Indo News

Indo News Magazine

बुरा मानो या भला ----------------------राहुल जी,निंदक को नजदीक रखिए मज़ा आएगा...----------------------------------------...
18/11/2025

बुरा मानो या भला
----------------------
राहुल जी,
निंदक को नजदीक रखिए मज़ा आएगा...
---------------------------------------------------
संत कबीर दास जी का एक प्रसिद्ध दोहा है-
" निंदक नियरे राखिए,आंगन कुटी छवाय,बिन पानी,साबुन बिना,निर्मल करे सुभाय "
जिसका अर्थ है कि हमें अपनी निंदा करने वाले व्यक्ति को हमेशा अपने पास रखना चाहिए।वह बिना साबुन और पानी के ही हमारे स्वभाव को साफ कर देता है,क्योंकि वह हमारी और आपकी कमियों को सार्वजनिक रुप से उजागर करता है, जिससे हम खुद को सुधार सकते हैं।जो आपकी निंदा करता हैं,उसे अपने पास रखिए राहुल जी, तभी पार्टी के आम कार्यकर्ताओं और आपको मज़ा आएगा,लेकिन ये तथाकथित चाटुकार और दलाल ऐसा नहीं होने देंगे,आपको हमेशा से दिग्भ्रमित करते आ रहे हैं और करते रहेंगे अगर आप सचेत नहीं हुए तो। कांग्रेस में भारतीय जनता पार्टी,जनता दल यूनाइटेड और राष्ट्रीय जनता दल का " स्लीपर सेल " मज़ा ले रहा है? आपको आम संघर्षशील कार्यकर्ताओं से ये तथाकथित दूर करते जा रहे हैं और मूकदर्शक बने हुए हैं, बिहार विधानसभा चुनाव के पहले भी मैंने अपने सोर्स और लिखित में आपको अबगत कराया,आप एक्सन में आए,लेकिन तब तक बहुत देर हो चुका था ....,आपने बिहार प्रभारी कृष्णा अल्लाहवरु को ठिकाने तो लगाया लेकिन असली टिकट बेचवा आज भी " अपनी डफ़ली और अपना राग अलाप " कर रहा है ? राहुल जी, शायद आपको पता हो या न हो एक दफा समाजवादी पार्टी के मुखिया व उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव ने सार्वजनिक मंचों से कहा था कि ‌ " अब राष्ट्रीय पार्टियां खासकर कांग्रेस पार्टी का दिन लद गया है " क्षेत्रीय पार्टियां अपने प्रदेशों में उन्हें इतना ही सीटें दें जिससे वह पार्टी जिंदा रह सके.....? बिहार में भी राजद ने वही किया आखिर क्यों.... " कांग्रेस के अधिकार यात्रा " और " वोट चोर गद्दी छोड़ " का क्या हुआ महागठबंधन के ही नेताओं ने पलीतें में अंदर खाने आग लगाने का काम किया?
आपको कन्हैया कुमार पसंद है क्योंकि वह तर्क संगत बातें करता है,लेकिन तेजस्वी हर घर से एक को सरकारी नौकरी देने की बात करते हैं , आसमान से तारें तोड़ने जैसी बातें ? पूर्णियां के निर्दलीय सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने अचानक विधानसभा चुनाव में अपने अंदाज में कांग्रेस को हाईजैक किया और प्रभारी से लेकर प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम की एक न चली ? इतना ही नहीं कोई बेटे के लिए,तो कोई बेटी, कोई दमाद के लिए या तक अपने समधन के लिए टिकट चाह रहा था, लेकिन आम कार्यकर्ताओं की कोई चिंता नहीं आखिर क्यों?बिहार में कांग्रेस लालू प्रसाद यादव की राष्ट्रीय जनता दल की पिछलग्गू क्यों बनी है ?पहले अपने को पिछलग्गू बनने से मुक्त करें, तभी कांग्रेस का भविष्य है?
राहुल जी,जब कांग्रेस सत्ता में थी तब भी चाटुकार,चापलूस,तथाकथित स्वंभू आपके साथ और आज़ भी जब आप विपक्ष में हैं और आपकी पार्टी विगत 11 वर्षों से केन्द्रीय सत्ता से कोसों दूर और विपक्ष में हैं तब भी उन्हीं तथाकथित चाटुकारों से घिरे हैं? यही चाटुकार और दलाल आज कांग्रेस को ठिकाने लगाने में लगे हैं, इसका ताजा उदाहरण हाल के बिहार विधानसभा चुनाव आपके सामने है....जम कर लक्ष्मी कांत प्यारे लाल का लेन-देन हुआ है.... फिर कभी विस्तार से....
- संजीव कुमार सिंह
वरिष्ठ पत्रकार
नई दिल्ली - 110024

12/05/2025

विचार
---------
पहलगाम में पर्यटकों की हत्या
एक युद्ध की तरह ही है ?
--------------------------------------
अब भारत सरकार को पूछना चाहिए पाकिस्तान के प्रधानमंत्री से कि जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में जो 26 निर्दोष पर्यटकों की पाकिस्तानी आतंकियों ने हत्या की उस आतंकी को आप, भारत और पाकिस्तान का साझा दुश्मन मानते हैं या नहीं? यदि मानते हैं तो उनसे निपटने के लिए तुरंत आपने कोई साझी रणनीति क्यों नहीं बनाया? और उल्टे दोष भारत पर मढ़ रहे हो।
पूर्व राष्ट्रपति डॉ.ए पी जे अब्दुल कलाम ने अपनी चर्चित किताब " विंग्स ऑफ फायर " में लिखा है -- " बीते 3000 साल के इतिहास में दुनिया भर से लोग यहां आए और उन्होंने हम पर आक्रमण किए, हमारी जमीन और हमारे दिमाग पर कब्जा किया। यूनानी, पूर्तगाली, ब्रिटिश, फ्रांसीसी,डच, आदि सभी आए और सभी ने हमें लूटा और जो कुछ हमारा था अपने साथ ले गए। हमने ऐसा किसी दूसरे देश के साथ नहीं किया। हमने किसी पर आक्रमण नहीं किया। हमने उनकी भूमि, उनकी संस्कृति उनके इतिहास पर कब्जा नहीं किया और न ही अपनी जीवनशैली उन पर थोपी।"
‌ सरकार माने या ना मानें जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में जो कुछ हुआ वह एक तरह से युद्ध की तरह ही है। अब भारत को समय रहते जबाव देना होगा ? सरकार ने जबाव तो दिया लेकिन हल्के में, पाकिस्तान को सबक मिला हल्के में, जैसा ऑपरेशन सिंदूर हुआ उससे भीषण होने की जरूरत थी लेकिन वैसा हो न सका, लेकिन देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा " सेना ने ऑपरेशन सिंदूर से इंसाफ दिलाया " ये बिल्कुल अच्छी बात है। लेकिन देश की आम-अवाम कुछ और चाह रही थी,लेकिन वैसा हो न सका। लेकिन ऑपरेशन सिंदूर जारी रहेगा ये आश्वासन जरुर मिला है। ख़ैर देखते हैं.........
विगत दिनों जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में पाकिस्तानी आतंकवादियों द्वारा हुए हमले के बाद हर कोई सरकार की कूटनीति पर सवाल उठा रहा है जब वार्ता नहीं हो रही थी तब कहा जा रहा था कि सरकार पाकिस्तान से बात नहीं कर रही है,अब जब सरकार द्वारा खुद कदम बढ़ाया तो तंज किया जा रहा कि सरकार जल्दबाजी कर रही है।नि: संदेह विपक्ष को, आलोचना करनी चाहिए लेकिन क्या किसी भी सरकार की कूटनीति अब तक पाकिस्तान के साथ ऐसे रिश्ते बना पाई जिसके कार्यकाल में उसने आतंकवादी हमले नहीं किए हों। खैर जो भी हो.... फिर कभी विस्तार से
- संजीव कुमार सिंह
वरिष्ठ पत्रकार
नई दिल्ली -110024

10/05/2025

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज
बुजदिल हैं: शाहिद खट्टक,सांसद
----------------------------------------
पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ पार्टी के अध्यक्ष और सांसद शाहिद खट्टक ने कहा कि प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ को उस समय बड़ी शर्मिंदगी का सामना करना पड़ा,जब उनके ही देश के सांसद और पार्टी के अध्यक्ष शाहिद खट्टक ने शहबाज शरीफ को बुजदिल कहा और कहा कि वह अपने भारतीय समकक्ष प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सामने ठीक से खड़े नहीं हो सकते हैं।
सांसद शाहिद खट्टक द्वारा शहबाज शरीफ पर निजी टिप्पणी करने का विडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हो रहा है। वीडियो में सांसद कहते हुए सुनाई दे रहे हैं - पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ बुजदिल हैं।वह भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का नाम भी नहीं ले सकते। सांसद शाहिद खट्टक ने यह बयान इधर- उधर नहीं पाकिस्तान की संसद में दिया। पाकिस्तान में चारों ओर पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ की आलोचनाएं हो रही है। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री पाक के आम - अवाम की रक्षा के लिए नहीं, बल्कि पाकिस्तान के आतंकवादियों और उसके आतंकी संगठनों को बचाने के लिए भारत विरोधी ये घटिया काम कर रहा है। चारों ओर पाकिस्तानी प्रधानमंत्री की घोर आलोचनाएं हो रही है।
पाकिस्तान " लात का देवता है,बातों से नहीं मानेग " इसलिए अभी एयर स्ट्राइक से ही जबाव दिया जा रहा है....। दुनिया को पता है पाकिस्तान के अंदरूनी हालात भिखारियों जैसा है। बलूचिस्तान, खैबर,पख्तूनख्वा और गिलगित बाल्टिस्तान में एक लंबे समय से आजादी की मांग उठ रही है और वहां की स्थिति बहुत ही खराब है। पाकिस्तान कंगाली के हालात में है। कहने का मतलब है अगर युद्ध हुआ तो पाकिस्तान एक नहीं कई टुकड़ों में बट जाएगा, मेरा अपना मानना है यही सही समय है पाकिस्तान के अंदर घुसकर हमला करने और उसको सबक सिखाने का और उसके पालतू आतंकी संगठनों को नेस्तनाबूद करने का....
" जय हिन्द के वीर जवान तुम्हें सलाम "

Address

Delhi NCR
Delhi
110024

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Indo News posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share