GTimes PSE

GTimes PSE Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from GTimes PSE, News & Media Website, 4405-1, Basement 5, Ansari Road, Darya Ganj, Delhi.

यह चैनल People-Society-Environment (PSE) आम आदमी से जुड़े मुद्दों, सामाजिक सरोकारों और पर्यावरणीय चिंताओं को सामने लाकर उनके सकारात्मक समाधान की दिशा में प्रयास करता है। यहां नागरिकों की राय और जिम्मेदार पदाधिकारियों की पहल साझा की जाएगी।

27/08/2026

नेपाल में 500 विदेशी लापता, 300 भारतीय! विदेश मंत्री का बड़ा बयान | Nepal Floods | India-Nepal

नेपाल में आई भीषण बाढ़ के बीच एक चौंकाने वाली जानकारी सामने आई है। नेपाल के विदेश मंत्री शिशिर खनाल ने बताया कि बाढ़ के बाद 500 से ज्यादा विदेशी नागरिक लापता हैं, जिनमें करीब 300 भारतीय शामिल हैं। काठमांडू में NDTV वर्ल्ड के ‘अन्वीक्षा’ संवाद कार्यक्रम में विदेश मंत्री ने भारत की ओर से संकट के समय दी जा रही मदद के लिए आभार जताया। उन्होंने भारत-नेपाल संबंधों, सीमा विवाद और दोनों देशों के बीच बातचीत को लेकर भी अहम बातें कहीं।

A major update has emerged from Nepal amid devastating floods. Nepal Foreign Minister Shishir Khanal said that more than 500 foreign nationals are missing following the floods, including around 300 Indians. Speaking at NDTV World’s ‘Anveeksha’ dialogue in Kathmandu, the Nepalese Foreign Minister thanked India for its immediate assistance during the crisis. He also discussed India-Nepal relations, the border dispute and the need for regular communication between the two neighbouring countries.

26/08/2026

तलाक़ से स्मार्टफोन तक: अफ़ग़ानिस्तान पर तालिबान का पूरा कंट्रोल? | Taliban’s Grip on Afghanistan

तलाक़ से लेकर स्मार्टफोन तक अफ़ग़ानिस्तान में तालिबान का कंट्रोल कितना बढ़ चुका है? सत्ता में वापसी के करीब पांच साल बाद भी तालिबान की नीतियों को लेकर लगातार सवाल उठ रहे हैं। एक बड़ी मीडिया पड़ताल में तालिबान शासन के अंदर की ऐसी तस्वीर सामने आई है, जो कई गंभीर सवाल खड़े करती है।

From divorce to smartphones, how much control does the Taliban really have over Afghanistan? Nearly five years after returning to power, the Taliban continues to face global questions over its policies and restrictions. A major two-year media investigation has shed light on life under Taliban rule, including restrictions on women’s education, employment, travel and access to public spaces.

25/08/2026

महंगी चीनी के बीच मोदी सरकार का बड़ा फैसला! बदले Raw Sugar Import के नियम | Sugar Price Hike

देश में चीनी की बढ़ती कीमतों के बीच मोदी सरकार ने कच्ची चीनी यानी Raw Sugar के आयात से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव किया है। सरकार ने 10 लाख मीट्रिक टन रॉ शुगर के टैरिफ रेट कोटा आयात के नियमों में बदलाव करते हुए अब हर खेप के लिए अलग समय सीमा तय की है। नए नियम के मुताबिक, आयातक को Bill of Entry दाखिल करने की तारीख से दो महीने के भीतर कच्ची चीनी को रिफाइंड कर सफेद चीनी के रूप में घरेलू बाजार में बेचना होगा। इससे पहले सभी आयातित चीनी के लिए 31 अक्टूबर 2026 की अंतिम तारीख तय थी। यह फैसला ऐसे समय आया है जब देश में चीनी की खुदरा कीमत एक महीने में ₹48.18 से बढ़कर ₹55.70 प्रति किलो हो गई है। यानी कीमत में ₹7.52 प्रति किलो की बढ़ोतरी हुई है।

Amid rising sugar prices in India, the Modi government has changed the rules related to the import of raw sugar. The government has revised the rules for importing 1 million metric tonnes of raw sugar under the Tariff Rate Quota (TRQ). Under the new rules, importers will have to refine the raw sugar and sell it as white sugar in the domestic market within two months from the date of filing the Bill of Entry. Earlier, October 31, 2026 was the common deadline for all imported sugar. The move comes as retail sugar prices have reportedly increased from ₹48.18 to ₹55.70 per kg in just one month.

24/08/2026

अमरावती अस्पताल में भीषण आग! 3 नवजातों की दर्दनाक मौत, 6 बच्चे घायल | Maharashtra Hospital Fire

अमरावती के सरकारी महिला अस्पताल के NICU में सोमवार सुबह करीब साढ़े तीन बजे भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। हादसे के वक्त शिशु वॉर्ड में 39 नवजात भर्ती थे। आग की चपेट में आने से 3 मासूम नवजातों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि 6 बच्चे घायल बताए जा रहे हैं। जानकारी के मुताबिक, NICU में वेंटिलेटर में ब्लास्ट के बाद आग तेजी से फैल गई। डॉक्टरों, नर्सों और अस्पताल कर्मचारियों ने तुरंत रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर बच्चों को सुरक्षित बाहर निकालने की कोशिश की। घायल बच्चों को सरकारी सुपर स्पेशियलिटी सेंटर में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। इस वीडियो में जानिए अमरावती अस्पताल में आग कैसे लगी, कितने नवजात प्रभावित हुए और हादसे के बाद प्रशासन ने क्या कदम उठाए।

A heartbreaking incident has been reported from Amravati, Maharashtra, where a massive fire broke out inside the Neonatal Intensive Care Unit (NICU) of a government women's hospital at around 3:30 AM. At the time of the incident, 39 newborn babies were admitted to the ward. Three newborn babies tragically lost their lives, while six others were reportedly injured. According to the initial information, the fire allegedly started after a ventilator blast and quickly spread across the NICU. Doctors, nurses and hospital staff immediately began rescuing the babies and shifting them to safety. The injured newborns were taken to a nearby government super-speciality centre for treatment.

23/08/2026

सोनिया गांधी से कैसे मिले थे राजीव गांधी? कैंब्रिज में शुरू हुई प्रेम कहानी से PM बनने तक का सफर

क्या आप जानते हैं कि भारत के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी राजनीति में आने से पहले एक पायलट थे? उनकी जिंदगी की कहानी सिर्फ राजनीति तक सीमित नहीं थी, बल्कि उनकी निजी जिंदगी भी बेहद दिलचस्प रही। राजीव गांधी और सोनिया गांधी की पहली मुलाकात कैंब्रिज में हुई थी, जहां दोनों अपनी पढ़ाई कर रहे थे। धीरे-धीरे दोनों की मुलाकातें बढ़ीं और 1968 में दोनों ने शादी कर ली।

Did you know that former Indian Prime Minister Rajiv Gandhi was a pilot before entering politics? His life was not only connected with Indian politics but also had a fascinating personal story. Rajiv Gandhi and Sonia Gandhi first met in Cambridge, where they were studying. Their friendship gradually turned into love, and the couple got married in 1968.

22/08/2026

चीनी की कीमत क्यों बढ़ी? क्या पेट्रोल वाला Ethanol है असली वजह? जानें Sugar Price Hike की पूरी कहानी

भारत में चीनी की कीमतें लगातार बढ़ रही हैं और अगस्त में खुदरा कीमत करीब 56 रुपये किलो तक पहुंच गई है. ऐसे में सवाल उठ रहा है कि क्या पेट्रोल में 20% Ethanol Blending की वजह से चीनी महंगी हो रही है? दरअसल, 2025-26 में करीब 30 लाख टन चीनी का इस्तेमाल Ethanol बनाने में हुआ. लेकिन एक्सपर्ट्स के मुताबिक सिर्फ Ethanol को चीनी की महंगाई के लिए जिम्मेदार नहीं माना जा सकता. कम चीनी उत्पादन, शुरुआती स्टॉक में कमी, कमजोर बारिश, गन्ने की फसल में बीमारी, त्योहारों से पहले बढ़ती मांग और जमाखोरी की आशंका जैसे कई कारण कीमतों पर असर डाल रहे हैं.

Why are sugar prices rising in India? Retail sugar prices have climbed to around ₹56 per kg in August, raising questions over whether 20% ethanol blending in petrol is contributing to the price rise. Around 3 million tonnes of sugar were used for ethanol production in 2025-26. However, experts say ethanol alone cannot be blamed for the rise in sugar prices. Lower-than-expected sugar production, low opening stocks, weak rainfall, crop diseases, rising festive demand and concerns over hoarding have also put pressure on prices.

21/08/2026

दिल्ली में पाकिस्तान हाई कमीशन पर चला JCB, आखिर क्यों हुई बुलडोजर कार्रवाई?

दिल्ली में पाकिस्तान हाई कमीशन के बाहर JCB चलने के बाद सियासी और कूटनीतिक हलकों में हलचल तेज हो गई है। भारतीय अधिकारियों ने हाई कमीशन के बाहर बने कई ढांचों, बैरिकेड्स, ट्रैफिक बोलार्ड और अन्य इंतजामों को हटाया। अधिकारियों के मुताबिक, जांच में पाया गया था कि ये निर्माण हाई कमीशन की मंजूर सीमा से बाहर थे। इस कार्रवाई के बाद मौके पर टूटे गेट, लोहे की रेलिंग, धातु के फ्रेम, ईंट और कंक्रीट का मलबा नजर आया। हालांकि, मुख्य हाई कमीशन की इमारत पर कार्रवाई नहीं की गई। लेकिन इस पूरी कहानी में पाकिस्तान के इस्लामाबाद से जुड़ा एक अहम कनेक्शन भी सामने आया है। दिल्ली की कार्रवाई से करीब तीन दिन पहले पाकिस्तान में भारतीय हाई कमीशन के बाहर लगे कुछ सुरक्षा बैरिकेड्स और पार्किंग पोल हटाए गए थे।

A major development took place outside the Pakistan High Commission in Delhi as Indian authorities used a JCB to remove several structures, barricades, traffic bollards and arrangements near the visa section. According to officials, the structures were found to have been built beyond the approved boundary of the High Commission. The main High Commission building itself was not targeted in the action.

20/08/2026

रक्षाबंधन पर बैंक हॉलिडे है या नहीं? 28 अगस्त को बैंक खुलेंगे या बंद? जानें पूरी जानकारी

रक्षाबंधन 2026 में 28 अगस्त को मनाया जाएगा और इसी के साथ बैंक की छुट्टी को लेकर लोगों के बीच कन्फ्यूजन बना हुआ है। क्या 28 अगस्त को पूरे देश में बैंक बंद रहेंगे या कुछ राज्यों में बैंक खुले रहेंगे?

Raksha Bandhan 2026 will be celebrated on August 28, and many people are confused about whether banks will remain closed on the festival.

19/08/2026

एलन मस्क को सरकार ने याद दिलाया भारतीय कानून! X की नई पॉलिसी पर सरकार का सख्त रुख

एलन मस्क के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (Twitter) की नई पॉलिसी को लेकर भारत सरकार ने अपना रुख साफ कर दिया है। सरकार ने कहा है कि X की कोई भी पॉलिसी भारतीय कानून से ऊपर नहीं हो सकती। नई व्यवस्था के तहत अगर किसी सरकारी विभाग के निर्देश पर किसी पोस्ट या कंटेंट के खिलाफ कार्रवाई की जाती है, तो यूजर्स को यह जानकारी दी जा सकती है कि आदेश किस सरकारी संस्था ने दिया और किस कानूनी आधार पर कार्रवाई की गई। एलन मस्क ने भी सरकारों की ओर से होने वाली सेंसरशिप को लेकर ज्यादा पारदर्शिता की बात कही है। लेकिन भारत सरकार ने स्पष्ट किया है कि पारदर्शिता के साथ-साथ X को भारतीय कानून और स्थानीय नियमों का पालन करना ही होगा।

India has made its stand clear on Elon Musk’s social media platform X (formerly Twitter) and its new content policy. The government has emphasized that no platform policy can override Indian law. Under the proposed transparency approach, users may be informed when action is taken against a post or content following a government request, including which government authority issued the order and the legal basis for the action. Elon Musk has also highlighted greater transparency around government censorship. However, the Indian government has made it clear that X must continue to comply with Indian laws and local regulations.

18/08/2026

न्यूयॉर्क के मेयर का बंगाली अंदाज, वीडियो हुआ वायरल! छात्रों को देंगे 2,000+ Free Broadway Tickets

न्यूयॉर्क सिटी के मेयर जोहरान मम्दानी इन दिनों अपने एक वायरल वीडियो को लेकर चर्चा में हैं. वजह है उनका खास बंगाली अंदाज, जिसने सोशल मीडिया यूजर्स का ध्यान खींच लिया है. मम्दानी ने हाई स्कूल के छात्रों के लिए 2,000 से ज्यादा मुफ्त ब्रॉडवे टिकट देने का ऐलान किया है. ये टिकट लॉटरी सिस्टम के जरिए छात्रों को दिए जाएंगे और न्यूयॉर्क में रहने वाले छात्रों को सात ब्रॉडवे शो में से किसी एक को मुफ्त देखने का मौका मिलेगा. इस दौरान मेयर ने बंगाली भाषा में भी बात की, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया. यूजर्स उनके भाषा कौशल की तारीफ कर रहे हैं और इसे न्यूयॉर्क की विविधता और बहुसांस्कृतिक पहचान से जोड़ रहे हैं.

Mamdani has announced more than 2,000 free Broadway tickets for high school students living in New York City. The tickets will be distributed through a lottery system, giving students the opportunity to watch one of seven Broadway shows for free. During the announcement, Mamdani also spoke in Bengali, and the video quickly caught the attention of social media users. Many people praised his language skills and said the moment reflected the diversity and multicultural identity of New York City.

Address

4405-1, Basement 5, Ansari Road, Darya Ganj
Delhi
110002

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when GTimes PSE posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share