29/05/2026
केंद्रीय राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू की ओर से एक चैनल इंटरव्यू के दौरान वाल्मीकि और रविदासिया समुदाय के खिलाफ कथित तौर पर की गई अभद्र टिप्पणी और जातिसूचक शब्दों के इस्तेमाल का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। इस संबंध में भारतीय मूलनिवासी मुक्ति मोर्चा ने जालंधर पुलिस कमिश्नर को एक औपचारिक ज्ञापन (शिकायत पत्र) सौंपा है।