02/09/2026
नेपाल में बाढ़ के बाद गोरखा जिले के सिलिंटार क्षेत्र में त्रिशूली नदी के किनारे एक संदिग्ध विस्फोटक वस्तु मिलने की खबर सामने आई। रिपोर्ट्स के अनुसार नेपाली सेना की बम डिस्पोजल टीम ने 28 अगस्त 2026 को इसे सुरक्षित तरीके से नष्ट कर दिया।
सेना के अनुसार, यह वस्तु बाढ़ के पानी के साथ रसुवा क्षेत्र से बहकर आने की संभावना जताई गई। हालांकि, इसके मूल स्थान या किसी देश से संबंध होने की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
इसलिए सोशल मीडिया पर चल रहे किसी भी अनुमान को तथ्य मानने से पहले आधिकारिक जानकारी और विश्वसनीय रिपोर्ट जरूर देखें।