13/08/2026
#विकास करता #भारत #नोएडा
गटर के पानी से बुझ रही प्यास… और नोएडा में विकास के ढोल बज रहे हैं!
20 दिन से 400 परिवार पानी-बिजली को तरसे—टूटे पाइप से गंदा पानी भरते लोग, क्या यही है विकसित भारत की तस्वीर?
नोएडा सेक्टर-78 से यह तस्वीर सिर्फ शर्मनाक नहीं, बल्कि झकझोर देने वाली है।
यह कोई फिल्म का दृश्य नहीं। यह कोई पिछड़े गांव की तस्वीर नहीं। यह हाईटेक नोएडा है—जहां आसमान छूती इमारतों के बीच करीब 400 परिवारों वाली वाल्मीकि बस्ती पानी की एक-एक बूंद के लिए तरस रही है।
स्थानीय लोगों के मुताबिक 20 दिनों से बिजली और पानी की समस्या बनी हुई है।
और प्यास इतनी बड़ी है कि मजबूरी इंसान को वहां ले गई, जहां शायद स्वस्थ इंसान एक कदम भी रखने से पहले सोच ले।
गंदगी से बजबजाता अंडरपास… टूटा पाइप… और उसी से बाल्टियों में पानी भरते मजबूर परिवार।
सोचिए…
जिस पानी को देखकर हम नाक बंद कर लें, उसी पानी को एक मां अपने बच्चों के लिए घर ले जाने को मजबूर हो तो उस मां से बड़ा मजबूर कौन होगा?
जिस जगह से गुजरते हुए हम अपना चेहरा फेर लें, वहीं कोई परिवार अपनी प्यास और जिंदगी के बीच समझौता कर रहा है।
यह सिर्फ पानी का संकट नहीं है—यह व्यवस्था की संवेदनहीनता का आईना है।