30/08/2026
🚨 चित्रकूट में बाढ़ का कहर, मंदाकिनी नदी उफान पर!
चित्रकूट में लगातार भारी बारिश के बाद मंदाकिनी नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ गया, जिससे कई इलाकों में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। रामघाट समेत निचले इलाकों में पानी पहुंचने से लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं।
हालात बिगड़ने पर रेस्क्यू ऑपरेशन तेज किया गया है। भारतीय वायुसेना के हेलिकॉप्टर और SDRF की टीमें प्रभावित लोगों को सुरक्षित निकालने में जुटी हैं।
🌊 प्रशासन ने लोगों से नदी और जलभराव वाले इलाकों से दूर रहने की अपील की है।
चित्रकूट में बाढ़ के हालात पर लगातार नजर बनी हुई है।