Indian News Room

Indian News Room Our News Portal Has Been Designed In The Most Convenient Manner So As To Locate The Desired News Instantly. Thousands Of People Visit Our Websites Every Day.

Indian News Room एक हिंदी वेबसाइट है। यहाँ पर हम आपको ब्रेकिंग न्यूज, राजनीति, मनोरंजन, स्वास्थ्य, बॉलीवुड, अध्यात्म, राशिफल, देश-विदेश व खेत जगत से जुडी तमाम जानकारी देते है।

हम ट्रेंड नहीं, सच दिखाते हैं।

Email Us : [email protected] Indian News Room Provides You With Information / News Of Various Categories Like Latest News, Breaking News, Politics, Sports, Facts, Bollywood, Entertainme

nt, Health, Spiritual, Lifestyle, Science and Technology And Many More. Today It Is Becoming The Popular Internet Media Web Portal In Hindi News. Vision : To Become The Most Influential, Respected And Trusted News Portal In The Country And World Wide To Positively Affect Human Life And Make The Society Better Place To Live In. Mission : Creating The Popular Hindi News Portal Through Editorial Excellence and Independence And By Offering Innovative Multimedia Solutions To The Market For Profitable Growth And Sustenance. So, Visit Our Website Daily And Read Everyday Something New, Something Different. If You Are Feeling Bored Of Irritating News, Just Stay With Us & Enjoy Your Stay. Like Us On Facebook : https://www.facebook.com/IndianNewsRoomOfficial

Follow On Instagram : https://www.instagram.com/indian_news_room

Follow On Twitter : https://twitter.com/INRMediaNetwork

Visit Our Website : https://www.indiannewsroom.com

मुंबई में आयोजित एक भव्य समारोह में क्रिकेटर अर्जुन तेंदुलकर और उनकी मंगेतर सानिया चांदोक ने अपनी मेहंदी और संगीत की रस्...
04/03/2026

मुंबई में आयोजित एक भव्य समारोह में क्रिकेटर अर्जुन तेंदुलकर और उनकी मंगेतर सानिया चांदोक ने अपनी मेहंदी और संगीत की रस्में पूरे उत्साह और पारंपरिक अंदाज़ में निभाईं।

परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में यह जश्न रंगों, संगीत और खुशियों से सराबोर नजर आया। मेहंदी से सजे हाथ, आकर्षक पारंपरिक परिधान और सजी-धजी वेन्यू ने शाम को और भी खास बना दिया। संगीत की रात में डांस, मस्ती और यादगार पलों ने सभी का दिल जीत लिया।

सोशल मीडिया पर सामने आई तस्वीरें इस खूबसूरत जश्न की गवाही दे रही हैं, जहां हर चेहरा मुस्कान और खुशियों से दमकता दिख रहा है।

देखिए मेहंदी और संगीत सेरेमनी की शानदार झलकियां..

01/03/2026

मासिक राशिफल मार्च 2026 : इस महीने इन राशियों को करना पड़ सकता है ये उपाय, वरना हो सकते है कंगाल

24/02/2026

भारतीय क्रिकेटर Shikhar Dhawan ने अपनी दूसरी शादी के बाद सोशल मीडिया पर चल रही झूठी और क्लिकबेट खबरों पर नाराज़गी जताई है। कुछ पोस्ट्स में उनके नाम से ऐसे बयान वायरल किए जा रहे थे, जो उन्होंने कभी दिए ही नहीं। इस पर धवन ने साफ कहा कि उनके नाम का गलत इस्तेमाल न किया जाए और फर्जी बातें फैलाना बंद किया जाए। उन्होंने यह भी बताया कि वे अपने अतीत को बोझ नहीं मानते और अपनी नई जिंदगी को सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ा रहे हैं।

;

21/02/2026

Yogi Adityanath ने प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना (खरीफ-2025) के तहत 2.51 लाख किसानों को 285 करोड़ रुपये की क्षतिपूर्ति राशि वितरित की। इस दौरान उन्होंने घोषणा की कि प्रदेश में 45 हजार होमगार्ड भर्ती में ‘आपदा मित्रों’ को प्राथमिकता दी जाएगी।

उन्होंने कहा कि अभी आपदा मित्र स्वैच्छिक सेवा दे रहे हैं, लेकिन होमगार्ड बनने पर उन्हें मानदेय मिलेगा। प्रदेश में 19 हजार आपदा मित्रों को प्रशिक्षित किया जा चुका है और 25 जिलों में हजारों युवाओं को आपदा प्रबंधन का प्रशिक्षण दिया गया है।

यह पहल Narendra Modi के अभियान का हिस्सा है। साथ ही, आपदा मित्रों को तीन वर्ष के लिए पांच लाख रुपये का बीमा कवर भी दिया जाएगा।

20/02/2026

राजस्थान के कोटा से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी और 25 सांसदों को गोली मारने की धमकी देने वाले एक शख्स को राजस्थान पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। आरोपी ने खुद को करणी सेना का प्रवक्ता “राज सिंह” बताते हुए एक वीडियो जारी किया था, जिसमें उसने लोकसभा में स्पीकर ओम बिरला के साथ हुई कथित घटना पर नाराज़गी जाहिर की थी।

वीडियो में आरोपी ने खुलेआम चेतावनी दी कि अगर ऐसी घटना दोबारा हुई तो सांसदों को उनके घर में घुसकर गोली मार दी जाएगी। धमकी भरे इस बयान के बाद राजनीतिक हलकों में हड़कंप मच गया। पुलिस ने तुरंत एक्शन लेते हुए आरोपी को कोटा से हिरासत में लिया और वायरल वीडियो की जांच शुरू कर दी है।

इस पूरे मामले पर बीजेपी और करणी सेना दोनों ने आरोपी से किसी भी तरह के संबंध से साफ इनकार किया है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपी ने यह वीडियो किस मंशा से बनाया और क्या उसके पीछे कोई और साजिश तो नहीं।

फिलहाल जांच जारी है और सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हैं।

Address

Delhi

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Indian News Room posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to Indian News Room:

Share