Newsline Network

Newsline Network We are the latest solution of all media and provides the latest happening around the country and wor

We are the latest solution of all media and provides the latest happening around the country and world................!

05/06/2026

बिहार के मुजफ्फरपुर जिलेअंतर्गत रजला निवासी मजदूर मोहन पासवान का शव मुंबई के एक रेलवे फाटक के पास संदिग्ध अवस्था में मिली, मोबाइल के जरिये पहचान हुई , शव पहुंचते ही परिजनों में चीत्कार और शोक की लहर पत्नी का रो रो कर बुरा हाल, दो लोगों पर गंभीर आरोप।

रिपोर्ट:- जीकेपी राजू ( बिहार)

05/06/2026

विश्व पर्यावरण दिवस पर जिला जज द्वारा किया गया वृक्षारोपण
तथा दिये पर्यावरण जागरूकता के संदेश

भुवन सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, कुशीनगर द्वारा बताया गया कि माननीय उ०प्र० राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशानुसार आज दिनांक 05.06.2026 को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, कुशीनगर के तत्वाधान में माननीय जनपद न्यायाधीश श्री संजीव कुमार त्यागी एवं श्रीमती शालिनी त्यागी द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर संयुक्त रूप से वृक्षारोपण किया गया तथा जनमानस को पर्यावरण के प्रति जागरूक करते हुए कहा गया कि पर्यावरण को सुरक्षित रखने की जिम्मेदारी हम सब की है, इसलिए सबको पर्यावरण के संरक्षण हेतु अपनी भागीदारी सुनिश्चित करनी होगी तथा अधिक से अधिक वृक्षारोपण करना होगा। पर्यावरण के प्रति जागरूक करते हुए संदेश दिया गया-"पेड़ लगाओ, जीवन बचाओ, पर्यावरण को स्वच्छ बनाओ।", "पर्यावरण की रक्षा, मानवता की सुरक्षा।" तथा "धरती की रक्षा है हमारी जिम्मेदारी, आओ मिलकर करें हरियाली की तैयारी।"
भुवन सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, कुशीनगर द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस पर जनमानस हेतु जागरूकता संदेश दिया गया कि संकल्प लें कि हम प्रकृति का सम्मान करेंगे, पर्यावरण को संरक्षित करेंगे तथा आने वाली पीढ़ियों के लिए एक स्वच्छ, सुरक्षित और हरित भविष्य का निर्माण करेंगे।
इस अवसर पर इफराक अहमद, विशेष न्यायाधीश एस०सी०/एस०टी० एक्ट, कुशीनगर, आनन्द प्रकाश-।।।, विशेष न्यायाधीश, पाक्सो एक्ट, कुशीनगर, सत्यपाल सिंह प्रेमी, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश/एफ०टी०सी०-।, कुशीनगर, ओमप्रकाश, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश, कोर्ट नं०-3, कुशीनगर, राजन कुमार गोंड़, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, कुशीनगर, राहुल जायसवाल, न्यायिक मजिस्ट्रेट, कुशीनगर, बिजेन्द्र स्वरूप, सिविल जज;(जू०डि०)/एफ०टी०सी० सहित न्यायिक अधिकारीगण द्वारा भी वृक्षारोगण किया गया।

दिनांकः-05.06.2026 (भुवन)
सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण,
कुशीनगर स्थान पडरौना।

*आरक्षी नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती परीक्षा-2025 को सकुशल, निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने हेतु...
05/06/2026

*आरक्षी नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती परीक्षा-2025 को सकुशल, निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने हेतु जिलाधिकारी ने समस्त केंद्र व्यवस्थापक,सेक्टर एवं स्टेटिक मजिस्ट्रेटों के साथ की बैठक*

*किसी भी प्रकार की लापरवाही पर होगी कड़ी कार्रवाई, सुचितापूर्ण ढंग से संपन्न कराएं परीक्षा:- जिलाधिकारी*

मऊ / जनपद में आगामी 08, 09 एवं 10 जून, 2026 को आयोजित होने वाली आरक्षी नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती परीक्षा-2025 को सकुशल, शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं पूर्ण पारदर्शिता के साथ संपन्न कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी श्री आनंद वर्द्धन ने पुलिस लाइन सभागार में केंद्र व्यवस्थापकों,सेक्टर मजिस्ट्रेट, स्टेटिक मजिस्ट्रेट तथा परीक्षा से जुड़े अधिकारियों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
बैठक में जिलाधिकारी ने कहा कि पुलिस भर्ती परीक्षा की शुचिता एवं पारदर्शिता सर्वोच्च प्राथमिकता है। परीक्षा आयोजन में लगे सभी अधिकारी एवं कर्मचारी अपने दायित्वों का पूर्ण निष्ठा, सतर्कता एवं जिम्मेदारी के साथ निर्वहन करें। उन्होंने परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की लापरवाही, शिथिलता अथवा अनियमितता किसी भी स्तर पर पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी।
जिलाधिकारी ने बताया कि जनपद के कुल 19 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा का आयोजन दो पालियों में किया जाएगा। प्रत्येक पाली में 8,256 परीक्षार्थी सम्मिलित होंगे। प्रथम पाली की परीक्षा प्रातः 10:00 बजे से 12:00 बजे तक तथा द्वितीय पाली की परीक्षा अपराह्न 03:00 बजे से 05:00 बजे तक आयोजित होगी।
उन्होंने सभी सेक्टर मजिस्ट्रेटों को निर्देशित किया कि परीक्षा केंद्रों का पूर्व निरीक्षण कर आवश्यक व्यवस्थाओं का सत्यापन कर लें तथा परीक्षा अवधि में निरंतर भ्रमणशील रहकर व्यवस्थाओं की निगरानी सुनिश्चित करें। परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा, अभ्यर्थियों की प्रवेश व्यवस्था, पेयजल, विद्युत, बैठने की व्यवस्था एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं को समय से सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए।
बैठक में पुलिस अधीक्षक ने भी परीक्षा की सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में विस्तृत दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि परीक्षा को नकलविहीन एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने हेतु पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की जाएगी तथा सभी अधिकारी उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का अक्षरशः अनुपालन सुनिश्चित करें।
पुलिस अधीक्षक ने कहा कि परीक्षा की गोपनीयता एवं निष्पक्षता बनाए रखने के लिए सभी निर्धारित प्रोटोकॉल का कड़ाई से पालन किया जाए। किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि अथवा नियमों के उल्लंघन की सूचना मिलने पर तत्काल प्रभावी कार्रवाई की जाएगी।
बैठक के दौरान जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने संयुक्त रूप से निर्देशित किया कि परीक्षा आयोजन से जुड़े सभी अधिकारी एवं कर्मचारी अपने दायित्वों के प्रति पूर्णतः सजग रहें तथा किसी भी प्रकार की लापरवाही पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
बैठक में संबंधित प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी, सेक्टर मजिस्ट्रेट, स्टेटिक मजिस्ट्रेट तथा परीक्षा व्यवस्था से जुड़े अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

*व्यापारी संवाद कार्यक्रम का ताज पैलेस मुबारक में हुआ भव्य आयोजन*आजमगढ़ 05 जून 2026/मुबारकपुर नगर मोहल्ला अलीनगर ताज पैल...
05/06/2026

*व्यापारी संवाद कार्यक्रम का ताज पैलेस मुबारक में हुआ भव्य आयोजन*

आजमगढ़ 05 जून 2026/
मुबारकपुर नगर मोहल्ला अलीनगर ताज पैलेस मे शुक्रवार को व्यापारी संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। डिप्टी कमिश्नर राज्य कर खण्ड दो आजमगढ़ धीरज कुमार राय के नेतृत्व में व्यापारियों एवं विभागीय अधिकारियों ने संवाद कार्यक्रम में भाग लिया। व्यापारियों ने अपनी कराधान संम्बधी विभिन्न समस्याओं को प्रस्तुत किया, जिनके समाधान और सुझाव पर विस्तार पूर्वक चर्चा की गई। कार्यक्रम में पंजीयन व इसकी प्रक्रियाओं के बारे में जानकारी दी गई।
आयुक्त राज्य कर मुख्यालय लखनऊ उत्तर प्रदेश के दिशा निर्देशों के अनुपालन में मुबारकपुर में ब्यापारी संवाद कार्यक्रम का आयोजन हुआ जिसमें उपायुक्त राज्य खण्ड दो धीरज कुमार राय ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि व्यापारी समय से कर जमा करें तथा समय से कर रिटर्न फाइल दाखिल करें।और जो ब्यापारी अभी तक पंजीयन नहीं कराए हैं वह अपना पंजीयन करा ले ताकि उन्हें ब्यवस्थित ब्यापार करने में किसी प्रकार की समस्या न होने पाये। उन्होंने आगे यह भी कहा कि मुबारकपुर की पहचान जिले में ही नहीं बल्कि पूरे प्रदेश में है। यहां का रेशमी साड़ी का उत्पादन ओडीओपी में चयन किया गया। मुबारकपुर की चर्चा कहीं होती है तो मुझे यह कहने का यह गौरव होता है कि मैं उस क्षेत्र का अधिकारी हूं। कार्यक्रम के दौरान विभागीय अधिकारियों ने जीएसटी से सम्बन्धित प्रवाधनो, रिटर्न दाखिल करने,कर भुगतान,ई - वे बिल, पंजीकरण एवं अन्य प्रक्रियाओं के सम्बन्ध में विस्तार पूर्वक चर्चा की गई।साथ ही व्यापारियों को उनकी समस्याओं के निराकरण हेतु आश्वासन भी दिया गया।

कार्यक्रम में उपस्थित मोहम्मद शाकिब, अदनान,हाजी इफ्तेखार अहमद ने कर से सम्बंधित समस्याओं को उठाया जिसका समाधान मौके पर किया गया। सेवानिवृत्त ज्वाइंट कमिश्नर जफीर अहमद ने भी अपने अनुभव को साझा करते हुए कहा कि सरकार की यह कर सम्बन्धित कार्यक्रम बुनकर बाहुल्य क्षेत्र में इस तरह का पहला कार्यक्रम है। सरकार की यह पहल सराहनीय है।
कार्यक्रम की अध्यक्षता ब्यापार मण्डल अध्यक्ष पद्माकर लाल वर्मा किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सेवानिवृत्त संयुक्त आयुक्त राज्य कर एवं मुबारकपुर के निवासी जफीर अहमद जी द्वारा किया गया। कार्यक्रम का संचालन एवं समन्वय उपायुक्त राज्य कर खंड दो धीरज कुमार राय द्वारा किया गया कार्यक्रम में अन्य उपस्थित सदस्यों में सहायक आयुक्त राज्य कर राजीव कुमार राज्य कर अधिकारी मयंक कुमार प्रधान सहायक चंदन पाठक प्रधान सहायक विपिन कुमार गोण एवं वेद प्रकाश सिंह के साथ-साथ रेशमी वस्त्र उद्योग के पदाधिकारी शमोहम्मद इफ्तिखार अहमद जिया, अधिवक्ता पंकज तिवारी, चार्टर्ड अकाउंटेंट प्रिंस जायसवाल उपस्थित रहे।

*08, 09 एवं 10 जून को 14 केंद्रों पर होगी आरक्षी भर्ती परीक्षा, डीएम ने तैयारियों की समीक्षा कर दिए आवश्यक निर्देश**नकलव...
05/06/2026

*08, 09 एवं 10 जून को 14 केंद्रों पर होगी आरक्षी भर्ती परीक्षा, डीएम ने तैयारियों की समीक्षा कर दिए आवश्यक निर्देश*

*नकलविहीन एवं सुचितापूर्ण पुलिस भर्ती परीक्षा के लिए प्रशासन पूरी तरह तैयार, केंद्र व्यवस्थापकों व मजिस्ट्रेटों को दिए निर्देश*

*जनपद में 38,592 अभ्यर्थी देंगे आरक्षी भर्ती परीक्षा, सुरक्षा एवं निगरानी व्यवस्था को लेकर डीएम ने की बैठक*

आजमगढ़ 05 जून, 2026/
जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार की अध्यक्षता में पुलिस लाइन सभागार में आरक्षी नागरिक पुलिस एवं समकक्ष सीधी भर्ती-2025 की परीक्षा को सकुशल, निष्पक्ष एवं सुचितापूर्ण सम्पन्न कराये जाने के संबंध में केंद्र व्यवस्थापकों, सेक्टर एवं स्टेटिक मजिस्ट्रेट के साथ बैठक सम्पन्न हुई।

जिलाधिकारी ने बताया कि आरक्षी नागरिक पुलिस एवं समकक्ष सीधी भर्ती-2025 की परीक्षा का आयोजन जनपद के कुल 14 परीक्षा केन्द्रों पर 08, 09 एवं 10 जून 2026 को प्रत्येक दिन दो सत्रों में (पूर्वान्ह 10.00 बजे से 12.00 बजे तक व अपरान्ह 03.00 बजे से 05.00 बजे तक) सम्पन्न होनी है। जनपद के कुल 14 परीक्षा केंद्रों पर प्रत्येक पाली में 6432 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे व जनपद में कुल 38592 अभ्यर्थी सम्मिलित होंगे। परीक्षा को नकल विहीन एवं शुचितापूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के लिए यथावश्यक सेक्टर मजिस्ट्रेट एवं प्रत्येक परीक्षा केन्द्र पर एक-एक स्टेटिक मजिस्ट्रेट तैनात करते हुए पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की व्यवस्था सुनिश्चित की गयी है। उन्होंने निर्देश दिया कि समस्त सेक्टर मजिस्ट्रेट परीक्षा की तिथि 08, 09 एवं 10 जून 2026 को प्रत्येक दिन प्रथम एवं द्वितीय सत्र के गोपनीय शील्ड पैकेट प्राप्त करने के लिए निर्धारित समयान्तराल में उपस्थित होंगे एवं परीक्षा केन्द्रों पर स्टैटिक मजिस्ट्रेट की उपस्थिति में प्रधानाचार्य को नियमानुसार प्राप्त कराया जाना सुनिश्चित करेंगे। सभी स्टेटिक मजिस्ट्रेट परीक्षा केन्द्र पर परीक्षा प्रारम्भ होने से परीक्षा समाप्ति तक उपस्थित रहेगे।

जिलाधिकारी ने परीक्षा से पूर्व सभी परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने, कक्षों में विद्युत की पर्याप्त व्यवस्था करने, शौचालयों के साथ ही साफ-सफाई आदि समस्त परीक्षा केंद्रों पर करने के निर्देश दिए, जिससे परीक्षार्थियों को किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। उन्होंने सभी केंद्र व्यवस्थापकों को सख्त निर्देश दिए कि परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की लापरवाही नही होनी चाहिए, अन्यथा जवाबदेही तथा कार्यवाही की जायेगी।

अपर पुलिस अधीक्षक नगर मधुबन कुमार सिंह ने कहा कि ड्यूटी में लगाये गये सभी मजिस्ट्रेट एवं केन्द्र व्यस्थापक निर्देश पुस्तिका का गंभीरता से अध्ययन कर लें, किसी भी भ्रम की स्थिति में उसे अभी से क्लियर कर लें। उन्होंने कहा कि प्रश्न पत्र का मूवमेन्ट प्रशासन/पुलिस की निगरानी में होगा। सभी परीक्षा केन्द्रों एवं स्ट्रांगरूम में अग्निशमन उपकरणों को लगा दिया जाये। उन्होने ने बताया कि सभी परीक्षा केन्द्रों सहित महत्वपूर्ण स्थानों पर पर्याप्त संख्या में पुलिस व्यवस्था एवं सीसीटीवी कैमरों की उचित व्यवस्था की गई है।

बैठक में अपर पुलिस अधीक्षक ट्रैफिक पंकज कुमार श्रीवास्तव, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट सिद्धार्थ सिंह, मुख्य कोषाधिकारी अनुराग श्रीवास्तव, सीओ सिटी शुभम तोदी, एआरटीओ अतुल यादव सहित आयोग के अधिकारीगण, समस्त केन्द्र व्यवस्थापक एवं सेक्टर/स्टेटिक मजिस्ट्रेट उपस्थित रहे।

05/06/2026

बरदह : राजेपुर हदीसा गांव के मोड के निकट टैंपो एवं एम्बुलेंस के आमने सामने टक्कर -------

बरदह आजमगढ़ स्थानीय थाना क्षेत्र देवगांव जिवली सड़क मार्ग पर राजेपुर हदीसा गांव के मोड के निकट शुक्रवार को जिवली से देवगांव सवारी टैंपो एवं देवगांव से जौनपुर जा रही प्राइवेट मारुति एम्बुलेंस आमने सामने टक्कर में टैंपो सवार सभी यात्री घायल हो गये । प्राप्त जानकारी के अनुसार सभी घायलो को स्थानीय लोगों की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरदह ले गए । इलाज के दौरान 50 वर्षीया सुनीता मिश्रा पत्नी इंद्र प्रकाश ग्राम गोडहरा बरदह 24 वर्षीय अंगद पुत्र जयकिशुन ग्राम कुड़ियर बरदह को डाक्टर द्वारा मृतक घोषित कर दिया जिवली देवगांव सड़क मार्ग पर खड़ी क्षतिग्रस्त टैंपो मारुति एम्बुलेंस को स्थानीय पुलिस द्वारा सड़क के किनारे कराया टैंपो चालक रुस्तम पुत्र मो असलम ग्राम गिरधपुर थाना देवगांव को प्राथमिक स्वस्थ केंद्र लालगंज से वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया टैंपो में बैठी महिला घायल 45 वर्षीया कमला देवी पत्नी राजकुमार ग्राम रेतवा चंद्रभानपुर थाना देवगांव कोतवाली को बरदह सीएचसी पर प्राथमिक इलाज के बाद सदर अस्पताल जौनपुर रेफर कर दिया वही मृतक सुनीता मिश्रा घर से बैंक गोसाईगंज जा रही थी पति विदेश में प्राइवेट काम करते है दो पुत्र दो पुत्री है सभी की शादी हो चुकी है मृतक अंगद घर से दवा लेने देवगांव जा रहा था घटना की जानकारी होने पर मां बिंदु समेत परिजनों का रो रो बुरा हाल रहा मां पिता का इकलौता पुत्र था पिता मजदूरी कर परिवार का जीवन व्यापन करता है स्थानीय पुलिस शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेजा घटना की जानकारी होने पर दोनों परिजनों में कोहराम मच गया ।। थानाध्यक्ष राजीव कुमार सिंह ने बताया कि घटना की तहरीर मृतका के पुत्र रितेश मिश्रा पुत्र इंद्र प्रकाश पर मुकदमा दर्ज कर शव को पीएम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है एंबुलेन्स चालक का पता किया जा रहा है

15 जून को चन्द्रमा ऋषि आश्रम से होगा योग सप्ताह का भव्य शुभारम्भजिलाधिकारी ने किया स्थलीय निरीक्षण, तैयारियों का लिया जा...
05/06/2026

15 जून को चन्द्रमा ऋषि आश्रम से होगा योग सप्ताह का भव्य शुभारम्भ

जिलाधिकारी ने किया स्थलीय निरीक्षण, तैयारियों का लिया जायजा

आजमगढ़, 05 जून 2026।
12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जनपद में 15 से 21 जून 2026 तक आयोजित होने वाले योग सप्ताह के सफल एवं प्रभावी क्रियान्वयन के दृष्टिगत जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार ने शुक्रवार को चन्द्रमा ऋषि आश्रम, सिलनी का स्थलीय निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने बताया कि योग सप्ताह का भव्य शुभारम्भ 15 जून को चन्द्रमा ऋषि आश्रम, सिलनी में सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम के साथ किया जाएगा। उन्होंने कहा कि योग सप्ताह के दौरान जनपद के विभिन्न शासकीय कार्यालयों, शैक्षणिक संस्थानों, ग्राम पंचायतों, नगरीय निकायों तथा सार्वजनिक स्थलों पर योगाभ्यास एवं जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिससे अधिकाधिक लोगों को योग से जोड़ते हुए स्वस्थ जीवनशैली के प्रति प्रेरित किया जा सके।

जिलाधिकारी ने कार्यक्रम स्थल पर साफ-सफाई, पेयजल, शौचालय, विद्युत व्यवस्था, बैठने की व्यवस्था, पार्किंग तथा अन्य आवश्यक आधारभूत सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश संबंधित खण्ड विकास अधिकारी एवं अन्य अधिकारियों को दिए। उन्होंने कहा कि योग सप्ताह के आयोजन में किसी प्रकार की कमी न रहे तथा प्रतिभागियों को बेहतर वातावरण उपलब्ध कराया जाए।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने विगत दिनों आए तूफान से आश्रम परिसर में गिरे दो आम के पेड़ों का भी निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि वन विभाग से अनुमति प्राप्त कर नियमानुसार उनका निस्तारण कराया जाए, जिससे परिसर की सुरक्षा एवं स्वच्छता बनी रहे।
इसके अतिरिक्त जिलाधिकारी ने आश्रम परिसर में पर्यटन विकास के अंतर्गत कराए गए विभिन्न विकास कार्यों का भी अवलोकन किया तथा उनकी गुणवत्ता एवं उपयोगिता की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को पर्यटन स्थल के सौंदर्यीकरण एवं रखरखाव पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने कहा कि योग भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है, जो व्यक्ति को शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक रूप से स्वस्थ एवं संतुलित बनाती है। जनमानस को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने तथा मानसिक एवं शारीरिक स्वास्थ्य को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से योग को दैनिक जीवन का अभिन्न अंग बनाना आवश्यक है। इसी उद्देश्य की पूर्ति के लिए अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के क्रम में 15 से 21 जून तक पूरे जनपद में योग सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है।
उन्होंने जनपदवासियों से अपील की कि वे योग सप्ताह के कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर सहभागिता करें तथा नियमित योगाभ्यास को अपने दैनिक जीवन में अपनाकर स्वस्थ एवं निरोग जीवन की दिशा में कदम बढ़ाएं। निरीक्षण के दौरान संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

*विश्व पर्यावरण दिवस पर एक पेड़ मॉ के नाम के अन्तर्गत 09 लाख वृक्षारोपण का लक्ष्य सफलतापूर्वक हुआ पूर्ण**प्रकृति से प्रेर...
05/06/2026

*विश्व पर्यावरण दिवस पर एक पेड़ मॉ के नाम के अन्तर्गत 09 लाख वृक्षारोपण का लक्ष्य सफलतापूर्वक हुआ पूर्ण*

*प्रकृति से प्रेरित, जलवायु के लिए, हमारे भविष्य के लिए, थीम से जनपदवासियों को किया गया जागरूक*

*जन भागीदारी आधारित पर्यावरण संरक्षण अभियान को सफलतापूर्वक जनपदवासियों को आगे बढ़ाना है- विजय बहादुर पाठक*

*पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेकर आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ, हरित और समृद्ध भविष्य के निर्माण में अपना योगदान दें- जिलाधिकारी*

*हरित भविष्य का संकल्प, प्रकृति संरक्षण का सतत् प्रयास- डीएम रविन्द्र कुमार*

*केन्द्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर समेकित जन कल्याण एवं जन जागरूकता से किया गया जन वृक्षारोपण*

*विश्व पर्यावरण दिवस पर वन महोत्सव व वृक्षारोपण महाअभियान-2026 का हुआ भव्य आगाज- डीएफओ आकांक्षा जैन*

*पर्यावरण दिवस पर आयोजित हुए विविध प्रतियोगिता व कार्यक्रम, विजेताओं को किया गया पुरस्कृत, पर्यावरणीय संचेतना का दिया गया संदेश*

आजमगढ़ 05 जून--
विश्व पर्यावरण दिवस एवं वन महोत्सव, वृक्षारोपण महाअभियान-2026 के शुभारम्भ अवसर पर मा0 प्रधानमंत्री जी के एक पेड़ मॉ के नाम आह्वान व मार्गदर्शन एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में 05 जून को एक दिन में 05 करोड़ वृक्षारोपण लक्ष्य के अन्तर्गत जनपद आजमगढ़ में जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार के मार्गदर्शन में 09 लाख वृक्षारोपण का लक्ष्य सफलतापूर्वक पूर्ण किया गया।

सामाजिक वानिकी प्रभाग, आजमगढ़ द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस-2026, जिसका थीम है-“प्रकृति से प्रेरित, जलवायु के लिए, हमारे भविष्य के लिए” आधारित वृक्षारोपण का जनपदीय कार्यक्रम बड़ैला ताल, गंभीरवन में मा0 सदस्य विधान परिषद विजय बहादुर पाठक, जिलाध्यक्ष धु्रव कुमार सिंह, जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार, मुख्य विकास अधिकारी परीक्षित खटाना, डीएफओ आकांक्षा जैन, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट सिद्धार्थ सिंह व उपस्थित छात्र-छात्राओं, जनमानस ने “एक पेड़ मॉ के नाम” अन्तर्गत वृक्षारोपण कर पर्यावरणीय संचेतना का संदेश दिया।

कार्यक्रम स्थल पर आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता के प्रथम तीन विजेता- श्वेता यादव, अंजलि चौहान, करीना यादव तथा भाषण प्रतियोगिता के प्रथम तीन विजेता-रिया यादव, गोल्डी यादव व आयुषी पाल को पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया तथा पर्यावरण जागरूकता पर दिये गये उनके विचारों व संदेशों की सराहना की गयी।

मा0 सदस्य विधान परिषद विजय बहादुर पाठक ने ‘‘एक पेड़ मॉ के नाम’’ लगाते हुए जनपद वासियों से अपील किया कि वन महोत्सव के अवसर पर उत्तर प्रदेश सरकार जो अभियान चला रही है, उसमें आजमगढ़ वासी कम से कम एक पेड़ मॉ के नाम अवश्य लगायें। पर्यावरण और धरती माता को सुरक्षित रखने का सबसे प्रभावी उपाय यह है कि प्रत्येक व्यक्ति पर्यावरण को नुकसान पहुंचाने वाले कारकों से दूरी बनायें तथा उसकी रक्षा के लिए हर संभव अपना योगदान दें।

जिलाध्यक्ष धु्रव सिंह ने वृक्षारोपण पर कहा कि आइये, हम सभी पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेकर आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ, हरित और समृद्ध भविष्य के निर्माण में अपना योगदान दें।

जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार ने अपनी मॉ के नाम एक पेड़ लगाते हुए स्वच्छ पर्यावरण के संकल्प के साथ हरित भविष्य के आधार को तय किया। उन्होने स्वच्छ वायु, जल संरक्षण, जैव विविधता, संवर्धन एवं वृक्षारोपण को जन भागीदारी से जोड़ते हुए पर्यावरण संरक्षण को जन आन्दोलन बनाने पर जोर दिया। उन्होने कहा कि जल है तो कल है, वन है तो जीवन है। वैदिक श्लोक- माता भूमिः पुत्रोहम् पृथिव्याः, का जिक्र करते हुए बताया कि प्रत्येक भारतीय इस भावना को आत्मसात करता है कि हम सब धरती माता की संतान हैं। प्राचीन भारत से ही हमारे संस्कारों में हमें प्रकृति के प्रति श्रद्धा व संरक्षण का संदेश दिया है।

मुख्य विकास अधिकारी परीक्षित खटाना ने जानकारी देते हुए बताया कि केन्द्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर 05 से 21 जून 2026 के बीच प्रदेश सहित जनपद में समेकित जन कल्याण एवं जन जागरूकता अभियान का संचालन किया जा रहा है, जिसके अन्तर्गत समस्त कार्यक्रम सेवा, संस्कार, सुशासन एवं सम्मान के मूल भाव के अनुरूप संचालित किये जायेंगे। विश्व पर्यावरण के दिवस के अवसर पर मा0 प्रधानमंत्री जी की अपील के अनुसार सम्पूर्ण प्रदेश में एक पेड़-माँ के नाम अभियान के अन्तर्गत जनपद आजमगढ़ के समस्त 22 विकास खण्डों तथा 16 नगर निकायों के साथ-साथ समस्त ग्राम पंचायतों में लक्षित 09 पौधों का वृक्षारोपण किया गया।

वन एवं पर्यावरण विभाग द्वारा अन्य विभागों के सहयोग से इस कार्यक्रम का आयोजन करते हुए इस अवसर पर निम्न कार्यवाहियां की गयी। जनपद के अमृत सरोवरों, तालाबों, सड़कों, एक्सप्रेसवे, नदी एवं नहरों के किनारे वृक्ष लगाए गए। सिटी फ़ॉरेस्ट विकसित करने पर विशेष बल दिया गया। जनपद में स्थानीय एवं पारम्परिक प्रजातियों तथा फलदार वृक्षों के रोपण को प्राथमिकता दी गई। विद्यालयों, महाविद्यालयों, स्वयं सहायता समूहों एवं सामाजिक संगठनों की सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित किया गया। प्रत्येक ग्राम पंचायत स्तर पर ग्राम प्रधानों एवं स्थानीय कर्मियों के सहयोग से वृक्षारोपण किया गया। समस्त कार्यक्रम प्लास्टिक उपयोग से पूर्णतः मुक्त रखे गये।

प्रभागीय निदेशक सामाजिक वानिकी प्रभाग आकांक्षा जैन ने बताया है कि शासन के निर्देशानुसार 05 जून को एक ही दिन में पूरे प्रदेश में 05 करोड़ वृक्षारोपण लक्ष्य के सापेक्ष जनपद आजमगढ़ का लक्ष्य 09 लाख से अधिक वृक्षारोपण सफलतापूर्वक जन भागीदारी के साथ सम्पन्न हुआ। आगामी वृक्षारोपण महाभियान-2026 के अन्तर्गत पूरे प्रदेश में लक्षित 35 करोड़ वृक्षारोपण के सापेक्ष शासन की मंशानुरूप जनपद में वृहद वृक्षारोपण सहित विशिष्ट प्रकार के वन-समृद्धि वन, कपि वन, समरसता वन आदि जन भागीदारी से लगाये जायेंगे।

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर समस्त जनपदीय अधिकारियों सहित समस्त तहसील, विकास खण्ड, नगरीय निकाय, स्कूल/कालेजों, संस्थानों, संगठनों, आजमगढ़ वासियों द्वारा अपनी मॉ के नाम एक पेड़ लगाकर पर्यावरणी संचेतना का संदेश दिया गया।

*विश्व पर्यावरण दिवस पर "एक पेड़ मां के नाम" अभियान के तहत जिलाधिकारी ने किया पौधारोपण**अधिक से अधिक पौधा रोपण करें जनपद...
05/06/2026

*विश्व पर्यावरण दिवस पर "एक पेड़ मां के नाम" अभियान के तहत जिलाधिकारी ने किया पौधारोपण*

*अधिक से अधिक पौधा रोपण करें जनपद वासी,पर्यावरण संरक्षण में बने सहभागी:- जिलाधिकारी।*

मऊ / विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जनपद में संचालित "एक पेड़ मां के नाम" अभियान के तहत जिलाधिकारी श्री आनंद वर्द्धन ने अपने निजी आवास तथा वृक्षारोपण अभियान के अंतर्गत चयनित मुख्य कार्यक्रम स्थल बापू इंटर कॉलेज, कोपागंज में पौधारोपण कर जनपदवासियों को पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण वर्तमान समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। स्वच्छ, हरित एवं संतुलित पर्यावरण के निर्माण हेतु प्रत्येक नागरिक को वृक्षारोपण में सक्रिय सहभागिता निभानी चाहिए। उन्होंने जनपदवासियों से अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा उनके संरक्षण का संकल्प लेने की अपील की। उन्होंने कहा कि वृक्ष न केवल पर्यावरण को शुद्ध करते हैं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए सुरक्षित एवं स्वस्थ भविष्य की आधारशिला भी हैं।
मुख्य कार्यक्रम स्थल बापू इंटर कॉलेज, कोपागंज में आयोजित कार्यक्रम के दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष श्री मनोज कुमार राय एवं प्रभागीय वनाधिकारी (डीएफओ) श्री पी.के. पांडेय ने भी पौधारोपण किया तथा उपस्थित लोगों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करते हुए अधिक से अधिक वृक्ष लगाने का आह्वान किया। डीएफओ ने बताया कि जनपद हेतु इस बार कुल 30 लाख 50 हजार पौधारोपण का लक्ष्य है। जनपद में वनावरण बढ़ाने एवं पर्यावरण संरक्षण को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से आज 3 लाख 77 हजार पौधों के रोपण का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इस लक्ष्य की प्राप्ति हेतु विभिन्न विभागों, संस्थाओं एवं जनसामान्य की सहभागिता सुनिश्चित की जा रही है।
जिलाधिकारी ने "एक पेड़ मां के नाम" अभियान को जन आंदोलन का स्वरूप देने पर बल देते हुए समस्त सरकारी अधिकारियों एवं कर्मचारियों से भी बढ़-चढ़कर भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की। उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति अपनी माता के सम्मान में कम से कम एक पौधा अवश्य लगाए तथा उसकी देखभाल कर उसे वृक्ष के रूप में विकसित करे। यही प्रकृति एवं मातृशक्ति के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
कार्यक्रम में वन विभाग, जिला प्रशासन एवं विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी, जनप्रतिनिधि तथा स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

मऊ / जिलाधिकारी श्री आनंद वर्द्धन ने एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पुलिस लाइन में भी पौधारोपण किया। इस अवसर पर पुलिस ...
05/06/2026

मऊ / जिलाधिकारी श्री आनंद वर्द्धन ने एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पुलिस लाइन में भी पौधारोपण किया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक कमलेश बहादुर ने भी पौधा रोपण किया।

Address

Rohini, Sector-16, New Delhi
Delhi
110089

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Newsline Network posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to Newsline Network:

Share