16/08/2026
छात्रों ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जानकारी दी कि सरकार ने उन्हें वार्ता के लिए बुलाया है। छात्रों ने कहा कि वे वार्ता में जरूर जाएंगे, क्योंकि बातचीत के जरिए ही समाधान निकलेगा। छात्रों ने बताया कि इस बार उनके साथ लीगल एक्सपर्ट भी मौजूद रहेंगे। उम्मीद है कि कल छात्रों के जारी आंदोलन को लेकर वार्ता से कोई सार्थक और सकारात्मक समाधान निकलकर सामने आएगा।