03/09/2026
दिल्ली की 20 वर्षीय छात्रा के पेट से 1.16 किलो बालों का गुच्छा निकला. वह करीब 11 साल से अपने बाल नोचकर खा रही थी, जिसे ट्राइकोफेगिया कहते हैं. पेट दर्द, उल्टी, भूख कम लगने और वजन घटने के बाद जांच में ट्राइकोबेजोआर का पता चला. बालों का गुच्छा पेट से छोटी आंत के मुहाने तक फैल गया था, जिससे सर्जरी जरूरी हो गई. डॉक्टरों ने लैप्रोस्कोपिक सर्जरी से गुच्छे को बाहर निकाला और ऑपरेशन सफल रहा. डॉक्टरों के मुताबिक, दोबारा बाल खाने से रोकने के लिए काउंसलिंग और मानसिक स्वास्थ्य विशेषज्ञ की मदद भी जरूरी है.