Maktoob Hindi

Maktoob Hindi Maktoob is a media initiative based in Delhi and Kerala India. Found in March 2014, Maktoob publishes news and features in English.
(5)

Creating a space for responsible citizen journalism and democratization of News. Read https://maktoobmedia.com/about-us/

23/08/2026

'किसी एक की बापौती हिंदुस्तान नहीं है', राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में बोलीं लोक गायिका नेहा सिंह राठौर

22/08/2026

उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल ज़िले से वन गुर्जर समुदाय की एक गंभीर और ज़मीनी रिपोर्ट.

राज्य में चल रही SIR (स्पेशल इंटेंसिव रिविजन / विशेष गहन पुनरीक्षण) प्रक्रिया के दौरान इस घुमंतू समुदाय की बड़ी आबादी को नोटिस थमाए गए हैं. कागज़ दिखाने के संकट और अपने वोट कटने के डर के बीच यह समुदाय प्रशासन से क्या गुहार लगा रहा है? पूरी सच्चाई जानने के लिए वीडियो को अंत तक देखें.

राजस्थान की राजधानी जयपुर में यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) के ख़िलाफ मुस्लिम संगठनों ने बड़ा विरोध प्रदर्शन किया है. एमडी रो...
22/08/2026

राजस्थान की राजधानी जयपुर में यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) के ख़िलाफ मुस्लिम संगठनों ने बड़ा विरोध प्रदर्शन किया है. एमडी रोड स्थित मुसाफिर खाने से शुरू हुए इस शांतिपूर्ण मार्च में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए.

सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम के बीच पुलिस ने मोती डूंगरी रोड चौराहे पर बैरिकेडिंग कर प्रदर्शनकारियों को आगे बढ़ने से रोक दिया.

स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में रही और प्रदर्शनकारियों ने अधिकारियों को ज्ञापन सौंपकर शांतिपूर्वक वापसी की.

इस दौरान जमाअत ए इस्लामी हिन्द राजस्थान के प्रदेश अध्यक्ष मोहम्मद नाज़िमुद्दीन ने आरोप लगाया कि यूसीसी संविधान की मूल भावना के ख़िलाफ है और इससे देश की सांस्कृतिक व धार्मिक व्यवस्था प्रभावित होगी.

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के PDA को लेकर दिए बयान पर समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने पलटवार किया ...
22/08/2026

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के PDA को लेकर दिए बयान पर समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने पलटवार किया है. योगी आदित्यनाथ ने PDA में ‘P’ का मतलब पाकिस्तान बताया था. इसके जवाब में अखिलेश यादव ने PDA का अर्थ ‘प्रेम, दया और अपनापन’ बताया और BJP पर निशाना साधा.

उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल ज़िले से वन गुर्जर समुदाय की एक गंभीर और ज़मीनी रिपोर्ट. राज्य में चल रही SIR (स्पेशल इंटेंसिव...
22/08/2026

उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल ज़िले से वन गुर्जर समुदाय की एक गंभीर और ज़मीनी रिपोर्ट.

राज्य में चल रही SIR (स्पेशल इंटेंसिव रिविजन / विशेष गहन पुनरीक्षण) प्रक्रिया के दौरान इस घुमंतू समुदाय की बड़ी आबादी को नोटिस थमाए गए हैं. कागज़ दिखाने के संकट और अपने वोट कटने के डर के बीच यह समुदाय प्रशासन से क्या गुहार लगा रहा है? पूरी सच्चाई जानने के लिए वीडियो को अंत तक देखें.

उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल ज़िले से वन गुर्जर समुदाय की एक गंभीर और ...

'धर्म की आज़ादी के लिए ख़तरा', महाराष्ट्र के नए धर्मांतरण विरोधी कानून पर जमीयत ने उठाए सवालजमीअत उलमा-ए-हिंद के अध्यक्ष...
22/08/2026

'धर्म की आज़ादी के लिए ख़तरा', महाराष्ट्र के नए धर्मांतरण विरोधी कानून पर जमीयत ने उठाए सवाल

जमीअत उलमा-ए-हिंद के अध्यक्ष मौलाना महमूद असद मदनी ने महाराष्ट्र फ्रीडम ऑफ रिलीजन एक्ट 2026 को लेकर चिंता जताई है. उन्होंने कहा कि कानून के कई प्रावधान नागरिकों की धार्मिक आज़ादी, निजता और अपनी पसंद से जीवन जीने के संवैधानिक अधिकारों के खिलाफ हैं.

अमेरिका की पाबंदियों पर ईरान ने दी धमकी, 'तुम्हारी आर्थिक ताकत भी काम नहीं आएगी'अमेरिका की ओर से ईरान पर अब तक के सबसे क...
22/08/2026

अमेरिका की पाबंदियों पर ईरान ने दी धमकी, 'तुम्हारी आर्थिक ताकत भी काम नहीं आएगी'

अमेरिका की ओर से ईरान पर अब तक के सबसे कड़े आर्थिक प्रतिबंध लगाने की घोषणा के बाद दोनों देशों के बीच तनाव बढ़ गया है. ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने अमेरिकी दबाव को 'आर्थिक आतंकवाद' बताया. ईरान का कहना है कि अमेरिका की आर्थिक ताकत और नई पाबंदियां उसे झुका नहीं सकतीं.

झारखंड: रामगढ़ में एक फैक्ट्री के कंट्रोल रूम में लगी आग, कई झुलसे, 3 की मौतझारखंड के रामगढ़ जिले के पतरातू प्रखंड स्थित...
22/08/2026

झारखंड: रामगढ़ में एक फैक्ट्री के कंट्रोल रूम में लगी आग, कई झुलसे, 3 की मौत

झारखंड के रामगढ़ जिले के पतरातू प्रखंड स्थित हेहल में मां छिन्नमस्तिका सीमेंट और इस्पात प्राइवेट लिमिटेड की फैक्ट्री में शुक्रवार देर रात जोरदार धमाके के बाद भीषण आग लग गई. आग पावर प्लांट के कंट्रोल रूम में लगी, जिसके बाद फैक्ट्री में अफरातफरी मच गई. हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि कई लोग झुलस गए. घटना के बाद राहत और बचाव कार्य शुरू किया गया.

22/08/2026

कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने पुणे में कहा कि देशभर के छात्रों और युवाओं में बढ़ता आक्रोश जल्द बड़े आंदोलन का रूप ले सकता है. उन्होंने BJP पर महिलाओं को वोट के लिए इस्तेमाल करने और महिला आरक्षण कानून को लागू करने में टालमटोल का आरोप लगाया.

पुणे: राहुल गांधी के कार्यक्रम से पहले पुलिस ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं के खिलाफ दर्ज की FIRपुणे में राहुल गांधी के ‘छात्र...
22/08/2026

पुणे: राहुल गांधी के कार्यक्रम से पहले पुलिस ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं के खिलाफ दर्ज की FIR

पुणे में राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम से पहले ABVP और यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हो गई. कांग्रेस का आरोप है कि एक छात्रा ने राहुल गांधी के कार्यक्रम का स्टेटस लगाया था, जिसके बाद ABVP की तरफ से विवाद शुरू हुआ. मामले में यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के खिलाफ FIR दर्ज की गई है. राहुल गांधी आज शाम 5 बजे कार्यक्रम को संबोधित करेंगे.

Address

Delhi
110025

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Maktoob Hindi posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share