GTimes Bihar

GTimes Bihar Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from GTimes Bihar, Media Agency, 4405-1, Basement 5, Ansari Road, Darya Ganj, Delhi.

गलगोटियाज टाइम्स एक ऐसा मंच है, जहां आपको मिलेंगी बिहार की राजनीति खबरों का निष्पक्ष और रोचक विश्लेषण। साथ ही जानें सफलता की सच्ची प्रेरक कहानियां और असाधारण कार्य करने वाले व्यक्तित्वों के विशेष साक्षात्कार। गलगोटियाज टाइम्स एक ऐसा मंच है, जहां आपको मिलेंगी बिहार की राजनीति, समाज, संस्कृति और विकास से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर का निष्पक्ष और गहन विश्लेषण. साथ ही जानें बिहार की मिट्टी से उठे प्रेरक

चेहरों की कहानियां और उन असाधारण व्यक्तित्वों के विशेष साक्षात्कार, जिन्होंने राज्य को नई पहचान दी है.

27/08/2026

छोटे सरकार अनंत सिंह का बड़ा बयान, बोले- 'हमको PM बनने का मन है... के बना देगा?' | Anant Singh

बिहार की सियासत में जेडीयू विधायक अनंत सिंह के एक बयान ने राजनीतिक हलचल तेज कर दी है। पटना में मीडिया से बातचीत के दौरान जब उनसे उपेंद्र कुशवाहा के नीतीश कुमार की विरासत को लेकर दिए बयान पर सवाल पूछा गया, तो अनंत सिंह ने मजाकिया अंदाज में कहा, "हमको प्रधानमंत्री बनने का मन है… के बना देगा?" इस बयान के बाद बिहार की राजनीति में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है। वहीं निशांत कुमार को लेकर अनंत सिंह ने उन्हें मुख्यमंत्री बनने के योग्य बताया और नीतीश कुमार की जमकर तारीफ की।

Bihar politics is once again in the spotlight after JDU MLA Anant Singh made a surprising remark about becoming the Prime Minister. While speaking to the media in Patna, Anant Singh was asked about Upendra Kushwaha’s statement regarding who could carry forward Nitish Kumar’s political legacy. Responding in a witty manner, Anant Singh said, "I feel like becoming the Prime Minister… who will make me one?" His remark quickly sparked discussion in Bihar’s political circles.

27/08/2026

रक्षाबंधन पर बेटियों को बड़ा तोहफा! बिहार सरकार के 3 बड़े ऐलान | 4700 स्कूटर, ₹10 हजार फेलोशिप

रक्षाबंधन के मौके पर बिहार सरकार ने बेटियों के लिए 3 बड़े ऐलान किए हैं, जिनका सीधा फोकस सुरक्षा, उच्च शिक्षा और आत्मनिर्भरता पर है।

On the occasion of Raksha Bandhan, the Bihar government has announced three major initiatives focused on the safety, higher education and self-reliance of daughters.

26/08/2026

CM सम्राट का बड़ा ऐलान: अंतरजातीय शादी पर मिलेंगे ₹2.5 लाख, छात्राओं को भी ₹1 लाख तक की मदद

बिहार में अंतरजातीय विवाह को लेकर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बड़ा ऐलान किया है। अनुसूचित जाति और जनजाति वर्ग की महिलाओं के अंतरजातीय विवाह पर कुल ₹2.5 लाख की आर्थिक सहायता देने की बात कही गई है। इसमें बिहार सरकार और केंद्र सरकार की ओर से ₹1.25-₹1.25 लाख दिए जाएंगे। इसके अलावा ‘अनीमिया मुक्त बिहार’ अभियान के तहत 1 करोड़ 20 लाख से ज्यादा महिलाओं तक पहुंचने का लक्ष्य रखा गया है। वहीं प्रमुख प्रतियोगी परीक्षाओं की प्रारंभिक परीक्षा पास करने वाली छात्राओं को ₹30 हजार से ₹1 लाख तक की प्रोत्साहन राशि देने की भी बात कही गई है।

Bihar Chief Minister Samrat Choudhary has made a major announcement regarding inter-caste marriages. Women belonging to Scheduled Caste and Scheduled Tribe communities who enter into an inter-caste marriage will receive financial assistance of ₹2.5 lakh in total. The amount includes ₹1.25 lakh from the Bihar government and ₹1.25 lakh from the Central Government. The government has also launched the ‘Anemia-Free Bihar’ campaign, targeting more than 120 million women. In addition, female students who clear the preliminary examination of major competitive exams will reportedly receive incentive amounts ranging from ₹30,000 to ₹1 lakh.

25/08/2026

पवन सिंह को तेज प्रताप ने क्यों कहा ‘लफुआ’? कार्यक्रम में आमने-सामने हुआ भोजपुरी बवाल

पटना में भोजपुरी बवाल के ग्रैंड फिनाले के दौरान तेज प्रताप यादव ने बीजेपी एमएलसी और भोजपुरी अभिनेता पवन सिंह पर तीखा हमला बोला। तेज प्रताप ने पवन सिंह पर शराब पीने का आरोप लगाते हुए कहा कि अगर उनका टेस्ट कराया जाए तो सच्चाई सामने आ जाएगी। पत्रकारों के सवाल पर तेज प्रताप ने कहा कि जांच करा लीजिए, टेस्ट होगा तो सब पता चल जाएगा। सबसे ज्यादा चर्चा तब हुई जब तेज प्रताप ने पवन सिंह को ‘लफुआ’ कह दिया। खास बात यह रही कि जिस वक्त तेज प्रताप ये बयान दे रहे थे, उस समय पवन सिंह भी कार्यक्रम में मौजूद थे। तेज प्रताप ने खुद को भगवान कृष्ण का भक्त बताते हुए शराब न पीने की बात भी कही।

Tej Pratap Yadav launched a sharp attack on BJP MLC and Bhojpuri actor Pawan Singh during the grand finale of the Bhojpuri event in Patna. Tej Pratap alleged that Pawan Singh consumes alcohol and said that the truth would come out if he was tested. The controversy intensified when Tej Pratap called Pawan Singh a “Lafua.” What made the moment even more interesting was that Pawan Singh was reportedly present at the event when Tej Pratap made these remarks. Tej Pratap also said that he is a devotee of Lord Krishna and does not drink alcohol.

25/08/2026

लालू यादव को देखते ही पवन सिंह बोले- 'चाचा! बहुत दिन बाद मिले', पैर छूकर लिया आशीर्वाद | Pawan Singh Meets Lalu Yadav

लालू यादव को देखते ही पवन सिंह बोले- 'चाचा! बहुत दिन बाद मिले' और फिर पैर छूकर लिया आशीर्वाद। पटना में आयोजित ‘भोजपुरी बवाल’ के ग्रैंड फिनाले में आरजेडी नेता लालू प्रसाद यादव और बीजेपी एमएलसी व भोजपुरी स्टार पवन सिंह की खास मुलाकात देखने को मिली। वीडियो में पवन सिंह, लालू यादव के पैर छूकर उनका आशीर्वाद लेते नजर आए। इसके बाद पवन सिंह ने लालू यादव से कहा, 'चाचा! बहुत दिन बाद मिले.' लालू यादव ने भी पवन सिंह के कंधे पर हाथ रखकर उन्हें आशीर्वाद दिया। दोनों की यह मुलाकात अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।

Pawan Singh’s meeting with Lalu Yadav at the grand finale of ‘Bhojpuri Bawal’ in Patna has gone viral on social media. As soon as Pawan Singh saw Lalu Yadav, he touched his feet and took his blessings. Pawan Singh then greeted Lalu Yadav by saying, “Chacha! Bahut Din Baad Mile” (Uncle, we met after a long time). Lalu Yadav also placed his hand on Pawan Singh’s shoulder and blessed him. The warm interaction between the RJD leader and Bhojpuri star has caught the attention of fans and social media users.

24/08/2026

निशांत होंगे बिहार के अगले CM? JDU नेता के बयान से मची सियासी हलचल | Nishant Kumar CM Face?

क्या निशांत कुमार होंगे बिहार के अगले मुख्यमंत्री? बिहार की सियासत में इस वक्त एक बयान ने नई बहस छेड़ दी है. जेडीयू के वरिष्ठ नेता देवेश चंद्र ठाकुर ने बड़ा दावा करते हुए कहा कि नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार भविष्य में बिहार के मुख्यमंत्री बन सकते हैं. सीतामढ़ी में निशांत कुमार के दौरे के दौरान देवेश चंद्र ठाकुर ने नीतीश कुमार के लंबे मुख्यमंत्री कार्यकाल की तारीफ की और निशांत के राजनीतिक भविष्य को लेकर बड़ा संकेत दिया. जब उनसे पूछा गया कि क्या वह निशांत को भविष्य का मुख्यमंत्री देखते हैं, तो उन्होंने कहा - “क्यों नहीं? राजनीति संभावनाओं की कला है.”

Could Nishant Kumar become the next Chief Minister of Bihar? A statement by senior JDU leader Devesh Chandra Thakur has triggered fresh speculation over the political future of Nitish Kumar’s son. During Nishant Kumar’s visit to Sitamarhi, Thakur praised Nitish Kumar’s long tenure as Bihar Chief Minister and suggested that Nishant could establish a major identity in public life. When asked if he sees Nishant as a future CM, he replied, “Why not? Politics is the art of possibilities.”

23/08/2026

नीतीश कुमार की विरासत पर कुशवाहा की दावेदारी! निशांत कुमार के बीच क्यों गरमाई बिहार की राजनीति?

नीतीश कुमार की राजनीतिक विरासत को लेकर बिहार की सियासत में नई बहस छिड़ गई है। राष्ट्रीय लोक मोर्चा के प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा ने नीतीश कुमार की विरासत को आगे बढ़ाने को लेकर बड़ा दावा किया है। राजगीर में पार्टी के विमर्श शिविर को संबोधित करते हुए कुशवाहा ने कहा कि नीतीश कुमार के राजनीति से हटने के बाद उनकी बड़ी राजनीतिक विरासत को कौन आगे बढ़ाएगा, यह अहम सवाल है। उपेंद्र कुशवाहा का दावा है कि इस विरासत पर दावा करने वाले कई लोग सामने आएंगे, लेकिन उनकी पार्टी का मानना है कि बिहार की जनता चाहती है कि यह जिम्मेदारी राष्ट्रीय लोक मोर्चा को मिले। इस बयान के बाद बिहार की राजनीति में कई सवाल उठने लगे हैं - क्या उपेंद्र कुशवाहा ने नीतीश कुमार की सियासी विरासत पर अपनी दावेदारी पेश कर दी है? क्या निशांत कुमार की राजनीति में एंट्री के बीच यह बयान बड़ा राजनीतिक संकेत है? और कुर्मी-कुशवाहा समीकरण बिहार की राजनीति को कितना प्रभावित कर सकता है?

A fresh political debate has erupted in Bihar over Nitish Kumar’s political legacy. Rashtriya Lok Morcha chief Upendra Kushwaha has made a major claim regarding who could carry forward Nitish Kumar’s political legacy after his eventual exit from active politics. Speaking at his party’s discussion camp in Rajgir, Kushwaha praised Nitish Kumar’s long political career and said that several leaders may claim his legacy. However, he claimed that his party believes the people of Bihar want the Rashtriya Lok Morcha to take that responsibility.

22/08/2026

नीतीश से मिले 'छोटे सरकार' अनंत सिंह, VIDEO हुआ वायरल | Nitish Kumar Meets Anant Singh

मोकामा से जेडीयू विधायक अनंत सिंह ने बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार से मुलाकात की। अनंत सिंह पटना स्थित नीतीश कुमार के 7 सर्कुलर रोड आवास पहुंचे, जहां दोनों नेताओं के बीच मोकामा के विकास और क्षेत्र से जुड़े मुद्दों पर चर्चा हुई। मुलाकात के बाद जब अनंत सिंह रवाना होने लगे तो नीतीश कुमार खुद उन्हें घर के बाहर तक छोड़ने आए। दोनों नेताओं ने हाथ जोड़कर एक-दूसरे का अभिवादन किया और इस दौरान दोनों के बीच खास आत्मीयता देखने को मिली। इस मुलाकात के बाद बिहार की सियासत में चर्चाएं और तेज हो गई हैं। खासकर नीतीश कुमार के मुख्यमंत्री पद छोड़कर राज्यसभा जाने की अटकलों के बीच अनंत सिंह की यह मुलाकात काफी अहम मानी जा रही है।

JDU MLA from Mokama, Anant Singh, met former Bihar Chief Minister and JDU national president Nitish Kumar at his residence in Patna. The meeting reportedly focused on development issues related to Mokama and other matters concerning the constituency. What caught everyone's attention was the warm moment after the meeting, when Nitish Kumar personally accompanied Anant Singh outside his residence. The two leaders greeted each other with folded hands, and the video of their interaction has attracted attention on social media. The meeting comes at a time when political discussions are intensifying over Nitish Kumar's future and speculation surrounding his possible move from the Chief Minister's post to the Rajya Sabha.

21/08/2026

रौशन यादव के परिवार को तेजस्वी की बड़ी मदद का ऐलान! ₹1.5 लाख और बहन को नौकरी का वादा

बिहार के मधुबनी में 20 वर्षीय रौशन यादव की संदिग्ध मौत का मामला अब सियासी मुद्दा बन गया है। 10 अगस्त को रामपट्टी मंडल कारा में रौशन की मौत हुई थी। जेल प्रशासन इसे आत्महत्या बता रहा है, जबकि परिवार ने मारपीट कर हत्या किए जाने का आरोप लगाया है। इसी मामले में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव रौशन यादव के परिवार से मिलने परकौली पहुंचे। परिवार से मुलाकात के बाद तेजस्वी यादव ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि रौशन को तड़पा-तड़पा कर मारा गया और मामले में सबका हिसाब होगा। तेजस्वी यादव ने बताया कि RJD अपने वकीलों से मामले पर बात कर रहा है और मानवाधिकार आयोग से भी संपर्क करेगा। उन्होंने परिवार को डेढ़ लाख रुपये की आर्थिक मदद देने और रौशन की बहन को मधुबनी मेडिकल कॉलेज में नौकरी दिलाने की घोषणा की।

The suspected death of 20-year-old Roshan Yadav in Madhubani, Bihar, has now turned into a major political issue. Roshan died at Rampatti Mandal Jail on August 10. While the jail administration has reportedly described the death as su***de, his family has alleged that he was beaten and murdered. Leader of Opposition Tejashwi Yadav visited Roshan Yadav’s family in Parkauli and raised serious questions over the case. After meeting the family, Tejashwi alleged that Roshan was tortured and said that those responsible would be held accountable.

21/08/2026

लालू परिवार पर टिप्पणी से भड़कीं रोहिणी आचार्य, दिया करारा जवाब! बोलीं- माता-पिता के खिलाफ बोलोगे तो उसी भाषा में जवाब दूंगी

बिहार की सियासत में एक बार फिर रोहिणी आचार्य का बयान चर्चा में है। आरजेडी प्रमुख लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने एक्स पर पोस्ट कर उन लोगों पर निशाना साधा, जिन पर उन्होंने अपने खिलाफ गलत नैरेटिव बनाने का आरोप लगाया। रोहिणी आचार्य ने कहा कि उनके लिए उनके माता-पिता से बढ़कर दुनिया में कोई नहीं है और अगर उनके माता-पिता के खिलाफ अभद्र टिप्पणी की जाएगी, तो वह उसी भाषा में जवाब देंगी। उन्होंने केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी का भी जिक्र करते हुए आरोप लगाया कि लालू यादव और राबड़ी देवी पर की गई टिप्पणियों का जवाब देना एक बेटी के तौर पर जरूरी था।

Rohini Acharya’s latest statement has once again sparked a political discussion in Bihar. Lalu Yadav’s daughter took to X and hit back at those she accused of creating a false narrative against her. Rohini said that her parents mean more to her than anything else in the world and that if anyone makes derogatory remarks against them, she will respond in the same language. She also mentioned Union Minister Jitan Ram Manjhi and said that as a daughter, she felt it was necessary to respond to remarks against Lalu Yadav and Rabri Devi.

Address

4405-1, Basement 5, Ansari Road, Darya Ganj
Delhi
110002

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when GTimes Bihar posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share

Category