Bharat News 24×7

Bharat News 24×7 हम भारत के अति पिछड़े वर्ग की आवाज भारत न्यूज़ 24×7 के माध्यम से जन-जन तक पहुंचते हैं M Nafees Rashid

07/09/2026

31वां सलमानी गजट दिवस सम्मान सम्मेलन बहजोई में धूमधाम से संपन्न, भारी बारिश में भी उमड़ा सलमानी समाज

रिपोर्ट - एम नफीस रशीद
भारत न्यूज़ 247

दिनांक 6 सितंबर 2026 बरोज इतवार दोपहर 12 बजे, एस डी रिसोर्ट, चंदौसी रोड बहजोई जिला संभल में सलमानी सम्मान सम्मेलन का आयोजन हुआ।

इस प्रोग्राम का आयोजन हाजी डॉ शफीक सलमानी जर्राह बहजोई और चौधरी शहाबुद्दीन सलमानी द्वारा किया गया। इस मौके पर चौधरी शहाबुद्दीन सलमानी द्वारा उत्तर प्रदेश में सलमानी नाम गजट कराने की 31वीं सालगिरह मनाई गई और उत्तर प्रदेश उत्तराखंड सलमानी गजट पुस्तिका का विमोचन किया गया।

प्रोग्राम में मुख्य अतिथि ऑल इंडिया जमात ए सलमानी ट्रस्ट के कुल हिन्द सदर खैरुल बशर सलमानी रहे। भारी बारिश के बावजूद लोगों ने बड़ी संख्या में पहुंचकर प्रोग्राम को कामयाब बनाया।

जमात के प्रोग्राम में बड़ी नियुक्तियां की गईं -

नजमुल हसन सलमानी और हाजी याकूब सलमानी को राष्ट्रीय सरपरस्त
सगीर सलमानी को राष्ट्रीय गवर्निंग बोर्ड मेंबर
मारूफ सलमानी को उत्तर प्रदेश महासचिव एवं प्रवक्ता
एडवोकेट अबरार सलमानी को उत्तर प्रदेश सचिव
चांद सलमानी को जिला अध्यक्ष मुरादाबाद
नवाब सलमानी को जिला अध्यक्ष गाजियाबाद नियुक्त किया गया।

मेहमानों का स्वागत मुहम्मद शान चौधरी, तजम्गुल अली, गुलाम जाकिर, मुहम्मद आमिर ने किया। स्टेज संचालन मास्टर मोहम्मद हनीफ सलमानी और एजाज सलमानी ने किया। स्टेज संयोजक मास्टर महमूद सलमानी रहे। तिलावते कलाम पाक हाफिज मुहम्मद रईस और मौ आदिल नरौली द्वारा की गई।

प्रोग्राम के सरपरस्त सूफी अलीम मियाँ रहे। प्रोग्राम की सदारत नजमुल हसन गनी फैजाबाद ने की।

विशिष्ट अतिथि के रूप में मास्टर जरीफ अहमद एडवोकेट, हाजी डॉ शफीक अली जर्राह, मंजूर आलम सलमानी, विकार अहमद सलमानी, इरफान सलमानी देहलवी, शहाबुद्दीन सलमानी, एजाज अहमद धामपुरी, रियासुद्दीन सलमानी, हाजी याकूब सलमानी मुजफ्फरनगर, मुहम्मद अकरम मुरादाबाद, अब्दुल सत्तार, हाजी डॉ जफर सलमानी, शकील सलमानी, चांद सलमानी, राजा अंजुम सलमानी, मौ एजाज, सगीर सलमानी मुरादाबाद, अखलाक सलमानी दिल्ली, सुलेमान सलमानी, इकराम सलमानी, सत्तार सलमानी, रमजानी सलमानी, उस्मान सलमानी, जहीर सलमानी, बुंदू सलमानी, इदरीश सलमानी, शमशेर सलमानी, नदीम सलमानी, इरफान सलमानी, शम्सुद्दीन सलमानी, सूफी आसिक सलमानी, आजाद सलमानी, मोइन अहमद सलमानी, राशिद सलमानी, जुनैद सलमानी, अफसर सलमानी, आरिफ सलमानी सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

06/09/2026

31वां सलमानी गजट दिवस सम्मान सम्मेलन - बहजोई
भारत न्यूज़ 247 लाइव

बहजोई में 31वें सलमानी गजट दिवस के मौके पर भव्य सम्मान सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। इस मौके पर सलमानी समाज की ओर से समाज के उन लोगों को सम्मानित किया जाएगा जिन्होंने शिक्षा, समाज सेवा और अपने कारोबार में समाज का नाम रोशन किया है।

सलमानी बिरादरी के इतिहास में गजट दिवस का बहुत बड़ा महत्व है। इसी दिन सलमानी समाज को सरकारी गजट में मान्यता मिली थी, इसी खुशी में हर साल ये दिन पूरे देश में सम्मान और एकता के रूप में मनाया जाता है।

बहजोई में होने वाले इस सम्मेलन में देश भर से सलमानी समाज के बड़े चेहरे, उलेमा, नेता और समाजसेवी शामिल होंगें?

स्थान - बहजोई
कवरेज - भारत न्यूज़ 247 लाइव


Address

Delhi

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Bharat News 24×7 posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share