RKTV

RKTV जीते,जागते,सच।बिकाऊ नही टिकाऊ है।

25/07/2026

Delhi : प्रह्लाद जोशी बने नए शिक्षा मंत्री, शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया

25/07/2026

हमारी जांच (जंतर मंतर पर हुए प्रदर्शन) में पता चला है कि पाकिस्तान से चलाए जा रहे कुछ सोशल मीडिया अकाउंट्स गलत जानकारी फैला रहे हैं। दिल्ली पुलिस संबंधित एजेंसियों के साथ मिलकर ऐसे और अकाउंट्स की पहचान करने के लिए लगातार काम कर रही है।

अब तक ऐसे 400 से ज़्यादा हैंडल्स की पहचान कर ली गई है और उन्हें AI जेनेरेटेड कंटेंट, डीपफेक वीडियो, एडिटेड तस्वीरें और प्रदर्शन से जुड़ी अन्य झूठी सामग्री फैलाने के कारण ब्लॉक किया गया है।

ऐसे ही कुछ हैंडल्स 'ऑपरेशन सिंदूर' के दौरान भी गलत जानकारी फैलाने में सक्रिय पाए गए थे। इन सोशल मीडिया अकाउंट्स ने कई सीनियर अधिकारियों के आधिकारिक बयानों को एडिट करके और विज़ुअल कंटेंट में हेर-फेर करके लोगों को गुमराह करने की कोशिश की।

- रोहित राजबीर सिंह, DCP सेंट्रल

िल्ली

आख़िरकार प्रधान ने इस्तीफा दे ही दिया.....
25/07/2026

आख़िरकार प्रधान ने इस्तीफा दे ही दिया.....

रवनीत सिंह बिट्टू ने दिया इस्तीफा । राष्ट्रपति ने किया मंजूर ।छोड़ा रेल राज्यमंत्री का पद ।राज्यसभा का नहीं मिला था टिकि...
24/07/2026

रवनीत सिंह बिट्टू ने दिया इस्तीफा । राष्ट्रपति ने किया मंजूर ।
छोड़ा रेल राज्यमंत्री का पद ।
राज्यसभा का नहीं मिला था टिकिट ।
क्या बाकी मंत्रियों के भी होंगे इस्तीफे ?
क्या धर्मेंद्र प्रधान के लिए एक्जिट प्लान का हिस्सा है इस्तीफा ?

वैभव सुर्यवंशी का पहला इंटरनेशनल  #अर्धशतक 🔥18 गेंद पर 50 रन बनाकर वैभव सुर्यवंशी ने क्रिकेट जगत में नया आयाम लिख दिया |...
23/07/2026

वैभव सुर्यवंशी का पहला इंटरनेशनल #अर्धशतक 🔥
18 गेंद पर 50 रन बनाकर वैभव सुर्यवंशी ने क्रिकेट जगत में नया आयाम लिख दिया |

सबसे कम उम्र में इंटरनेशनल अर्धशतक लगाने का किर्तिमान वैभव सुर्यवंशी के नाम दर्ज हो गया |

खैर, सुर्यवंशी का वैभव अब पुरी दुनिया में कायम होगा 🏏

सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉक्टर विकास सिंह आज जंतर-मंतर पहुंचे और सोनम वांगचुक से अनशन तोड़ने की अपील की......
17/07/2026

सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉक्टर विकास सिंह आज जंतर-मंतर पहुंचे और सोनम वांगचुक से अनशन तोड़ने की अपील की...लेकिन इससे पहले उन्होंने एक चिट्ठी लिखी थी उसमें कुछ बातें पढ़ी जाने लायक हैं। डॉक्टर विकास सिंह लिखते हैं✍️

"वे दिन चले गए जब नेता या मंत्री नैतिक जिम्मेदारी लेते थे और अगर कुछ गलत होता तो इस्तीफा दे देते थे। आज उनकी भूमिका और भी संदिग्ध हो गई है। शिक्षा व्यवस्था में बड़े पैमाने पर संस्थागत विफलताएँ हो रही हैं, युवा जीवन बर्बाद हो रहे हैं, फिर भी सत्ता में बैठे लोग बिना किसी शर्म के इसे गलत ठहराते हैं। आज के राजनेताओं की नैतिकता तेजी से कम हो रही है, और संसद में गंभीर आपराधिक मामले वाले लोगों की संख्या इसकी गवाही देती है। किसी राजनेता से आज चेतना की उम्मीद करना असंभव है।"

15/07/2026

#बड़ी_खबर
िल्ली :- अब स्कूलों में मिलेगी सेक्स एजुकेशन, केंद्र सरकार ने कर दिया एलान

केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट को बताया है कि देशभर के स्कूलों में सेक्स एजुकेशन शुरू करने की तैयारी है, जिसके लिए कोर्ट की मंजूरी का इंतजार है।
देश में सेक्स एजुकेशन को लेकर एक झिझक लंबे वक्त से चली आ रही है, वह अब खत्म होने की कगार पर है। इसकी वजह है कि सरकार ने सेक्स एजुकेश को स्कूली पाठ्यक्रम का हिस्सा बनाने की तैयारी कर ली है।
केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में बताया है कि देशभर के स्कूलों में सेक्स एजुकेशन शुरू करने की तैयारी है और कोर्ट की मंजूरी के बाद इसे लागू किया जाएगा। एडिशनल सॉलिसिटर जनरल ऐश्वर्या भाटी ने जस्टिस बी.वी. नागरत्ना और आर. महादेवन की बेंच के सामने यह बात रखी।
सुप्रीम कोर्ट में हुई सुनवाई
दरअसल सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को किशोरों के आपसी सहमति वाले प्रेम संबंधों से जुड़े मामलों में पोक्सो कानून के दुरुपयोग पर चिंता जताई। शीर्ष न्यायालय ने कहा कि कई मामलों में 16 से 18 वर्ष की उम्र के किशोर संबंध बनाकर घर छोड़ देते हैं और अभिभावक झूठी सम्मान के नाम पर आपराधिक कार्रवाई शुरू करा देते हैं।
केंद्र सरकार ने महिला एवं बाल विकास मंत्रालय के एडिशनल सेक्रेटरी की अध्यक्षता में 26 सदस्यों वाले एक पैनल का गठन किया था, जिसे पॉक्सो एक्ट के संदर्भ में आपसी सहमति से यौन संबंध बनाने वाले किशोरों की निजता के अधिकार से जुड़े मुद्दों की जांच करनी थी।
पैनल ने दिया सुझाव
पैनल ने अपनी रिपोर्ट में सुझाव दिया कि स्कूलों के पाठ्यक्रम में व्यापक यौन शिक्षा और बच्चों के यौन शोषण जैसे विषय शामिल किए जाएं। पैनल ने यह भी सिफारिश की है कि NCERT इसका पाठ्यक्रम तैयार करे। सेक्स एजुकेशन को नई शिक्षा नीति 2020 के अनुरूप लागू करने को कहा गया है।
रिपोर्ट में कहा गया है कि प्राइमरी स्कूल के लेवल से ही इन विषयों के लिए एक एक्सपर्ट टीचर की नियुक्ति की जानी चाहिए और सप्ताह में दो बार 20 मिनट के लिए इन विषयों की क्लास अनिवार्य रूप से होनी चाहिए।

केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के निजी सचिव अमर सिंह के साथ दो और अधिकारियों - आयुष शरण और शैलेश कुमार सिंह को तत्काल प्र...
07/07/2026

केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के निजी सचिव
अमर सिंह के साथ दो और अधिकारियों - आयुष शरण और शैलेश कुमार सिंह को तत्काल प्रभाव से हटाया गया

एक मंत्री के पूरे स्टाफ को बदला जाना साधारण बात तो नहीं है

कौन सा गोरख धंधा चल रहा था?

किसी भी धांधली के बारे में जनता को सच जानने का हक है....

 #बड़ी_खबर केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के निजी सचिव की छुट्टी, दो और अधिकारियों को भी हटाया गयापर्यावरण मंत्री भूपेंद्र...
07/07/2026

#बड़ी_खबर

केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के निजी सचिव की छुट्टी, दो और अधिकारियों को भी हटाया गया

पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव के निजी सचिव अमर सिंह को तत्काल प्रभाव से पद से हटा दिया गया है. उनके साथ आयुष शरण और शैलेश कुमार सिंह को भी ड्यूटी से रिलीव किया गया है. 3 जुलाई 2026 को जारी आधिकारिक आदेश में कहा गया है कि अमर सिंह को प्रशासनिक आधार पर उनके मूल कैडर राजस्व विभाग भेजा गया है......

रेवाड़ी ब्रैकिंग न्यूज़बावल उपमंडल के गांव नैहचाना के सरपंच प्यारेलाल का बड़ा कारनामा-ग्राम पंचायत को लगाई 19 लाख 17 हजार ...
07/07/2026

रेवाड़ी ब्रैकिंग न्यूज़
बावल उपमंडल के गांव नैहचाना के सरपंच प्यारेलाल का बड़ा कारनामा-
ग्राम पंचायत को लगाई 19 लाख 17 हजार 880 रुपए की वित्तीय चपत -
बावल के उपमंडल अधिकारी (ना.) ने डीसी को पत्र लिखकर सरपंच प्यारेलाल से राशि वसूलने की सिफारिश-
गांव के कैप्टन पूर्ण सिंह ने रात्रि ठहराव के दौरान डीसी को 24 अप्रैल 2025 को गांव के विकास कार्यों की जांच कराने के लिए दी थी शिकायत-
इससे पहले खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी कर चुके हैं जांच-
खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी ने जांच में पाया सरपंच ने पहुंचाई है वित्तीय हानि -
डीसी ने दोबारा जांच कराने के लिए एसडीएम बावल 24 अप्रैल 2025 को सौंपी थी जांच-
एसडीएम ने 24 दिसंबर 2025 को जांच करने के लिए समिति का किया था गठन-
शिकायतकर्ता पूर्ण सिंह ने कहा:- सरपंच को निलंबित कर गबन का मुकदमा दर्ज करने की की मांग -
सरपंच के साथ-साथ हस्ताक्षर करने वाले पंच भी दोषी-
एसडीएम ने अपनी जांच में किया दूध का दूध और पानी का पानी

Address

Delhi

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when RKTV posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share