17/04/2026
क्या सच में पुलिस जनता की सेवा के लिए ?
एक सिपाही ने पहले फरियादी के साथ बेहद बदतमीजी की, उसे खुलेआम गालियां दीं और फिर बेशर्मी से जोरदार थप्पड़ जड़ दिया। हद तो तब हो गई जब युवक ने विरोध किया तो सिपाही ने उसे दोबारा थप्पड़ मारने की धमकी दी और कहा "जितना बोलेगा उतना मरूंगा"
कानून का रखवाला ही जब कानून तोड़ने लगे तो आम आदमी आखिर न्याय की उम्मीद किससे करे? मौके पर मौजूद एक व्यक्ति ने इस पूरी शर्मनाक हरकत को कैमरे में कैद कर लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और पुलिस की दबंगई को बेनकाब कर रहा है।
ये वीडियो Baghpat Uttarpradesh का बताया जा रहा है