News Finders

News Finders Independent digital news platform
Covering politics, governance, social issues and ground reports across the state and the nation.
(1)

Official contact: [email protected]

शाहपुर रेफरल अस्पताल में दिव्यांगता प्रमाण पत्र के लिए सुबह 10 बजे बुलाए गए दिव्यांगजन सुबह 9 बजे से ही इंतजार करते रहे।...
10/06/2026

शाहपुर रेफरल अस्पताल में दिव्यांगता प्रमाण पत्र के लिए सुबह 10 बजे बुलाए गए दिव्यांगजन सुबह 9 बजे से ही इंतजार करते रहे। लोगों का आरोप है कि बार-बार कहा जाता रहा कि “डॉक्टर साहब अभी आ रहे हैं”, लेकिन दोपहर तक इंतजार जारी रहा।

इस दौरान कई दिव्यांगजन जमीन पर बैठे और लेटे रहे। लोगों ने पंखा बंद होने, ठंडे पानी की व्यवस्था नहीं होने और आरओ से गर्म पानी आने की शिकायत की। वहीं उनका कहना था कि अस्पताल के कर्मचारी एसी वाले कमरों में थे।

दोपहर बाद पहुंचे प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. अतीउल्लाह अंसारी ने देरी की वजह डीएम कार्यालय की बैठक को बताया। उन्होंने यह भी कहा कि वे चाहते तो लोगों को आरा सदर अस्पताल भेज सकते थे, लेकिन शाहपुर में ही बुलाया। इस बयान पर भी सवाल उठ रहे हैं, क्योंकि दिव्यांगता प्रमाण पत्र बनवाना किसी पर एहसान नहीं, बल्कि दिव्यांगजनों का अधिकार है।

08/06/2026

बिहार की राजनीति में उस समय बड़ा घटनाक्रम देखने को मिला जब RJD के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री शिवचंद्र राम ने पार्टी के सभी पदों से इस्तीफा देने का ऐलान कर दिया। MLC टिकट नहीं मिलने से नाराज शिवचंद्र राम प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान भावुक हो गए और उन्होंने पार्टी नेतृत्व पर कई गंभीर आरोप लगाए। आखिर उनके इस्तीफे के पीछे की असली वजह क्या है? क्या RJD के भीतर सब कुछ ठीक है या किसी बड़े राजनीतिक बदलाव के संकेत मिल रहे हैं? जानिए पूरी खबर इस वीडियो में।

👉 वीडियो पसंद आए तो Like, Share और Channel Subscribe जरूर करें।

भोजपुर जिले के बिहिया में बिजली व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि पिछले 48 घंटों में महज 8 घंटे...
08/06/2026

भोजपुर जिले के बिहिया में बिजली व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि पिछले 48 घंटों में महज 8 घंटे ही बिजली आपूर्ति हुई है। भीषण गर्मी और उमस के बीच हालात ऐसे हैं कि छोटे बच्चे रातभर रो रहे हैं, बुजुर्गों का घरों में बैठना मुश्किल हो गया है और महिलाओं को रोजमर्रा के कामकाज में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

लोगों का कहना है कि बिजली कब आएगी और कब चली जाएगी, इसका कोई निश्चित समय नहीं है। सबसे बड़ी शिकायत यह है कि बिजली विभाग के अधिकारियों को फोन करने पर कई बार कॉल तक नहीं उठाया जाता। ऐसे में जनता खुद को पूरी तरह असहाय महसूस कर रही है।

बिहिया की बदहाल बिजली व्यवस्था को लेकर अब राजनीतिक चर्चाएं भी शुरू हो गई हैं। राष्ट्रीय जनता दल के अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव का वह पुराना तंज एक बार फिर लोगों के बीच चर्चा में है, जिसमें उन्होंने कहा था कि “जब बिजली रहेगी ही नहीं, तब बिल कैसा?” यह बयान दरअसल मुफ्त बिजली की सरकारी योजना पर कटाक्ष था। उनका आशय यह था कि यदि लोगों के घरों तक नियमित बिजली पहुंचेगी ही नहीं, तो सरकार का मुफ्त बिजली देने का वादा अपने आप पूरा माना जाएगा। बिहिया के मौजूदा हालात को देखकर कई लोग इसी तंज को याद कर रहे हैं।

वहीं, गर्मी का मौसम आते ही भोजपुर के लोगों को पूर्व केंद्रीय ऊर्जा मंत्री और आरा के पूर्व सांसद आर.के. सिंह की भी याद आने लगती है। विडंबना यह है कि जिन आर.के. सिंह को जनता ने चुनाव में हार का सामना कराया, उन्हीं को लोग बिजली संकट के दिनों में याद करते नजर आते हैं। कारण साफ है—वे देश के ऊर्जा मंत्री भी रहे और आरा के सांसद भी। लोगों का मानना है कि उनके कार्यकाल में बिजली व्यवस्था को लेकर जवाबदेही अधिक थी और शिकायतों पर कार्रवाई भी अपेक्षाकृत तेज होती थी।

आज हालात यह हैं कि भोजपुर की जनता भीषण गर्मी, अनियमित बिजली आपूर्ति और प्रशासनिक उदासीनता के बीच पिस रही है। सवाल यह है कि आखिर जनता कब तक अंधेरे और उमस में रातें गुजारने को मजबूर रहेगी, और कब तक बिजली विभाग शिकायतों से मुंह मोड़ता रहेगा?


07/06/2026

छत्तीसगढ़ से सामने आया यह वीडियो अब पूरे देश में चर्चा का विषय बन चुका है। वायरल फुटेज में एक युवक अपनी पत्नी और छोटे बच्चे के साथ दिखाई देता है। वीडियो में युवक मदद की गुहार लगाता सुनाई देता है, जबकि घटनास्थल पर मौजूद पुलिसकर्मी के साथ उसका विवाद भी रिकॉर्ड हुआ है। वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों की तीखी प्रतिक्रियाएँ देखने को मिल रही हैं और मामला तेजी से राष्ट्रीय स्तर पर चर्चा का केंद्र बन गया है।

इस घटना ने एक बार फिर पुलिस के व्यवहार, जवाबदेही, संवेदनशीलता और प्रशिक्षण व्यवस्था को लेकर गंभीर बहस छेड़ दी है। सोशल मीडिया पर कई लोग सवाल उठा रहे हैं कि यदि आम नागरिकों और पुलिस के बीच ऐसे टकराव बार-बार कैमरे में कैद हो रहे हैं, तो क्या पुलिस प्रशिक्षण और जनता के साथ व्यवहार संबंधी व्यवस्थाओं की समीक्षा की आवश्यकता है? इंटरनेट पर बड़ी संख्या में लोग इस घटना को सरकार और पुलिस विभाग की छवि से जोड़कर देख रहे हैं तथा पूरे मामले मे�

07/06/2026

NEET Paper Leak और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर जंतर मंतर पर आयोजित छात्रों के प्रदर्शन में हमने वहां मौजूद लोगों से बात की।

बातचीत के दौरान कुछ युवकों ने भारत, नेपाल और बांग्लादेश को लेकर ऐसे बयान दिए, जिन्होंने कई सवाल खड़े कर दिए। छात्रों के मुद्दों को लेकर बुलाए गए इस प्रदर्शन में आखिर ऐसी बातें क्यों सामने आईं? लोगों की सोच क्या है और वे क्या कहना चाहते हैं?

देखिए मौके से हमारी पूरी ग्राउंड रिपोर्ट और सुनिए प्रदर्शन में शामिल लोगों की राय, उनके तर्क और जनता की प्रतिक्रिया।

वीडियो को पूरा देखें और कमेंट में अपनी राय जरूर बताएं।

06/06/2026

NEET Paper Leak Protest में पहुंचे लोगों के बयानों ने खड़े किए बड़े सवाल





पवन सिंह को BJP का बड़ा इनाम, स्टार प्रचारक से सीधे सदन तक का सफर!बिहार की राजनीति से इस वक्त की सबसे बड़ी खबर आ रही है।...
05/06/2026

पवन सिंह को BJP का बड़ा इनाम, स्टार प्रचारक से सीधे सदन तक का सफर!

बिहार की राजनीति से इस वक्त की सबसे बड़ी खबर आ रही है। भारतीय जनता पार्टी (BJP) केंद्रीय चुनाव समिति ने बिहार विधान परिषद (MLC) चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की आधिकारिक लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में जो एक नाम सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोर रहा है, वह है भोजपुरी के पावर स्टार पवन सिंह का!

बीजेपी ने बिहार MLC चुनाव के लिए कुल 4 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की है, जिसमें पवन सिंह के साथ डॉ. संजय मयूख (बीजेपी के राष्ट्रीय मीडिया सह-प्रमुख), अनिल कुमार ठाकुर और शीला पंडित (शीला प्रजापति) का नाम शामिल है।
पवन सिंह को MLC का टिकट देकर बीजेपी ने उनकी चुनावी मेहनत और वफादारी का सबसे बड़ा सम्मान दिया है। बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान पवन सिंह ने बीजेपी के लिए ताबड़तोड़ रैलियां और रोड शो किए थे। पवन सिंह ने जिन-जिन क्षेत्रों और सीटों पर जाकर बीजेपी प्रत्याशियों के लिए प्रचार किया, उन इलाकों में बीजेपी को बंपर और एकतरफा जीत हासिल हुई। उनके स्टारडम और जमीनी पकड़ का फायदा पार्टी को सीधे तौर पर वोटों के रूप में मिला।

विधानसभा चुनाव खुद न लड़कर केवल पार्टी को जिताने पर फोकस करने का फल आज पवन सिंह को मिला है और बीजेपी आलाकमान ने उनका राजनीतिक कद सीधे दोगुना कर दिया है। भोजपुरी सिनेमा के पर्दे पर राज करने वाले पवन सिंह अब बिहार विधान परिषद (सदन) में जनता की आवाज उठाते नजर आएंगे। इसे बिहार की राजनीति का एक बड़ा मास्टरस्ट्रोक माना जा रहा है।

इस बड़े फैसले पर आपकी क्या राय है? कमेंट बॉक्स में अपनी राय जरूर दें!

पटना में खान सर के संस्थान पर हुए हमले के बाद उन्होंने दावा किया कि उन्होंने अपनी आंखों से 6-7 गोलियां चलते देखीं। लेकिन...
03/06/2026

पटना में खान सर के संस्थान पर हुए हमले के बाद उन्होंने दावा किया कि उन्होंने अपनी आंखों से 6-7 गोलियां चलते देखीं। लेकिन पटना पुलिस ने CCTV फुटेज और जांच के आधार पर कहा कि फायरिंग का कोई प्रमाण नहीं मिला है। पुलिस के अनुसार घटना में तोड़फोड़ और मारपीट हुई, लेकिन गोली चलने की पुष्टि नहीं हुई।

मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने कई लोगों को गिरफ्तार किया, जिनमें रोशन सर का नाम भी सामने आया। अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि जब खान सर ने फायरिंग देखने का दावा किया, तो पुलिस जांच और CCTV में उसका सबूत क्यों नहीं मिला? एक तरफ खान सर का दावा, दूसरी तरफ पटना पुलिस की जांच — इसी को लेकर विवाद जारी है।

बिहार के होनहार छात्र Shubham Kumar ने JEE Advanced 2026 में AIR-1 हासिल कर पूरे देश में बिहार का मान-सम्मान बढ़ा दिया ह...
01/06/2026

बिहार के होनहार छात्र Shubham Kumar ने JEE Advanced 2026 में AIR-1 हासिल कर पूरे देश में बिहार का मान-सम्मान बढ़ा दिया है। 330 अंकों के साथ देशभर में पहला स्थान प्राप्त करने वाले Shubham Kumar की इस ऐतिहासिक सफलता पर पूरे बिहार में खुशी और गर्व का माहौल है। अपनी कड़ी मेहनत, लगन और समर्पण के दम पर उन्होंने यह मुकाम हासिल कर लाखों छात्रों के लिए प्रेरणा की नई मिसाल कायम की है।

Shubham Kumar की इस शानदार उपलब्धि पर देशभर से बधाइयों का तांता लगा हुआ है। प्रधानमंत्री Narendra Modi, बिहार के मुख्यमंत्री Samrat Choudhary, केंद्रीय मंत्रियों, विभिन्न राज्यों के नेताओं, शिक्षाविदों और गणमान्य लोगों ने उन्हें शुभकामनाएँ दी हैं। सोशल मीडिया पर भी लोग लगातार उनकी सफलता की सराहना कर रहे हैं और उन्हें उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ दे रहे हैं।

Shubham Kumar की यह उपलब्धि न केवल उनके परिवार बल्कि पूरे बिहार के लिए गर्व का विषय बन गई है। उनकी सफलता ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि बिहार की प्रतिभा किसी से कम नहीं है और बिहार के युवा अपनी मेहनत और लगन के दम पर देश के सबसे बड़े मंचों पर इतिहास रच सकते हैं।

Address

Arrah
Delhi
802301

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when News Finders posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to News Finders:

Share