर ने भेजा अश्लील मैसेज, हुआ गिरफ्तारजयपुर - राजस्थान के पोखरण में पदस्थापित एक डॉक्टर को पुलिस ने व्हाट्स...
28/10/2016

दीवाली पर डॉक्टर ने भेजा अश्लील मैसेज, हुआ गिरफ्तार
जयपुर - राजस्थान के पोखरण में पदस्थापित एक डॉक्टर को पुलिस ने व्हाट्सएप ग्रुप में दीवाली से जुड़े एक अश्लील मैसेज भेजने के आरोप में गिरफ्तार किया है, मोहम्मद याकूब जो कि पोखरण के कम्यूनिटी हेल्थ सेंटर में वरिष्ठ डॉक्टर के तौर पर तैनात थे, पुलिस टीम खिलाफ सीआरपीसी की धारा 151 के तहत केस दर्ज करके गिरफ्तार किया है.

बता दें कि उनके मैसेज को लेकर हिंदू संगठनों ने विरोध जताया था, इस मुद्दे पर यूथ कांग्रेस ने भी प्रदर्शन किया था, उनका आरोप था कि डॉक्टर ऐसे मैसेज से साम्प्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश की है.

जैसलमेर के एसपी गौरव यादव ने इंडियन एक्सप्रेस को बताया कि मोहम्मद याकूब के खिलाफ अश्लील संदेश भेजने का केस दर्ज किया गया है, उन्होंने बताया कि व्हॉट्सएप ग्रुप में भेजे गए मैसेज में काफी अश्लीलता है, जिसके खिलाफ प्रदर्शन भी हुए हैं, जब हमें इस बारे में जानकारी मिली तो हमने तुरंत उन्हें गिरफ्तार कर लिया.

बता दें कि मोहम्मद याकूब की गिरफ्तार से पहले कम्यूनिटी हेस्थ सेंटर के चीफ मेडिकल हेल्थ ऑफिसर ने उन्हें उनके पद से भी हटा दिया, वहीं आरोपी डॉक्टर के खिलाफ हिंदू संगठनों का प्रदर्शन भी तेज हो गया, वहीं यूथ कांग्रेस ने भी इस मामले को गंभीरता से उठाया और प्रदर्शन किया.

Address

25 A, Third Floor, Main Road, Chirag Dilli
Delhi
110017

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Rajasthan Today posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share