DD Express

DD Express Delhi crime news

11/09/2026

DD Express अमोलपाठा में शराब दुकान के विरोध में प्रदर्शन, महिला-पुरुषों पर पुलिस पर पथराव और डंडे फेंकने का आरोप

करैरा/शिवपुरी। करैरा क्षेत्र के ग्राम अमोलपाठा में शराब दुकान को लेकर महिलाओं का विरोध प्रदर्शन उस समय तनावपूर्ण हो गया, जब प्रदर्शन के दौरान कुछ महिला एवं पुरुषों द्वारा पुलिस बल पर पथराव और डंडे फेंककर हमला करने का आरोप सामने आया। बताया जा रहा है कि अचानक हुए इस घटनाक्रम में पुलिसकर्मियों ने बचाव करते हुए स्थिति को संभालने का प्रयास किया।

शराब दुकान बंद कराने की मांग को लेकर बड़ी संख्या में महिलाएं मौके पर पहुंचीं। महिलाओं का कहना है कि गांव में शराब की बिक्री से परिवारों और सामाजिक वातावरण पर प्रतिकूल असर पड़ रहा है। इसी मांग को लेकर महिलाओं ने शराब दुकान हटाने की मांग करते हुए विरोध जताया।

इसी दौरान प्रदर्शन कर रहे कुछ लोगों और पुलिस के बीच स्थिति बिगड़ने की बात सामने आई। पुलिस का आरोप है कि महिला एवं पुरुषों की ओर से पुलिस बल

11/09/2026
11/09/2026

DD Express गाजियाबाद के नेहरू गार्डन पुलिस चौकी के बाहर युवक ने खुद पर ज्वलनशील पदार्थ डालकर आत्मदाह का प्रयास किया। पुलिस चौकी के बाहर, पुलिस की मौजूदगी में युवक इतना बड़ा कदम उठाने तक पहुंच गया-तो पुलिस की सतर्कता पर सवाल उठना लाजिमी है। आखिर युवक ज्वलनशील पदार्थ लेकर चौकी तक कैसे पहुंचा? क्या पुलिस को इसकी भनक तक नहीं लगी? घटना ने पुलिस की कार्यप्रणाली और सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

09/09/2026

DD Express सत्यनिकेतन में हुए बिल्डिंग हादसे के बाद दिल्ली में अवैध निर्माण और जर्जर इमारतों को लेकर MCD की कार्रवाई तेज हो गई है। साउथ जोन के सैदुलाजाब इलाके में MCD की टीम लगातार अवैध निर्माण और अतिक्रमण को चिन्हित कर कार्रवाई कर रही है।
MCD की तरफ से कई जगहों पर नोटिस जारी कर लोगों को जगह खाली करने के निर्देश दिए गए। इसके बाद कैफे, ऑफिस और PG जैसी गतिविधियों वाली जगहों पर अवैध निर्माण और अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई।
मौके पर JE, असिस्टेंट कमिश्नर समेत MCD के अधिकारी मौजूद रहे और पूरी कार्रवाई की निगरानी की। अधिकारियों का कहना है कि मकसद सिर्फ अवैध निर्माण हटाना नहीं, बल्कि लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करना भी है।
सत्यनिकेतन हादसे के बाद बिल्डिंग सेफ्टी को लेकर सवाल बढ़े हैं। ऐसे में MCD का कहना है कि नियमों का उल्लंघन करने वाले निर्माणों के खिलाफ कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

09/09/2026

DD Express फरीदाबाद लघु सचिवालय स्थित जिला बार एसोसिएशन के चुनाव को लेकर कचहरी परिसर में चुनावी सरगर्मियां तेज हो गई हैं,11 सितंबर को होने वाले चुनाव में अलग-अलग पदों के लिए प्रत्याशी अपनी दावेदारी मजबूत करने में जुटे हैं ,इसी बीच पर अधिवक्ता , रहेसंयुक्त सचिव पद के लिए बुद्ध देब दास ने भी अपना दावा ठोक दिया है। इस पद के लिए संयुक्त सचिव पद के लिए बुद्ध देब दास समेत कुल सात प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। यानी की कुर्सी पर कब्जे के लिए मुकाबला आसान नहीं माना जा रहा ,चुनावी मैदान में उतरने के बाद प्रत्याशी लगातार अधिवक्ताओं से संपर्क कर अपने पक्ष में समर्थन जुटाने में लगे हैं ,चुनाव को लेकर भी कचहरी परिसर में चर्चाओं का दौर तेज है और हर उम्मीदवार अपनी जीत के लिए पूरी ताकत झोंक रहा है ,अब सवाल यही है कि अधिवक्ताओं का भरोसा किसके पक्ष में जाता है?
क्या बुद्ध देब दास अपनी रणनीति और संपर्क के दम पर बाजी मारेंगे, या फिर बाकी प्रत्याशियों में से कोई और की कुर्सी पर कब्जा करेगा?
फिलहाल मुकाबला दिलचस्प नजर आ रहा है और अंतिम फैसला 11 सितंबर को होने वाली वोटिंग और मतगणना के बाद ही सामने आएगा।
फरीदाबाद बार चुनाव पर सात प्रत्याशियों की दावेदारी ने मुकाबले को रोचक बना दिया है। अब देखना होगा कि अधिवक्ताओं का समर्थन किसके सिर जीत का ताज सजाता है।

09/09/2026

DD Express फरीदाबाद लघु सचिवालय स्थित जिला बार एसोसिएशन के चुनाव को लेकर कचहरी परिसर में चुनावी सरगर्मियां तेज हो गई हैं,11 सितंबर को होने वाले चुनाव में अलग-अलग पदों के लिए प्रत्याशी अपनी दावेदारी मजबूत करने में जुटे हैं ,इसी बीच पर अधिवक्ता धनीराम रजक राजपूत ने भी अपना दावा ठोक दिया है। इस पद के लिए कुल सात प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। यानी की कुर्सी पर कब्जे के लिए मुकाबला आसान नहीं माना जा रहा ,चुनावी मैदान में उतरने के बाद प्रत्याशी लगातार अधिवक्ताओं से संपर्क कर अपने पक्ष में समर्थन जुटाने में लगे हैं , चुनाव को लेकर भी कचहरी परिसर में चर्चाओं का दौर तेज है और हर उम्मीदवार अपनी जीत के लिए पूरी ताकत झोंक रहा है ,अब सवाल यही है कि अधिवक्ताओं का भरोसा किसके पक्ष में जाता है?
क्या धनीराम रजक राजपूत अपनी रणनीति और संपर्क के दम पर बाजी मारेंगे, या फिर बाकी प्रत्याशियों में से कोई और ही कुर्सी पर कब्जा करेगा?
फिलहाल मुकाबला दिलचस्प नजर आ रहा है और अंतिम फैसला 11 सितंबर को होने वाली वोटिंग और मतगणना के बाद ही सामने आएगा।
फरीदाबाद बार चुनाव पर सात प्रत्याशियों की दावेदारी ने मुकाबले को रोचक बना दिया है। अब देखना होगा कि अधिवक्ताओं का समर्थन किसके सिर जीत का ताज सजाता है।

Address

Delhi
110076

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when DD Express posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to DD Express:

Shortcuts

Share