10/09/2026
UP क़े हापुड़ में मोहल्ला मजीदपुरा में रुपये का लेनदेन विवाद में दो पक्षों में कहासुनी के बाद बीच सड़क पर जमकर मारपीट हो गई। दोनों पक्ष के लोग एक दूसरे पर जमकर लात घूसे चला रहे थे। मारपीट का वीडियो बनाकर किसी ने सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। पुलिस के अनुसार, मोहल्ला निवासी वकील के मोहल्ले के ही वजाहत पर रुपये बकाया चल रहे हैं। वजाहत मोहल्ले में ही मुख्य सड़क पर इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकान चलाता है। बुधवार की देर रात रुपये के लेनदेन को लेकर दोनों में कहासनुी हो गई। कहासुनी के बाद दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। इसके बाद दोनों पक्षों में जमकर लात घूसे चल गए। यहां मौजूद किसी युवक ने झगड़े की वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। झगड़े की सूचना व वायरल वीडियो का संज्ञान लेकर पुलिस मौके पर पहुंची तो दोनों पक्ष के लोग यहां से फरार हो गए। जबकि पुलिस ने घेराबंदी कर दोनों पक्ष के वकील, आसिफ, वजाहत व जुनैद को हिरासत में ले लिया और कोतवाली ले आई। सीओ दीपक चतुर्वेदी ने बताया कि रुपये के लेनदेन को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हुआ था। पुलिस टीम दोनों पक्षो क़े आरोपी वकील, आसिफ, वजाहत व जुनैद को हिरासत में लेकर मामले में पूछताछ कर रही है।