
15/01/2024
Hereby we are wishing all the patriots a very Happy Indian Army Day. :)
THANK YOU TO ALL OUR MEN AND WOMEN IN THE ARMED FORCES
WHO HAS SACRIFICED SO MUCH..TO KEEP US ALL SAFE AND FREE..... :)
Love,
Admins
Written by Peasant ANil Rai
जिन के दम से यह देश रौशन है।
जिन के दम से यह धरती यह गगन है।
जिन के दम से बच्चो के हाथो मे किताब है।
जिनके दम से करोडो आँखों मे सुनहरे ख्वाब है।
जिनके दम से रोज़ी रोटी है।
जिनके दम से हर घर मे जलती ज्योति है।
जिनके दम से तनी है रीढ़ की हड्डी हमारी।
जीनके दम से दो पैरो पर खड़ी है जिंदगी हमारी।
जिनके दम से आने वाला कल देखने की उमीद है।
जिनके दम से रात में आती वो बैखोफ निंद है।
जिनके दम से गीता, बाइबल, गुरु ग्रंथ साहेब, कुरान है।
जिनके दम से आज़ाद यह हिंदुस्तान है।
जिनके दम से यह दोस्त यह रिश्ते हमारा परिवार है।
जो इस देश की कश्ती के पतवार है।
जिनके दम से भारत माँ के सारे श्रृंगार है।
जो हमारे और आतंकवाद के बिच की दीवार है।
जिनके दम से हमारे चेहरे पर हिंदुस्तानी होने का गुरुर है।
जिनका होना इस देश मे शरीर मे सासो का होने जितना ज़रूर है।
जिनके दम से है इस देश के सारे पर्व आज उनका पर्व है।
आज का दिन उनके नाम है जो समूचे देश के गर्व है।
गर्व है इस देश को थल सेना के हर सैनिक, हर अफसर पर।
बधाई हो हमे आपको और उन विरो को थल सेना दिवस के अवसर पर।
©प्रशांत राय
👮👮👮👮👮👮👮👮👮👮👮👮👮👮👮👮👮👮
👮👮👮👮👮👮👮👮👮👮👮👮👮👮👮👮👮👮