24/04/2026
रिपोर्ट: दीपक शर्मा, दिल्ली
23 अप्रैल, 2026
दिल्ली यूनिवर्सिटी की छात्राओं एवं महिलाओं संग जागरूकता कार्यक्रम, 500 सैनिटरी पैड वितरित
दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्राओं और महिलाओं की सहभागिता के साथ खेड़ा गांव , स्वामी दयानंद अस्पताल के सामने झुग्गियों में स्वच्छता व स्वास्थ्य एक खास कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
समाचार (संवाददाता):
इस पहल में झुग्गियों में महिलाओं के स्वास्थ्य और स्वच्छता को लेकर पर्सनल हाईजीन को लेकर एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में छात्रों और महिलाओं ने मिलकर भाग लिया और मासिक धर्म स्वच्छता को लेकर चर्चा की गई।
कार्यक्रम के दौरान श्री श्री मारुति नंदन संस्थान द्वारा लगभग 500 सैनिटरी पैड का वितरण किया गया। संस्थान की प्रेसिडेंट रचना सचदेवा ने महिलाओं को संबोधित करते हुए सैनिटरी पैड के नियमित उपयोग के महत्व को समझाया। उन्होंने बताया कि इसका उपयोग न करने से संक्रमण और अन्य बीमारियों का खतरा बढ़ सकता है।
इस अवसर पर छात्रों ने भी सक्रिय भागीदारी निभाई और जागरूकता फैलाने में सहयोग किया। कार्यक्रम के माध्यम से महिलाओं को स्वच्छता अपनाने और अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने के लिए प्रेरित किया गया।
कार्यक्रम में मौजूद प्रतिभागियों ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे समाज के लिए एक सकारात्मक और आवश्यक कदम बताया