Poems India

Poems India Send in your poems to [email protected]

“All the images will disappear”Thus begins Annie Ernaux’s memoir, Les Années (translated into English by Alison Strayer ...
24/07/2026

“All the images will disappear”

Thus begins Annie Ernaux’s memoir, Les Années (translated into English by Alison Strayer as The Years, Seven Stories Press, 2017), a narrative at once monumental and microscopic encompassing broad historical swathes while retaining a seismographic sensitivity to the calibrations of everyday life. The product is an intricately woven experiment with narrative scale and intersecting temporalities, that foregrounds the position of the individual subject in relation to national (and global) histories. The Years offers the individual life as an alternative, private archive through the optic of which dominant historiography can be refracted to acquire an expanded focal range and new methodological tools.

Read “Against Amnesia”, a review of Annie Ernaux’s The Years, where private memory meets collective history, by Paromita Patranobish (Dr. Paromita Patranobish )

Three poems by Ubaid Bukhari  / at poemsindia.in
11/07/2026

Three poems by Ubaid Bukhari / at poemsindia.in

बारिश के दिन आ गए हँसे खेत खपरैलएक हँसी मे धुल गया मन का सारा मैलअबरोही बादल भरें फिर घाटी की गोदबजा रहे हैं डूब कर अमजद...
09/07/2026

बारिश के दिन आ गए हँसे खेत खपरैल
एक हँसी मे धुल गया मन का सारा मैल

अबरोही बादल भरें फिर घाटी की गोद
बजा रहे हैं डूब कर अमजद अली सरोद

जब से आया गाँव में यह मौसम अवधूत
बादल भी मलने लगे अपने अंग भभूत

बदली हँसती शाम से मुँह पर रख रूमाल
साँसो में सौगंध है आँखें हैं वाचाल

बादल के लच्छे खुले पेड़ कातते सूत
किसी बात का फिर हवा देने लगी सबूत

कठिन गरीबी क्या करे अपना सरल स्वाभाव
छत से पानी रिस रहा जैसे रिसता घाव

मीठे दिन बरसात के खट्टी मीठी याद
एक खुशी के साथ हैं सौ गहरे अवसाद

बिजली चमके रात भर आफ़त में है जान
मैला आँचल भीगता सीला है गोदान

सासों में आसावरी आँखो में कल्यान
सहे किस तरह हैसियत बूँदो वाले बान

- यश मालवीय

Homecoming by Tishani Doshi
03/07/2026

Homecoming by Tishani Doshi

You got where you were going by Aimee Wai
29/06/2026

You got where you were going by Aimee Wai

Five poems by Rhitama Basak
27/06/2026

Five poems by Rhitama Basak

Common Cause / Bob Hicok
24/06/2026

Common Cause / Bob Hicok

मैंने चाहा था कि मेरी कविताएँनन्हें बच्चों की लोरियों बन जाएँजिन्हें युवा माँएँशैतान बच्चों को सुलाने के लिए गुनगुनाएँ।म...
22/06/2026

मैंने चाहा था कि मेरी कविताएँ
नन्हें बच्चों की लोरियों बन जाएँ
जिन्हें युवा माँएँ
शैतान बच्चों को सुलाने के लिए गुनगुनाएँ।

मैंने चाहा था कि मेरी कविताएँ
लोकगीतों की पंक्तियों में खो जाएँ
जिन्हें नदियों में मछुआरे
खेतों में किसान
मिलों में मज़दूर
झूमते गाएँ।
किंतु मेरी कविताओं की अज़ीब ही धुन है
खुले विस्तार से बंद कमरों की ओर जाती है
उजली धूप में रहकर
अँधेरे के बिंब बनाती है
मैं हैरान हूँ कि मेरी कविताएँ
काली हवाओं के बिंब कहाँ से लाती हैं
अंधी गुहाओं की हिमशिलाएँ
और वेगवती काली नदियाँ कहाँ से आती हैं।
किस प्रक्रिया से शहर
जंगल में बदल जाते हैं।
जिनमें हिंसक जानवर दहाड़ते हैं।

मैं समझना चाहता हूँ यह कैसे होता है।
यह सब कैसे होता है
जब दुनिया आराम से सो रही होती है
तब नींद की दुनिया से दूर—
मेरा हमनाम एक आदमी
अंतर्यात्राएँ कर रहा होता है
हर यात्रा के बाद
वह आदमी मुझे बताता है
कि इन यात्राओं में—
मैंने कोई काली हवा नहीं देखी
किसी काली नदी में नहीं तैरा
किसी जंगल या अंधी गुहा में नहीं भटका
मैं भटका हूँ इसी कुटिल नगरी के तहख़ानों में
जहाँ आदमी के ख़िलाफ़ साज़िशें होती हैं।
हर यात्रा में मुझे बड़ी-बड़ी इमारतें मिलती हैं
जहाँ कोई गोली नहीं चलती
कोई बम नहीं फूटता
किंतु जहाँ मुर्दा-गाड़ियाँ हर रात आती हैं
ज़ाहिर है, कुछ रहस्यमई हत्याएँ होती हैं।

इन इमारतों में मुझे
दनदनाता हुआ।
एक हिंसक, जानवरनुमा आदमी मिलता है
जिसके हाथों में खजानों की चाबियाँ
और कुटिल नगरी की काली योजनाएँ होती हैं।
मेरा हमनाम मुझे बहुत कुछ बताता है
कि जब वह इन यात्राओं से लौटता है
तो एक जंगल-सी दहशत उसे महसूस होती है
और उसे—
मेरी कविताओं के बिंब याद आते हैं।

मैं उसकी अंतर्कथाओं से डर गया हूँ
और एक ठंडे आतंक से भर गया हूँ।
नहीं, मुझे अपनी कविताओं में हिमशिलाओं
अंधी गुहाओं
और काली हवाओं के स्रोत नहीं ढूँढ़ने हैं
मैं सिर्फ़ इन चित्रों, बिंबों से मुक्ति चाहता हूँ
मैं इनकी अंधी दुनिया से निकलकर
लोकगीतों की खुली दुनिया में लौटना चाहता हूँ
मेरी माँ इंतज़ार में होगी।
मैं माँ के चेहरे की झुर्रियों पर
एक महाकाव्य लिखना चाहता हूँ।

मेरी माँ का चेहरा
गोर्की की 'माँ' से मिलता है
और अब भी उसका खुरदरा हाथ
कुछ इस तरह से हिलता है
कि जैसे दिन भर की मशक्कत के बाद
वह, 'त्रिजन' में कोई लोकगीत गा रही हो।
मैं चाहता हूँ कि मेरी कविताएँ
माँ के गीतों की पंक्तियों में खो जाएँ
बंद कमरों से खुले चौपालों में लौट आएँ।

Obsession is an allegory for loss of bodily and emotional autonomy and the evils of what is popularly called “incel cult...
20/06/2026

Obsession is an allegory for loss of bodily and emotional autonomy and the evils of what is popularly called “incel culture” on the Internet. Bear represents the archetype of the ‘nice guy’ in society who everyone believes is a gentleman and is well-meaning while in reality he is a deeply insecure coward with deep-rooted prejudices.

Read the complete piece on our website.

film essay, horror cinema, literary criticism, psychological horror, cultural commentary

कवियों से मिलना /कवियों से मिलते वक़्तकभी-कभी मुझे बेचैनी-सी होती हैकभी उनके मोज़ों के रंग पर ध्यान जाता हैतो कभी संदेह ह...
20/06/2026

कवियों से मिलना /

कवियों से मिलते वक़्त
कभी-कभी मुझे बेचैनी-सी होती है

कभी उनके मोज़ों के रंग पर ध्यान जाता है
तो कभी संदेह होता है कि उनके सिर के बाल नक़ली हैं
कभी उनकी आवाज़ ततैयों-सी लगती है
तो कभी पूरा माहौल ही सीला-सा बोझिल लगता है

कवियों से कविताओं में मिलना बेहतर है
कविताएँ जैसे कि ठंडी धब्बेदार सीपियाँ
जिनमें एक सुदूर उदास समुद्र की
आवाज़ सुनाई पड़ती है

अनुवाद: शिवम तोमर

Address

Delhi

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Poems India posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to Poems India:

Shortcuts

Share