Amar Sach

Amar Sach Online Web Channel
LIve Streaming, News Coverage, Media Publishing etc.

आईपीएल 2023 जीतने के बाद चेन्नई सुपर किंग्स की पूरी टीम को मैदान पर सेलिब्रेट करते देखा गया। मैच का विनिंग शॉट लगाने वाल...
30/05/2023

आईपीएल 2023 जीतने के बाद चेन्नई सुपर किंग्स की पूरी टीम को मैदान पर सेलिब्रेट करते देखा गया। मैच का विनिंग शॉट लगाने वाले रविंद्र जडेजा को कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने गोदी में उठा लिया था, पिछले कुछ समय से जडेजा और धोनी के बीच तनाव की खबरें आ रही थीं। ऐसे में मैच के बाद के जश्न और ट्रॉफी पकड़े दोनों की तस्वीरें अहम हो जाती हैं।

दिल्ली के जंतर-मंतर से नई संसद के सामने महापंचायत करने जा रहे पहलवानों को पुलिस ने रोक दिया जिसके बाद दोनों में तीखी नों...
28/05/2023

दिल्ली के जंतर-मंतर से नई संसद के सामने महापंचायत करने जा रहे पहलवानों को पुलिस ने रोक दिया जिसके बाद दोनों में तीखी नोंकझोक हुई। पहलवानों ने पुलिस बैरिकेड को पार कर आगे बढ़ने की कोशिश की जिसके बाद कई पहलवानों को हिरासत में ले लिया गया। पहलवान बजरंग पुनिया ने कहा कि हमें गोली मार दो, पुलिस के रोकने के बाद पहलवान केरल हाउस के पास धरने पर बैठ गए। यहां से संसद कुछ ही दूरी पर है। इसके पहले पहलवान दो बैरिकेड पार कर यहां पहुंचे थे।

एक दिव्यांग एथलीट ने केरल से कश्मीर तक अपना सफर तय किया है। ये यात्रा ड्रग्स और नशाखोरी के खिलाफ हुई है, जिसकी शुरूआत दक...
27/05/2023

एक दिव्यांग एथलीट ने केरल से कश्मीर तक अपना सफर तय किया है। ये यात्रा ड्रग्स और नशाखोरी के खिलाफ हुई है, जिसकी शुरूआत दक्षिणी राज्य के एथलीट जॉबी मैथ्यू ने की। नशे की लत के खिलाफ संदेश फैलाने के उद्देश्य से जोसेफ की ये जर्नी 3600 किलोमीटर के आसपास रही। जो चुनौतियों से भरपूर थी क्योंकि वो एक दिव्यांग हैं।

सुल्तान-उल-कौम सरदार जस्सा सिंह अहलूवालिया की जयंती पर आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं।
19/05/2023

सुल्तान-उल-कौम सरदार जस्सा सिंह अहलूवालिया की जयंती पर आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं।

महाराष्ट्र में नासिक के त्र्यंबकेश्वर मंदिर में प्रवेश को लेकर विवाद चल रहा है, पिछले तीन दिनों से हंगामा हो रहा है क्यो...
18/05/2023

महाराष्ट्र में नासिक के त्र्यंबकेश्वर मंदिर में प्रवेश को लेकर विवाद चल रहा है, पिछले तीन दिनों से हंगामा हो रहा है क्योंकि कुछ मुस्लिमों ने मंदिर में प्रवेश करने की कोशिश की थी। इस मामले में एसआईटी गठित करने का निर्णय लिया गया है, अब मंदिर के प्रवेश द्वार पर एक नोटिस लगाया गया है। इस पर लिखा गया है कि, "No Entrance Except Hindus's" मतलब इस मंदिर में सिर्फ हिन्दुओं को ही प्रवेश करने की अनुमति है। किसी और धर्म के लोगों को प्रवेश की अनुमति नहीं है।

कान्स फिल्म फेस्टिवल 2023 का आगाज हो चुका है, इस इवेंट में सारा अली खान ने भी डेब्यू किया है। कान्स के रेड कार्पेट पर सा...
17/05/2023

कान्स फिल्म फेस्टिवल 2023 का आगाज हो चुका है, इस इवेंट में सारा अली खान ने भी डेब्यू किया है। कान्स के रेड कार्पेट पर सारा ने अपने लुक से काफी सुर्खियां बटोरी हैं, सारा ने अपने कान्स डेब्यू में अबू जानी-संदीप खोसला का डिजाइन किया हुआ आइवरी लहंगा पहना था।

एशिया कप 2023 की मेजबानी को लेकर विवाद जारी है, भारत टूर्नामेंट खेलने पाकिस्तान नहीं जाना चाहता है। मेजबानी श्रीलंका को ...
16/05/2023

एशिया कप 2023 की मेजबानी को लेकर विवाद जारी है, भारत टूर्नामेंट खेलने पाकिस्तान नहीं जाना चाहता है। मेजबानी श्रीलंका को मिलने की खबरें हैं, पाकिस्तान लगातार इसका विरोध कर रहा है। अब पड़ोसी देश ने फिर धमकी दी है, पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष नजम सेठी ने कहा है कि अगर एशिया कप की मेजबानी छिनी तो हम वर्ल्ड कप खेलने भारत नहीं जाएंगे। सेठी ने कहा, "एशिया कप पाकिस्तान से बाहर होना हमें स्वीकार्य नहीं है।"

आप सभी को श्री गुरु हरगोबिंद साहिब जी के गुरगद्दी दिवस पर हार्दिक शुभकामनाएं।
13/05/2023

आप सभी को श्री गुरु हरगोबिंद साहिब जी के गुरगद्दी दिवस पर हार्दिक शुभकामनाएं।

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने कक्षा 12वीं के नतीजे घोषित कर दिए हैं, रिजल्ट सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट resul...
12/05/2023

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने कक्षा 12वीं के नतीजे घोषित कर दिए हैं, रिजल्ट सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट results.cbse.nic.in और cbseresuts.nic.in पर देख सकते हैं।

अंतर्राष्ट्रीय नर्स दिवस के इस अवसर पर, उन सभी नर्सेस को सलाम, जो अपने निस्वार्थ प्रयास से हम सब के स्वास्थ के लिए काम क...
12/05/2023

अंतर्राष्ट्रीय नर्स दिवस के इस अवसर पर, उन सभी नर्सेस को सलाम, जो अपने निस्वार्थ प्रयास से हम सब के स्वास्थ के लिए काम करती हैं।

12 मई 1710 को बाबा बंदा सिंह बहादुर के नेतृत्व में विजयी सिख सेना ने सरहिंद पर फतेह करी। इसलिए इस दिन को 'सरहिंद फतेह दि...
12/05/2023

12 मई 1710 को बाबा बंदा सिंह बहादुर के नेतृत्व में विजयी सिख सेना ने सरहिंद पर फतेह करी। इसलिए इस दिन को 'सरहिंद फतेह दिवस' के नाम से जाना जाता है।

आईपीएल के इस सीजन में महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी का जादू अभी तक साफ तौर पर देखने को मिला है, लेकिन पूर्व भारतीय विश्व ...
11/05/2023

आईपीएल के इस सीजन में महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी का जादू अभी तक साफ तौर पर देखने को मिला है, लेकिन पूर्व भारतीय विश्व विजेता कप्तान कपिल देव ने धोनी को अब आईपीएल से संन्यास लेने की सलाह दी है। देव ने कहा, "धोनी ने खुद को एक ब्रांड के तौर पर स्थापित किया है, मैं मान सकता हूं कि आप 40 साल की उम्र में 25 साल के नहीं लग सकते। हां वैसा जोश नजर आता है, लेकिन बॉडी का मूवमेंट उस तरह का नहीं है। उनके घुटने में समस्या है, कमर में दिक्कत है, लेकिन उसके बावजूद वह गेम को काफी अच्छी तरह से कंट्रोल कर रहे हैं, धोनी की इसको लेकर जितनी सराहना की जाए वह कम है।"

Address

G-52 Mansarovar Garden, New Delhi
Delhi
110015

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Amar Sach posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to Amar Sach:

Share