KAAM GAAR UNION

KAAM GAAR UNION Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from KAAM GAAR UNION, News & Media Website, Delhi.

ये पेज बनाने का सिर्फ एक हीं उद्देश्य है , सभी मजदूरों भाइयों की सहायता करना, जैसे कि मैं हु या आप हो , हम सभी लोगों ने ...
31/10/2024

ये पेज बनाने का सिर्फ एक हीं उद्देश्य है , सभी मजदूरों भाइयों की सहायता करना,
जैसे कि मैं हु या आप हो , हम सभी लोगों ने एक परेशानी का सामना जरूर किए होंगे,या नहीं भी किए हो, या किसी मजदूर से सुने होंगे, मैं केवल उन लोगों की बात करता हूं, जो भी व्यक्ति अपना घर परिवार ,और अपना जीवन बेहतर बनाने के लिए , काम करते हैं, चाहे वो व्यक्ति बड़ी कम्पनी मैं काम करते हो,चाहे वो छोटी कंपनी मैं काम करते हो, चाहे वो व्यक्ति हो जो रोज पे काम करते हो,
अधिकतर, हमने देखा हैं कि हम , सभी लोग जहां भी काम करते हैं,पूरे लगन और मेहनत से काम करते हैं,
तब भी कई जगह पर मैने देखा हैं,आप लोग भी देखें होंगे,
जब तक काम करवाना होता हैं तब ठीक सही रहते हैं, ओर जैसे ही काम खत्म होने के बाद ,मालिक लोग मजदूरों को पैसे के लिए दौड़ते रहते हैं, कल दे दूंगा , फिर जब भी मजदूर जाता हैं, तो वो फिर बोलता हैं कल दूंगा, उन लोगों को मजदूर लोगो की परेशानियों से कोई मतलब नहीं हैं, चाहे उस मजदूर का कुछ भी हो,
और या कभी आप हो या मैं हु, किसी जगह से काम छोड़ते हैं ,
तब भी या कंपनी वाले उनको पैसे के लिए दौड़ते रहते हैं, इस वजह से कई लोग परेशान होने के बाद छोड़ देते हैं , पैसा के लिए बोलना,
चाहे वो मजदूर कितना भी लाचार हो, चाहे मजदूर के घर में खाने को अनाज हो या ना हो, चाहे बचे को पढ़ाने का पैसा हो या ना हो, चाहे उसके घर में पैसे के चलते कोई मर क्यों ना जाएं,
मालिक को इस सब से कोई मतलब नहीं हैं,
ओर वो मजदूर अपना मेहनत के पैसे के लिए भी कुछ नहीं बोल पाते हैं,
यदि वो मजदूर पैसे के लिए बोलता हैं , तो कई बार ये बोलते हैं, की तुम्हारा पैसा लेके भाग जाऊंगा, कई बार बोलने पर काम से निकाल देता हैं, उस डर की वजह से मजदूर नहीं बोल पाते हैं,
चाहे उस मजदूर को पैसे के लिए उसके बच्चों को स्कूल से निकल दे, चाहे उसका बूढ़ा मां ओर बाप दबाई के बिना मर जाए, चाहे उस पैसे के लिए मकान मालिक घर से निकल दे,चाहे समय से पैसा ना मिलने पर राशन दुकान वाले उसे राशन न दे,
तब भी मजदूर उन मालिकों का कुछ नहीं कर पाते हैं,
क्यों कि वो मालिक समझता हैं कि ये मेरा क्या कर लेगा,
ये सही बात हैं ,हमलोग चाह के भी कुछ नहीं करते हैं, क्यों कि हम सोचते हैं कि यदि कुछ बोलेंगे तो काम से तो ना निकला दे,
कई बार तो ये मालिक लोग ,पैसा तक हजम कर जाते हैं, और यदि मजदूर कुछ बोलदे तो उनको दमकी देते है, मरवा दूंगा,या पुलिस को बुला के अंदर करवा दूंगा,
क्यों कि मजदूरों में एकता नहीं हैं, कोई किसी काम साथ नहीं देता हैं,और यही सारी समस्या उसके साथ होता हैं, तो वो समझता हैं,
मेरी बस एक विनती हैं आप लोगों से ,अभी कुछ नहीं हुआ हैं
आप बस इतना काम करो, कि आगे चल के किसी ओर मजदूर के साथ ना हो पाए,
यदि आप जहां काम करते हैं, वह पर कोई समस्या हैं, पैसे न देना,या काम छोड़ने के बाद पैसे के लिए बार बार दौड़ रहा हैं , तो आप उस कंपनी के बारे में आप बोलो,
ताकि ओर कोई मजदूर के साथ ऐसा न हो,
ये काम किसी एक व्यक्ति से नहीं हो सकता है,यही समस्या मेरे साथ भी हो सकता हैं, और आप के साथ भी,
क्यों कि ऐसा ही एक केस का पता लगा हैं,एक मजदूर भाई का मेहनत का पैसा ना मिलने पर उनके बिटिया का देहांत हो गया,
इस ही समस्या को मध्य नजर में रख के ये ग्रुप बनाया हैं,
यदि आप हमारा साथ दोगे तो कोई भी को ऐसे समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा ,
इस के सभी मजदूर सही जगह पर काम कर पाएंगे, क्यों कि उनको या हमको या आप को पता रहेगा कि वो कम्पनी का मालिक सही नहीं हैं, जो मजदूरों को पैसा नहीं देती हैं, काम करवाने के बाद ,
इस से सभी मजदूरों को सही जगह काम मिलेगा और टाइम पे,
आप सभी के साथ यदि ऐसा हुआ हैं या ऐसा हो रहा हैं तो इस ग्रुप में मैसेज करिए , सभी भाई लोग चाहे वो बिहार के हो या उत्तरप्रदेश से हो,पूरे भारत में कही से हो , इस समस्या पर बोले और दूसरों का मदद करे,
इस पहल से सबको सही जगह पर काम करने को मिलेगा,और किसी मालिक का हिम्मत नहीं हो की वो किसी मजदूर का पैसा ना दे , चाहे वो काम कर रहा हैं चाहे वह काम छोड़ दिया हैं,
यदि आप को बोलने में डर लगाता हैं, तो हमारे इस पेज पर मैसेज करे, हम सब लोगों को बतलाएंगे की या कंपनी का मालिक मजदूरों का पैसे नहीं देता हैं, आप यहां पर काम मत करो,
यदि आप हमारा साथ देते हो तो किसी ओर का परिवार ,अपने मेहनत का पैसा ले पाएगा और उसका उपयोग कर पाएगा , सब के बचे स्कूल जा पाए गए , सब की बेटियां बिना पैसे की कमी से मर पाएगी, किसी का परिवार बिखरेगा नहीं
मजदूर एकता बनाओ, ओर ऐसे सभी कंपनी और उसके मालिकों से लड़ने में हमे मदद करे
ओर यदि आप लोगों को सही लगता है तो इस पेज को फॉलो करे, ओर अधिक से अधिक लोगों तक ये मुहिम फैला दो,
और यदि आप को यह बात सही लगे तो मुझे मैसेज कर के बतलाइए , ये करना चाहिए या नहीं,
आप लोगों को यदि सही लगे , और ये करना चाहिए तो सब से ये वादा करता हु कि कल दिवाली हैं, ओर कल से ही कम चालू हो जाएगा
ओर कल ही एक कंपनी के बारे में आप को बतलाऊंगा ,जो मजदूरों का पैसा नहीं देता हैं, और देता भी हैं तो उस पैसे का कई मोल नहीं रहता ,
इस से आप को भी पता चलेगा ओर आप भी उस कंपनी में काम करने से बचेंगे, और आप का ना ही समय खराब होगा और नहीं पैसे की परेशानी होगी, क्यों की इस पेज के माध्यम से पता चलता रहेगा ,ओर आप हमेशा सही जगह पर काम कर पाएंगे, अपने लिए नहीं तो ,कम से कम अपने बच्चों के लिए बोलिए, जिस से कल जा के आप के बच्चों के साथ ऐसा ना हो,
काम गार एकता पेज की ओर से आप सभी लोगों को हैप्पी दिवाली ,

30/10/2024

आप सभी लोगो को दिवाली की शुभमनाएं, Happy Diwali 🎇🪔

Address

Delhi

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when KAAM GAAR UNION posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share