Inquilab Hindi

Inquilab Hindi Inquilab Hindi brings you the latest political news, podcasts, and exclusive interviews in Hindi. Follow us for real news that matters.

Stay updated with breaking news, current affairs, and discussions with political leaders. Inquilab Hindi is your trusted platform for political news, podcasts, and exclusive interviews with India’s leading voices. From breaking news to in-depth conversations with leaders from Congress, RJD, Samajwadi Party, and more – we bring you the stories that matter in simple Hindi. Stay updated with the latest political developments, current affairs, and trending news. Follow Inquilab Hindi and join the conversation where news meets dialogue

उज्जैन में शाही मस्जिद का हिस्सा तोड़े जाने पर हंगामा, भारी संख्या में उमड़ी भीड़
28/09/2026

उज्जैन में शाही मस्जिद का हिस्सा तोड़े जाने पर हंगामा, भारी संख्या में उमड़ी भीड़

मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार द्वारा मतदाता सूची संशोधन (SIR) और चुनाव आयोग के फैसलों में दो चुनाव आयुक्तों की ...
27/09/2026

मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार द्वारा मतदाता सूची संशोधन (SIR) और चुनाव आयोग के फैसलों में दो चुनाव आयुक्तों की आपत्तियों को नजरअंदाज करने की खबरों के बीच आम आदमी पार्टी (AAP) के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने केंद्र सरकार और चुनाव आयोग पर सीधा हमला बोला है। संजय सिंह ने आरोप लगाया कि पूरी भाजपा अपने पसंदीदा "वोट चोर ज्ञानेश कुमार" को बचाने में जुट गई है, क्योंकि दोनों की सांठगांठ साफ है। संजय सिंह ने मांग की कि केवल लीपापोती करने से बात नहीं बनेगी - ज्ञानेश कुमार को तुरंत पद से हटाकर जेल भेजा जाए, विवादित SIR प्रक्रिया के तहत हुए फैसलों और चुनावों को रद्द किया जाए और देश में भविष्य के चुनाव निष्पक्षता सुनिश्चित करने के लिए वैलेट पेपर (Ballot Paper) से ही कराए जाएं।

पश्चिमी दिल्ली के तिलक नगर में सड़क निरीक्षण के दौरान लोक निर्माण विभाग (PWD) मंत्री परवेश वर्मा द्वारा सड़क निर्माण की ...
27/09/2026

पश्चिमी दिल्ली के तिलक नगर में सड़क निरीक्षण के दौरान लोक निर्माण विभाग (PWD) मंत्री परवेश वर्मा द्वारा सड़क निर्माण की खराब गुणवत्ता पर सवाल उठाने और वीडियो बनाने वाले एक युवक (स्थानीय विधायक के सहयोगी) को थप्पड़ मारने की घटना के बाद राजनीतिक माहौल गरमा गया है। सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो का हवाला देते हुए दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष आतिशी ने कड़ा विरोध जताया।

आतिशी ने हमला बोलते हुए लिखा दिल्ली सरकार में PWD मंत्री पर हमला बोलते हुए लिखा कि "प्रवेश वर्मा शर्म करो! पहले तो चोरी, ऊपर से सीना ज़ोरी। पैसा खाकर ख़राब सड़क बनाई और जब किसी ने सवाल पूछा तो उसे खुलेआम थप्पड़ मार दिया।" घटिया निर्माण कार्यों और पुलिस के सामने हुई इस थप्पड़बाजी को आतिशी ने सत्ता के अहंकार और बेशर्मी की पराकाष्ठा बताते हुए दिल्ली पुलिस से परवेश वर्मा को तत्काल गिरफ्तार करने की मांग की है।

उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक का युवाओं को नौकरी के बजाय सेल्फ-एम्प्लॉयमेंट चुनने की सलाह देने वाला बयान चर्...
27/09/2026

उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक का युवाओं को नौकरी के बजाय सेल्फ-एम्प्लॉयमेंट चुनने की सलाह देने वाला बयान चर्चा में आ गया है। लखनऊ में एक जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने युवाओं से कहा "ई-रिक्शा ले लो, खूब चलाओ और खूब पैसा बनाओ। नौकरी के चक्कर में मत पड़ो।" डिप्टी सीएम ने ई-रिक्शा चलाने के फायदे बताते हुए कहा कि दूसरों की नौकरी में परिवार को वक्त नहीं मिलता, जबकि ई-रिक्शा 4 घंटे चलाकर दोपहर में बच्चों के साथ समय बिताया जा सकता है। बेरोजगारी और भर्तियों के मुद्दे पर पहले से घिरी सरकार के मंत्री के इस सुझाव पर बहस छिड़ गई है।

27/09/2026

दिल्ली में खराब सड़क की हालत का वीडियो बना रहे एक युवक के साथ बदसलूकी का मामला सामने आया है। सोशल मीडिया पर वायरल पोस्ट में P. Sahib Singh पर आरोप लगाया गया है कि उन्होंने पुलिस सुरक्षा के बीच युवक के साथ मारपीट की और फिर कार से मौके से चले गए। पोस्ट में दावा किया गया है कि युवक दिल्ली सरकार की सड़कों की खराब स्थिति को लेकर वीडियो बना रहा था। हालांकि, घटना की पूरी परिस्थितियों और लगाए गए आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि अभी जरूरी है।

ना मोदी रहेंगे, ना तो ज्ञानेश रहेगा। ये देश था, ये देश है, ये देश रहेगा।
27/09/2026

ना मोदी रहेंगे, ना तो ज्ञानेश रहेगा। ये देश था, ये देश है, ये देश रहेगा।

दक्षिण अफ्रीका के गौटेंग प्रांत में एक बार में हुई गोलीबारी में कम से कम 27 लोग मारे गए और 15 लोग घायल हो गए. पुलिस ने ब...
27/09/2026

दक्षिण अफ्रीका के गौटेंग प्रांत में एक बार में हुई गोलीबारी में कम से कम 27 लोग मारे गए और 15 लोग घायल हो गए. पुलिस ने बताया कि घटना जोहान्सबर्ग के पास वेडेला टाउनशिप में हुई है. जानकारी के मुताबिक, हमलावर AK-47 और हैंडगन से लैस थे. गोलीबारी क्यों हुई, अभी तक इसका पता नहीं चल पाया है.

27/09/2026

असम में CJP के सह-संयोजक आशुतोष रांका और उनके कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में लिया।

केरल के पूर्व मुख्य सचिव जीजी थॉमसन के खुलासे का हवाला देते हुए लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष (LOP) और कांग्रेस सांसद राहुल ...
27/09/2026

केरल के पूर्व मुख्य सचिव जीजी थॉमसन के खुलासे का हवाला देते हुए लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष (LOP) और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह पर सीधा व बेहद गंभीर आरोप लगाया है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (ट्विटर) पर पोस्ट साझा करते हुए राहुल गांधी ने दावा किया कि बतौर आईएएस अधिकारी सेवा में रहते हुए ज्ञानेश कुमार का इस्तेमाल भाजपा के लिए नेताओं की भर्ती (Recruitment) करने के लिए किया गया। राहुल गांधी ने तीखा प्रहार करते हुए कहा कि पहले भर्ती कराने के बाद पीएम मोदी और अमित शाह ने ज्ञानेश कुमार को मुख्य चुनाव आयुक्त यानी 'अंपायर' बना दिया और भारत के चुनावों में 'मैच फिक्सिंग' की पूरी जिम्मेदारी सौंप दी। मतदाता सूची संशोधन (SIR) प्रक्रिया और निष्पक्षता को लेकर चुनाव आयोग के खिलाफ विपक्ष द्वारा लगातार जारी हमलों के बीच राहुल गांधी के इस बयान ने देश की संवैधानिक संस्थाओं और चुनावी शुचिता पर नई बहस छेड़ दी है।

शहरों में जलभराव को लेकर सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने सरकार पर तंज कसा है. उन्होंने कहा है कि इसका मुख्य कारण अधिक वर्षा नह...
27/09/2026

शहरों में जलभराव को लेकर सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने सरकार पर तंज कसा है. उन्होंने कहा है कि इसका मुख्य कारण अधिक वर्षा नहीं बल्कि भाजपाई भ्रष्टाचार की वजह से जलनिकासी की व्यवस्था का फेल हो जाना है. नाली से लेकर नाले तक गंदगी से जाम हैं तो पानी कहां से निकलेगा.

Address

Delhi

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Inquilab Hindi posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share