Najafgarh News

Najafgarh News Najafgarh News is Delhi's best Hindi News Channel. Najafgarh News channel covers latest news.

*नाली का गंदा पानी सड़कों से होता हुआ मंदिर तक पहुंचा, प्रशासन बेख़बर*Shyam Vihar Phase 1, especially F Block (Najafgarh...
10/02/2026

*नाली का गंदा पानी सड़कों से होता हुआ मंदिर तक पहुंचा, प्रशासन बेख़बर*

Shyam Vihar Phase 1, especially F Block (Najafgarh, West Delhi) की वर्तमान हालत/स्थिति

पिछले एक वर्ष से क्षेत्र के नागरिक एमसीडी और पीडब्ल्यूडी को लगातार शिकायतें कर रहे हैं, लेकिन समस्या जस की तस बनी हुई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इलाके में नालियों की उचित सफ़ाई और निकासी की व्यवस्था न होने के कारण रोज़ाना गंदा पानी भर जाता है, जो सड़कों पर फैलकर आवागमन में बाधा बन रहा है।
हालात इतने गंभीर हो चुके हैं कि अब नाली का पानी मंदिर परिसर के अंदर तक पहुंचने लगा है, जिससे लोगों की धार्मिक भावनाओं को भी ठेस पहुंच रही है। स्थानीय निवासियों में इस बात को लेकर भारी रोष है कि बार-बार शिकायतों के बावजूद न तो एमसीडी और न ही पीडब्ल्यूडी द्वारा कोई ठोस कार्रवाई की गई।
क्षेत्र के विधायक पवन शर्मा से भी कई बार इस समस्या को लेकर गुहार लगाई गई, लेकिन अब तक कोई समाधान नहीं निकल पाया है। नागरिकों का आरोप है कि जनप्रतिनिधि और संबंधित विभाग एक-दूसरे पर ज़िम्मेदारी डालकर अपनी जवाबदेही से बच रहे हैं।
स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द नालियों की सफ़ाई, मरम्मत और जल निकासी की स्थायी व्यवस्था की जाए, ताकि लोगों को इस गंभीर समस्या से राहत मिल सके। यदि समय रहते कार्रवाई नहीं की गई, तो हालात और भी बिगड़ सकते हैं।

द्वारका जिला पुलिस की बड़ी कार्रवाई, कुख्यात बदमाश हथियार समेत गिरफ्तार
18/01/2026

द्वारका जिला पुलिस की बड़ी कार्रवाई, कुख्यात बदमाश हथियार समेत गिरफ्तार

के पश्चिम विहार इलाके में आरके फिटनेस जिम पर बाइक सवार अज्ञात बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कीजिस जिम पर यह फायरिंग हुई ह...
13/01/2026

के पश्चिम विहार इलाके में आरके फिटनेस जिम पर बाइक सवार अज्ञात बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की

जिस जिम पर यह फायरिंग हुई है, वह रोहित खत्री नाम के शख्स पर बताया जा रहा है। रोहित खत्री इंफ्लुएंसर है, जो कि सोशल मीडिया काफी एक्टिव रहते हैं। जिम पर हुई इस फायरिंग की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली है।

फर्जी पासपोर्ट बनवाकर विदेश भागने की घटना मे संलिप्त मुख्य आरोपी को किया गिरफ्तार, न्यायालय मे पेशकर लिया पुलिस रिमाण्ड ...
10/01/2026

फर्जी पासपोर्ट बनवाकर विदेश भागने की घटना मे संलिप्त मुख्य आरोपी को किया गिरफ्तार, न्यायालय मे पेशकर लिया पुलिस रिमाण्ड पर

जिले की क्राईम यूनिट गोहाना की पुलिस ने फर्जी पासपोर्ट बनवाकर विदेश भागने की घटना मे संलिप्त मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी अमन पुत्र अमरजीत निवासी भैंसवाल कलां जिला सोनीपत का रहने वाला है।

इस प्रकरण की विस्तृत जानकारी देते हुए बतलाया कि दिनांक 28 नवम्बर 2024 को उप निरीक्षक आशीष, विशेष कार्य बल सोनीपत ने थाना सदर गोहाना में शिकायत दी की अमन पुत्र अमरजीत निवासी गाँव भैंसवाल कलां जिला सोनीपत एक आपराधिक किस्म का व्यक्ति है। जिसके खिलाफ कई अभियोग अकिंत है। जिनमे वह जमानत पर है। विश्वसनीय सूत्रो से ज्ञात हुआ है कि अमन ने अमन कुमार पुत्र नरेश कुमार निवासी मयूर विहार पूर्वी दिल्ली के फर्जी नाम पता से दिल्ली पासपोर्ट सैन्टर से फर्जी पासपोर्ट जारी करवाया है और इसी पासपोर्ट पर वह विदेश भाग गया है। इस घटना का भारतीय दण्ड संहिता की विभिन्न धाराओं व पासपोर्ट एक्ट के तहत थाना सदर गोहाना मे अभियोग अंकित किया गया था।

अनुसंधान टीम ने घटना मे संलिप्त तीन आरोपियों सन्नी, बिजेंद्र व संदीप को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था अब अन्य आरोपियों की खोजबीन करते क्राईम यूनिट गोहाना की अनुसन्धान टीम में नियुक्त सहायक उप निरीक्षक विकास ने अपनी पुलिस टीम के साथ घटना में संलिप्त मुख्य आरोपी अमन पुत्र अमरजीत निवासी भैंसवाल कलां जिला सोनीपत को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय मे पेश करके न्यायालय के आदेशानुसार चार दिन के पुलिस रिमाण्ड पर लिया गया है।

आरोपी अमन पर दर्ज अन्य आपराधिक मुक़दमे:-

1. मु0 न0. 293 दिनाँक 29.12.2016 धारा 148, 149, 302, 379A, 120B IPC and 25-54-59 Arms Act थाना बरोदा, सोनीपत (PO DATE 27.12.2024)

2. मु0 न0. 103 दिनाँक 23.05.2025 धारा 109, 3(5) BNS and 25(1)(b), 27 Arms Act, 1959, थाना आर्य नगर रोहतक.

3. मु0 न0. 132 दिनाँक 01.06.2025 धारा 308(4) BNS थाना पुरानी ओल्ड सब्जी मंडी रोहतक.

Previous History-

1. मु0 न0. 446 दिनाँक 25.10.2013 धारा 148, 149, 307, 323, 324, 325, 506 IPC थाना Urban Estate रोहतक.

2. मु0 न0. 345 दिनाँक 06.12.2015 धारा 148, 149, 323, 506 IPC थाना बरोदा, सोनीपत.

3. मु0 न0. 293 दिनाँक 29.12.2016 धारा 148, 149, 302, 379A, 120B IPC and 25-54-59 Arms Act थाना बरोदा, सोनीपत (PO DATE 27.12.2024)

4. मु0 न0. 504 दिनाँक 24.09.2016 थाना सदर बहादुरगढ़.

5. मु0 न0. 537 दिनाँक 18.09.2019 धारा 419, 420 Indian Penal Code थाना शहर सोनीपत.

6. मु0 न0. 81 दिनाँक 14.04.2022 धारा 186, 353, 506, 34 Indian Penal Code and 25-54-59 Arms Act Police Special Cell Delhi..

7. मु0 न0. 387 दिनाँक 18.09.2023 धारा 148, 149, 323,506 IPC थाना सांपला रोहतक.

हत्या करने के लिए निकले थे: दिल्ली में हिमांशु भाऊ-नीरज बवाना गिरोह के तीन बदमाश गिरफ्तारदिल्ली के रोहिणी सेक्टर 18 में ...
22/02/2025

हत्या करने के लिए निकले थे: दिल्ली में हिमांशु भाऊ-नीरज बवाना गिरोह के तीन बदमाश गिरफ्तार

दिल्ली के रोहिणी सेक्टर 18 में पुलिस और बदमाशों के बीच हुए मुठभेड़ के बाद तीन शूटरों को गिरफ्तार किया गया है. तीनों बदमाश हिमांशु भाऊ-नीरज बवाना गैंग से जुड़े हुए हैं. उनके पास से एक सेमी-ऑटोमैटिक पिस्तौल, दो देसी पिस्तौल, पांच जिंदा कारतूस और मोटरसाइकिल जब्त की गई है.

शनिवार को एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि गिरफ्तार किए गए तीनों आरोपियों की पहचान अतुल, रोहित और प्रिंस के रूप में हुई है. पुलिस को शुक्रवार को एक खुफिया सूचना मिली थी कि तीनों शूटर किसी को गोली मारने के इरादे से मोटरसाइकिल से दिल्ली के बवाना इलाके में जा रहे हैं.

Najafgarh khaira mor par bhot bda jaam lga hua h
08/11/2024

Najafgarh khaira mor par bhot bda jaam lga hua h

Address

62
Delhi
110043

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Najafgarh News posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share