Current Affairs

Current Affairs This page is created for those who preparing for competition exams. what can come in to exams or ask in interviews so.

Current Affairs is a page what created to post current news related to Indian or world wide issue we will post some important new on this page. If you are preparing for any competition exam you should like this page or read the post regularly or post some important post on this page.

28/09/2020

I have Opened new online business for Fashionable and Trendy clothing range and wide range of fashion accessories.... Please support me by liking and sharing my new page........

https://www.facebook.com/RJ-New-Look-113022200557520/

always looking stylish and always feel fabulous ...........so enjoy shopping and looking stylish

रेलवे द्वारा आरक्षित टिकट निरस्त्रीकरण के समयावधि के नियम में परिवर्तनरेलवे ने आरक्षित टिकटों के निरस्त्रीकरण के समयावधि...
27/06/2013

रेलवे द्वारा आरक्षित टिकट निरस्त्रीकरण के समयावधि के नियम में परिवर्तन


रेलवे ने आरक्षित टिकटों के निरस्त्रीकरण के समयावधि के नियम में 26 जून 2013 को परिवर्तन किया है जो कि एक जुलाई 2013 से प्रभावी होगा.

भारत के रेलमंत्री मल्लिकाजरुन खड़गे (रेल मंत्रालय) ने आरक्षित टिकट निरस्त्रीकरण के समयावधि के नियम में 15 वर्ष बाद संशोधन किया है. आरक्षित टिकटों के निरस्त्रीकरण के मामले में धनराशि की कटौती रेल बजट 2013-14 में घोषित नए रद्दीकरण शुल्क के अनुसार ही होगा.

इस परिवर्तन के तहत निम्नलिखित प्रावधान किए गए है:

टिकट वापसी की समयावधि 24 घंटे से बढ़ाकर 48 घंटे पहले कर दिया गया. इसी तरह से मौजूदा चार घंटे पहले टिकट रद्द कराने की अवधि को छह घंटे पहले कर दिया गया है. इस अवधि में आरक्षित रेल टिकट पर किराये की कुल धनराशि की 25 प्रतिशत की कटौती होगी जबकि दो सौ किलोमीटर, पांच सौ किलोमीटर और पांच सौ से अधिक किलोमीटर के लिए टिकट रद्द कराने की अवधि क्रमश: तीन घंटे, छह घंटे और 12 घंटे पहले को बदलकर दो घंटे पहले कर दिया गया है और इस दो घंटे की अवधि की दौरान टिकट रद्द कराने पर किराये की कुल धनराशि की 50 प्रतिशत की कटौती होगी. आरक्षित रेल टिकटों के मामले में ट्रेन रवाना होने के दो घंटे के भीतर टिकट की वापसी करानी होगी, दो घंटे बाद टिकट रद्द नहीं किया जाएगा और एक रुपया भी यात्रियों को नहीं मिलेगा.

आरक्षित श्रेणी की आरएसी और प्रतीक्षा सूची के टिकटों का रद्दीकरण भी ट्रेन रवाना होने के दो घंटे के भीतर करवाना होगा. इस मामले में अन्य कटौती के अलावा लिपिकीय शुल्क की भी कटौती होगी.

आरक्षित टिकटों के वापसी के लिए ट्रेन छूटने (प्रस्थान करने का समय) से दो घंटे पहले और अनारक्षित टिकटों के लिए तीन घंटे पहले का समय निर्धारित किया गया है.
कन्फर्म तत्काल टिकटों की वापसी नहीं होगी जबकि तत्काल आरएसी और प्रतीक्षा सूची के टिकटों को तीन घंटे के भीतर रद्द करवाना होगा.

यात्रा न करने की स्थिति में
यात्रा न करने की स्थिति में तीन दिन पूर्व खरीदे जाने वाले अनारक्षित टिकटों की वापसी यात्रा तिथि के एक दिन पूर्व रात 12 बजे तक करवानी होगी. इसी तरह से अन्य अनारक्षित रेल टिकटों को ट्रेन रवाना (प्रस्थान करने का समय) होने से तीन घंटे के भीतर करानी अनिवार्य है.

समूह में टिकट
नियमों के तहत पार्टी टिकट बुकिंग और परिवार के समूह में टिकट होने की दशा में यदि कुछ सदस्यों के टिकट कन्फर्म होते हैं तो सभी सदस्यों के टिकट वापस हो सकते हैं. इस मामले में कन्फर्म टिकट की धनराशि में कोई कटौती नहीं की जाएगी. लेकिन इन टिकटों को ट्रेन रवाना होने के छह घंटे पहले अथवा ट्रेन रवाना होने के दो घंटे के भीतर करवाना होगा.

ई-टिकट
ई-टिकट के मामले में रिफंड के लिए नए समयावधि ही लागू होगी. लेकिन इसके लिए टीटीई से एक प्रमाणपत्र लेना होगा. ई-टिकट के मामले में टिकट रद्द कराने के लिए दो घंटे के भीतर ऑनलाइन टीडीआर (टिकट डिपॉजिट रिसीट) अप्लाई कराना होगा. यात्री के ट्रेन के गतंव्य स्टेशन पर पहुंचने के बाद टीडीआर मान्य नहीं होगा.

तत्काल टिकट
तत्काल टिकट के मामले में रिफंड नियमों में कोई बदलाव नहीं किया गया है. लेकिन रेलवे ने रात नौ बजे से सुबह छह बजे की अवधि के दौरान रवाना होने वाली ट्रेनों के टिकट वापसी करने के लिए एक विशेष नियम बनाया गया है. इस विशेष नियम के तहत जिन स्टेशनों पर करंट काउंटरों की सुविधा नहीं है वहां सुबह आरक्षण केंद्र खुलने के दो घंटे के भीतर टिकट रद्द कराना होगा. यह विशेष नियम तत्काल आरएसी और प्रतीक्षा सूची वाले टिकटों पर भी लागू होगा. दूरदराज और पर्वतीय क्षेत्रों में शाम सात बजे से सुबह छह बजे तक की ट्रेनों पर यह विशेष नियम लागू होगा.

टिकट खो जाने पर किराये की धनराशि वापसी
टिकट खो जाने पर किराये की धनराशि वापसी नहीं होगी, लेकिन ट्रेन का चार्ट बनने से पहले आरएसी और कन्फर्म टिकट की द्वितीय प्रति (डुप्लीकेट) टिकट लेने के लिए शयनयान और द्वितीय क्लास के प्रति यात्री को 50 रुपए और अन्य श्रेणी के यात्रियों को सौ रुपए देना होगा. ट्रेन का चार्ट बनने के बाद कन्फर्म टिकट का डुप्लीकेट टिकट के लिए किराये का 50 प्रतिशत देना होगा जबकि आरएसी की द्वितीय प्रति टिकट नहीं जारी होगा. पार्टी कोच या स्पेशल ट्रेन के मामले में किराये का दस प्रतिशत की धनराशि देकर टिकट की द्वितीय प्रति जारी कराया जा सकेगा.

कुछ और बातें
• बंद, धरना प्रदर्शन या आपदा जैसी स्थिति में यदि ट्रेन छूट जाती है तो अब 90 दिनों के बजाय 10 दिन के भीतर मुख्य वाणिज्य प्रबंधक (वापसी) के पास वापसी के लिए आवेदन करना अनिवार्य है.
• सुदूरवर्ती और पर्वतीय इलाकों में शाम सात से सुबह छह बजे के बीच छूटने वाली ट्रेनों के मामले में वापस संबंधित स्टेशन पर आरक्षित काउंटर खुलने के दो घंटे तक लिया जा सकेगा.
• लेट ट्रेन का टिकट रद्द कराने पर पूरा किराया वापस होगा. रद्दीकरण शुल्क भी नहीं काटेगा. शर्ते यह की टिकट ट्रेन रवाना होने से पहले रद्द कराया जाए.

शोधकर्ताओं ने लकड़ी, टिन और सोडियम का उपयोग कर पर्यावरण अनुकूल बैटरी का विकास कियामैरीलैंड विश्वविद्यालय के शोधकर्ताओं न...
27/06/2013

शोधकर्ताओं ने लकड़ी, टिन और सोडियम का उपयोग कर पर्यावरण अनुकूल बैटरी का विकास किया


मैरीलैंड विश्वविद्यालय के शोधकर्ताओं ने जून 2013 में लकड़ी, टिन और सोडियम का उपयोग कर एक पर्यावरण के अनुकूल बैटरी का विकास किया. यह बैटरी एक व्यावसायिक बैटरी की तुलना में काफी अधिक मात्रा में ऊर्जा को संग्रह कर सकती है. यह शोध लियंग्बिंग हू और टेंग ली के नेतृत्व में किया गया. इस शोध हेतु यूएस नेशनल साइंस फाउंडेशन और मैरीलैंड विश्वविद्यालय ने सहायता प्रदान की.

शोध के दौरान लकड़ी से बनी बैटरी को कई बार चार्ज व डिसचार्ज करने से इस बैटरी पर काफी सिकुड़न आ गई, लेकिन फिर भी यह बैटरी सही प्रकार से काम करती रही. इस सिकुड़न ने बैटरी को अधिक समय तक सही प्रकार से काम करने और तनाव सहन करने में सहायता प्रदान की.

इस बैटरी की मुख्य विशेषताएं

• लिथियम के स्थान पर सोडियम का प्रयोग इस बैटरी को पर्यावरण के अनुकूल बनाता है.
• यह बैटरी लिथियम बैटरी की तुलना में काम ऊर्जा का संग्रह करती है और इसी कारण से इसका उपयोग बिजली संयंत्र या सौर ऊर्जा के संग्रह के लिए तो हो सकता है लेकिन मोबाइल फोन में इसका इस्तेमाल नहीं किया जा सकता है.
• लकड़ी से बने होने के कारण यह बैटरी 400 बार चार्ज की जा सकती है.

10/06/2013

भारत ने राष्ट्रीय निर्यात बीमा खाता के तहत म्यांमार के सिट्टवे में विशेष आर्थिक क्षेत्र की स्थापना के लिए निर्यात परियोजनाओं हेतु 15 करोड़ डॉलर के ऋण की पेशकश की. इस प्रस्ताव के तहत म्यांमार सरकार द्वारा उपयुक्त भूमि उपलब्ध कराई जानी है. ने पी ताव में 7 जून 2013 को म्यांमार के राष्ट्रपति यू थीन सेन के साथ बैठक में भारत के वाणिज्य, उद्योग और कपड़ा मंत्री आनंद शर्मा ने दोनों देशों के बीच सहयोग के विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की. इस दौरान अनेक महत्वपूर्ण निर्णय भी किए गए.
इसके साथ ही दोनों नेताओं ने ऊर्जा क्षेत्र में सहयोग पर भी चर्चा की. थानलिन रिफाइनरी के जीर्णोद्धार और थनबायाकन पेट्रोकैमिकल परिसर का उन्नयन कार्य सुगमता से चल रहा है. थानलिन रिफाइनरी के जीर्णोद्धार के लिए 2 करोड़ डॉलर की ऋण सहायता पर वर्ष 2005-06 में हस्ताक्षर किए गए थे. थनबायाकन पेट्रोकैमिकल परिसर के उन्नयन कार्य के लिए 2 करोड़ अमरीकी डॉलर की ऋण सहायता पर वर्ष 2008-09 में हस्ताक्षर किए गए थे.
इसके अलावा भारत ने म्यांमार को सड़क विकास परियोजनाओं के लिए सहायता दी है जिनमें तामू-कलेवा-कलेम्यो सड़क (करीब 160 किलोमीटर) का उन्नयन, कलादान मल्टी-मॉडल ट्रांजिट ट्रांसपोर्ट परियोजना, ट्रिलेटरल हाइवे परियोजना(करीब 1360 किमी) का कुछ क्षेत्र शामिल है. इन योजनाओं से पूर्वोत्तर क्षेत्र में बहुत लाभ होना है.

भारतीय रिजर्व बैंक ने नए बैंक खोलने के लिए 1 जुलाई 2013 तक उन कपनियों से आवदेन आमंत्रित किए हैं जिनमें कुल सार्वजनिक हिस...
10/06/2013

भारतीय रिजर्व बैंक ने नए बैंक खोलने के लिए 1 जुलाई 2013 तक उन कपनियों से आवदेन आमंत्रित किए हैं जिनमें कुल सार्वजनिक हिस्सेदारी न्यूनतम 51 फीसदी है. साथ ही, रिजर्व बैंक ने नये बैंक खोलने संबंधी स्पष्टीकरण भी 3 जून 2013 को जारी किए. हालांकि कई मुद्दों पर आवदेन करने वाली कंपनियों की दिक्कतों को दूर करने एवं नये बैंक खोलने संबंधी दिशा-निर्देशों को और भी स्पष्ट करने के उद्देश्य से भारतीय रिजर्व बैंक नये बैंक लाइसेंसों की नीति का निर्माण कर रहा है जिसे जल्द ही घोषित किया जाएगा.
साथ ही, रिजर्व बैंक देश के वित्तीय ढांचे के बारे में भी एक दस्तावेज प्रस्तुत करेगा जिसमें बैंकों के समेकन सहित तमाम मुद्दों का पूरा ब्यौरा होगा. इस संबंध में भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर डी. सुब्बाराव ने मीडिया को बताया कि इस दस्तावेज के सृजन में विभिन्न प्रवर्तन एजेंसियों एवं कर अधिकारियों से भी सलाह ली जाएगी.
रिजर्व बैंक के गवर्नर ने बैंकिंग क्षेत्र के लिए बनीं नरसिम्हन समिति एवं इसके प्रस्तावों का जिक्र करते हुए कहा कि देश में कुछ ऐसे बड़े बैंक होने चाहिए जो कि अंतरराष्ट्रीय स्तर के हों और साथ कुछ बैंक छोट व मध्यम आकार के भी होने चाहिए जिससे बैंकिंग सेवाओं का लाभ अधिक से अधिक लोगों तक आसानी से पहुंच सके.

भारत के बैडमिंटन खिलाड़ी के श्रीकांत ने बैंकॉक के निमिबुत्र स्टेडियम में आयोजित थाइलैंड ओपन ग्रां प्री गोल्ड बैडमिंटन टू...
10/06/2013

भारत के बैडमिंटन खिलाड़ी के श्रीकांत ने बैंकॉक के निमिबुत्र स्टेडियम में आयोजित थाइलैंड ओपन ग्रां प्री गोल्ड बैडमिंटन टूर्नामेंट 2013 का खिताब 9 जून 2013 को जीता. पुरूष एकल वर्ग के फाइनल में श्रीकांत ने थाईलैंड के बूनसैक पोनसाना को 21-16, 21-12 से पराजित किया.
के श्रीकांत से संबंधित मुख्य तथ्य
• यह उनके कॅरियर का पहला ग्रां प्री खिताब है.
• वह आंध्र प्रदेश के गुंटूर के रहने वाले हैं.
• के श्रीकांत ने इससे पहले वर्ष 2012 में मालदीव इंटरनेशनल चैलैंज का खिताब भी जीता था.

हरियाणा के मुख्यमंत्री भुपेन्दर सिंह हुड्डा ने करनाल में प्रियदर्शिनी आवास योजना का शुभारंभ कियाहरियाणा के मुख्यमंत्री भ...
10/06/2013

हरियाणा के मुख्यमंत्री भुपेन्दर सिंह हुड्डा ने करनाल में प्रियदर्शिनी आवास योजना का शुभारंभ किया
हरियाणा के मुख्यमंत्री भुपेन्दर सिंह हुड्डा ने करनाल में प्रियदर्शिनी आवास योजना का शुभारंभ 8 जून 2013 को किया. इसके तहत ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को सस्ते दाम पर मकान उपलब्ध कराए जाने हैं.
इस योजना के शुभारंभ के अवसर पर अनुसूचित जातियों के 28 परिवारों और पिछड़े वर्ग के दो परिवारों को इसका लाभ दिया गया. मुख्यमंत्री ने इन 30 लाभार्थी परिवारों के बैंक खातों में 25 हजार रूपए की पहली किस्त का अंतरण किया. अगले दो वर्षों में 2 लाख परिवारों को इस योजना का लाभ दिया जाना है.

सेरेना विलियम्स ने फ्रैंच ओपन टेनिस टूर्नामेंट 2013 के महिला एकल वर्ग का खिताब जीताविश्व की नंबर एक खिलाड़ी अमेरिका की स...
10/06/2013

सेरेना विलियम्स ने फ्रैंच ओपन टेनिस टूर्नामेंट 2013 के महिला एकल वर्ग का खिताब जीता
विश्व की नंबर एक खिलाड़ी अमेरिका की सेरेना विलियम्स ने फ्रेंच ओपन टेनिस टूर्नामेंट 2013 के महिला एकल वर्ग का खिताब 8 जून 2013 को जीता. सेरेना विलियम्स ने दूसरी वरीयता प्राप्त रूस की मारिया शारापोवा को सीधे सेटों में 6-4, 6-4 से पराजित किया. सेरेना विलियम्स ने वर्ष 2002 के बाद पहली बार फ्रेंच ओपन का खिताब जीता है. यह उनके कॅरियर का यह कुल 16वां ग्रैंड स्लैम खिताब भी है.

स्पेन के टेनिस खिलाड़ी राफेल नडाल ने 8वीं बार फ्रेंच ओपन टेनिस टूर्नामेंट का खिताब जीताविश्व के पूर्व नंबर एक स्पेन के ट...
10/06/2013

स्पेन के टेनिस खिलाड़ी राफेल नडाल ने 8वीं बार फ्रेंच ओपन टेनिस टूर्नामेंट का खिताब जीता
विश्व के पूर्व नंबर एक स्पेन के टेनिस खिलाड़ी राफेल नडाल ने फ्रेंच ओपन टेनिस टूर्नामेंट 2013 का खिताब 9 जून 2013 को जीता. पुरुष एकल के फाइनल में राफेल नडाल ने स्पेन के डेविड फेरर को 6-3, 6-2, 6-3 से पराजित किया. इसी के साथ उन्होंने 8वीं बार फ्रेंच ओपन टेनिस टूर्नामेंट का खिताब जीता है. इतिहास में यह पहला मौका है जब किसी पुरुष खिलाड़ी ने एक ही ग्रैंड स्लैम खिताब को 8 बार जीता है. यह राफेल नडाल का 12वां ग्रैंड स्लैम खिताब है और वह सर्वाधिक ग्रैंड स्लैम खिताब जीतने वाले पुरुष खिलाड़ियों की सूची में ऑस्ट्रेलिया के राय एमर्सन (12) के साथ संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर पहुंच गए हैं. उनसे अधिक ग्रैंड स्लैम खिताब स्विट्जरलैंड के रोजर फेडरर (17) और अमेरिका के पीट सम्प्रास (14) ने ही जीते हैं.

बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान को वर्ष 2012 के लिए शेवलियर शिवाजी पुरस्कार से 11 मई 2013 को सम्मानित किया गया. सातवें विजय प...
14/05/2013

बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान को वर्ष 2012 के लिए शेवलियर शिवाजी पुरस्कार से 11 मई 2013 को सम्मानित किया गया. सातवें विजय पुरस्कार समारोह के दौरान शाहरुख खान ने कमल हासन, विजय और सिवाजी गणेशन के परिजनों के हाथों से यह सम्मान ग्रहण किया.
शेवलियर शिवाजी पुरस्कार
शेवलियर शिवाजी पुरस्कार प्रख्यात तमिल अभिनेता शिवाजी गणेशन की स्मृति में स्थापित किया गया है.
विदित हो कि शाहरुख खान ने अभिनेता कमल हासन के साथ तमिल-हिंदी फिल्म हे राम में काम किया है जबकि अजीत के साथ हिंदी फिल्म अशोका की है.

14/05/2013

फेरारी के स्पेनिश ड्राइवर फर्नांडो अलोंसो ने वर्ष 2013 की स्पेनिश ग्रां प्री फार्मूला वन रेस का खिताब 12 मई 2013 को जीता. फर्नांडो अलोंसो की यह वर्ष 2013 सत्र की दूसरी और कॅरियर की 32वीं जीत है. फर्नांडो अलोंसो ने ग्रिड में पांचवें स्थान से शुरुआत की थी.
बार्सिलोना के सर्किट डी केटालून्या पर 307.104 किमी की 66 लैप की रेस में दूसरे स्थान लोटस के ड्राइवर किमी राइकोनेन और तीसरा स्थान फेरारी के ब्राजीलियन ड्राइवर फेलिप मासा ने प्राप्त किया.
रेड बुल के जर्मन रेसर सेबेस्टियन वेटल चौथे, रेड बुल के ही ड्राइवर मार्क वेबर पांचवें, मर्सिडीज के जर्मन रेसर छठवें, भारतीय टीम फोर्स इंडिया के पॉल डी रेस्टा ने सातवें, मैक्लारेन मर्सिडीज के जेनसन बटन ने आठवें, मर्सिडीज के ही सर्जियो पेरेज ने नौवें और एसटीआर फेरारी के डेनियल रिकीयार्डो दसवें स्थान पर रहे.
फोर्स इंडिया के एक अन्य ड्राइवर एड्रियन सुतिल को 13वां स्थान मिला. इस रेस के बाद रेड बुल 131 अंक के बाद पहले और फेरारी 117 अंक के बाद दूसरे स्थान पर है.

राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने वर्ष  2012 के  असम रत्न पुरस्कार असमिया साहित्यकार ममोनी रायसम गोस्वामी को गुवाहाटी में 13 म...
14/05/2013

राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने वर्ष 2012 के असम रत्न पुरस्कार असमिया साहित्यकार ममोनी रायसम गोस्वामी को गुवाहाटी में 13 मई 2013 को प्रदान किया. उन्हें यह पुरस्कार असमिया साहित्य में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए दिया गया. ज्ञानपीठ से सम्मानित लेखिका ममोनी रायसम गोस्वामी को यह पुरस्कार मरणोपरांत प्रदान किया गया. इंदिरा गोस्वामी को ममोनी रायसम गोस्वामी के नाम से भी जाना जाता है.

पुरस्कार के तहत विजेता को तीन लाख रुपये, स्मृति चिह्‌न और प्रशास्ति पत्र प्रदान किए जाते हैं. इसकी स्थापना असम सरकार द्वारा वर्ष 2006 में की गई थी. असम सरकार के सांस्कृतिक मंत्रालय द्वारा प्रतिवर्ष असम रत्न सम्मान दिया जाता है.

असम के राज्यपाल जानकी बल्लभ पटनायक और मुख्यमंत्री तरुण गोगोई इस अवसर पर उपस्थित थे.

विदित हो कि दादा साहेब फाल्के पुरस्कार विजेता डॉ भूपेन हजारिका को पहला असम रत्न पुरस्कार प्रदान किया गया था.

Address

Dwarka
Delhi

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Current Affairs posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share

Category