23/12/2025
आज जानकी आनंदी टी20 क्रिकेट टूर्नामेंट अपने रोमांचक सफ़र के तीसरे पड़ाव पर है
पिपरा बेदीबन मधुबन का हरा-भरा क्रिकेट ग्राउंड आज उम्मीदों , तालियों और धड़कनों से गूंजने वाला है इस पवित्र मैदान पर आमने-सामने होंगी अरवल और मोतिहारी की टीमें दो नाम दो पहचान और एक जज़्बा
सुबह की हल्की धूप जब पिच को छुएगी तो खिलाड़ियों के सपने भी उसके साथ चमक उठेंगे हर गेंद में संघर्ष होगा , हर चौके में उत्साह , और हर विकेट पर सन्नाटा दर्शकों की निगाहें सिर्फ़ स्कोरबोर्ड पर नहीं बल्कि हर उस पल पर होंगी जो इतिहास बन सकता है
यह सिर्फ़ एक मैच नहीं , बल्कि जुनून , मेहनत और खेल भावना का उत्सव है आज मैदान पर जो भी उतरेगा वह सिर्फ़ जीत के लिए नहीं बल्कि सम्मान और गर्व के लिए खेलेगा पिपरा बेदीबन की मिट्टी आज यादें लिखेगी ऐसी यादें जो दिलों में देर तक ठहरेंगी