NewsToll

NewsToll Newstoll
Credible news, verified facts, and responsible reporting.
(1)

Stay informed with stories that matter.
👉 Like • Share • Comment to support real news.

12/02/2026

मेदिनीनगर
नगर निगम के मेयर चुनाव में किसका पलड़ा है भारी? आप सभी लोग कमेंट में बताएं।

पलामू संसदीय क्षेत्र की जनता के लिए एक ऐतिहासिक एवं बहुप्रतीक्षित सौगात के रूप में लखनऊ, अयोध्या धाम के लिए मिली नई ट्रे...
11/02/2026

पलामू संसदीय क्षेत्र की जनता के लिए एक ऐतिहासिक एवं बहुप्रतीक्षित सौगात के रूप में लखनऊ, अयोध्या धाम के लिए मिली नई ट्रेन।

लगातार प्रयासों, दृढ़ संकल्प का परिणाम है कि पलामू संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत दोनों जिले क्रमशः पलामू एवं गढ़वा की जनता को पुरूलिया से राॅची, डालटनगंज, गढ़वा रोड, वाया अयोध्या धाम, लखनऊ होते हुए आन्नद विहार (दिल्ली) तक नई ट्रेन के परिचालन को स्वीकृति प्रदान की गयी है। यह नई ट्रेन पलामू एवं गढ़वा जिलों के लाखों नागरिकों के लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध होगी। विशेष रूप से श्रद्धालुओं को अयोध्या धाम में दर्शन के लिए अब सीधी रेल सुविधा उपलब्ध होगी। साथ ही, गंभीर बीमारियों के उपचार हेतु लखनऊ स्थित प्रतिष्ठित चिकित्सा संस्थान संजय गांधी पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (PGI) में जाने वाले मरीजों एवं उनके परिजनों को अब लंबी दूरी की जटिल यात्रा और ट्रेन बदलने की असुविधा से मुक्ति मिलेगी और आन्नद विहार (दिल्ली) के लिए भी सुविधा होगी। यह ट्रेन सेवा क्षेत्र के आर्थिक रूप से कमजोर एवं ग्रामीण परिवारों के लिए विशेष रूप से राहतकारी यात्रा सिद्ध होगी।

उक्त नई ट्रेन के परिचालन हेतु लोकसभा में नियम 377 एवं शून्यकाल के दौरान प्रभावी ढंग से मामले को उठाया एवं रेल मंत्रालय के समक्ष लिखित एवं मौखिक रूप से इस विषय को रखा तथा मंडल एवं जोनल स्तर की बैठकों में भी लगातार मामले को उठाया। इसके अतिरिक्त, व्यक्तिगत रूप से माननीय रेल मंत्री जी से मुलाकात कर पलामू संसदीय क्षेत्र की जनभावनाओं से अवगत कराया तथा शीघ्र स्वीकृति की मांग किया था। यह ट्रेन न केवल धार्मिक एवं स्वास्थ्य संबंधी आवश्यकताओं की पूर्ति करेगी, बल्कि क्षेत्रीय व्यापार, शिक्षा एवं रोजगार के अवसरों को भी नई गति प्रदान करेगी। इससे पलामू एवं गढ़वा क्षेत्र की रेल संपर्क व्यवस्था सुदृढ़ होगी एवं क्षेत्र के समग्र विकास को बल मिलेगा। बहुत जल्द इस नई ट्रेन के शुभारंभ हेतु एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा, जिसमें वे स्वयं उपस्थित रहकर क्षेत्रवासियों को समर्पित करेंगे। यह पलामू संसदीय क्षेत्र के विकास की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम है।

इस ऐतिहासिक उपलब्धि के लिए पलामू संसदीय क्षेत्र की समस्त जनता की ओर से देश के लोकप्रिय एवं दूरदर्शी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी एवं माननीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव जी के प्रति हार्दिक धन्यवाद एवं आभार व्यक्त करता हॅू।

06/02/2026

मेदिनिगर नगर निगम में महापौर पद के लिये किसी अभ्यर्थी द्वारा नामंकन वापस नहीं लिया गया।
इसी तरह *मेदिनिगर नगर निगम में कुल 11 अभ्यर्थियों द्वारा चुनाव में भाग लिया जायेगा।*

*लातेहार में नगर निकाय चुनाव से पहले 40 लाख रुपए बरामद, एसपी बोले—मामले की जांच जारी**लातेहार:* नगर निकाय चुनाव को लेकर ...
05/02/2026

*लातेहार में नगर निकाय चुनाव से पहले 40 लाख रुपए बरामद, एसपी बोले—मामले की जांच जारी*

*लातेहार:* नगर निकाय चुनाव को लेकर लागू आदर्श आचार संहिता के बीच लातेहार जिला मुख्यालय में वाहन चेकिंग अभियान के दौरान एक कार से करीब 40 लाख रुपए नगद बरामद किए गए। बताया गया कि ये रुपए एक बैग में रखे हुए थे, जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया है। मामले की पुष्टि लातेहार एसपी कुमार गौरव ने की है और उन्होंने कहा कि पूरे मामले की जांच की जा रही है।

*वाहन जांच के दौरान मिला नगद बैग*

जानकारी के अनुसार, नगर निकाय चुनाव के मद्देनज़र प्रशासन ने जिले के शहरी क्षेत्रों में बैरिकेडिंग कर वाहन जांच अभियान शुरू किया है। बुधवार शाम जब पुलिस टीम वाहनों की तलाशी ले रही थी, तभी एक कार की जांच के दौरान एक बैग में भारी मात्रा में नकदी पाई गई।
पुलिस सूत्रों के अनुसार, बैग में ₹500, ₹200, ₹100 और ₹50 के नोटों की गड्डियां थीं।
सूचना मिलते ही जिले के वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया, जिसके बाद पुलिस ने पैसे को जब्त कर जांच शुरू की।
*नगद राशि ले जाने के लिए जरूरी है प्रमाण*
#नगरनिगमचुनाव

05/02/2026

डालटनगंज शहर से मिला था Pawan Singh को मौका.


झारखण्ड उत्पाद सिपाही प्रतियोगिता परीक्षा–2023 के अंतर्गत लिखित परीक्षा का आयोजन दिनांक 22 मार्च, 2026 को राज्य के विभिन...
04/02/2026

झारखण्ड उत्पाद सिपाही प्रतियोगिता परीक्षा–2023 के अंतर्गत लिखित परीक्षा का आयोजन दिनांक 22 मार्च, 2026 को राज्य के विभिन्न परीक्षा केन्द्रों में किया जाएगा।

क्या लगता है?काम पर वोट या नाम पर?शहर के विकास पर या बिश्वास पर?
04/02/2026

क्या लगता है?
काम पर वोट या नाम पर?
शहर के विकास पर या बिश्वास पर?

Address

Delhi

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when NewsToll posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to NewsToll:

Share