Reporter Madam

Reporter Madam जो खबरें देश की मीडिया आपसे छुपाती है उन खबरों को आप तक पहुँचाना ही हमारा मकसद है
(1)

राम जन्मभूमि मामले में, सुप्रीम कोर्ट ने कहा था कि पूजा-स्थलों से जुड़े किसी भी दूसरे विवाद पर विचार नहीं किया जाएगा या ...
13/09/2026

राम जन्मभूमि मामले में, सुप्रीम कोर्ट ने कहा था कि पूजा-स्थलों से जुड़े किसी भी दूसरे विवाद पर विचार नहीं किया जाएगा या उन्हें फिर से नहीं खोला जाएगा। जिस जज ने असल में यह फैसला लिखा था, उन्होंने ही बाद में ज्ञानवापी मस्जिद मामले में ASI को यह पता लगाने का आदेश दिया कि क्या उस जगह पर कभी कोई मंदिर था जहाँ अभी मस्जिद है। इस आदेश ने मुकदमों की बाढ़ ला दी, मेरी नज़र में, यह फ़ैसला बहुसंख्यक समुदाय को खुश करने के लिए लिया गया था।

- जस्टिस दीपक गुप्ता

13/09/2026

"21 राज्यों में भाजपा के नेतृत्व वाली NDA सरकारें 2029 से पहले यूनिफॉर्म सिविल कोड लागू करेंगी।"

- अमित शाह, गृह मंत्री

13/09/2026

“ये हमारे वोटों से VVIP बनते हैं, और फिर VVIP मूवमेंट के लिए हमें एक घंटों तक अपनी गाड़ियों में ही बंद रहना पड़ता है।”

उत्तर प्रदेश, आगरा में केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह के काफिले को गुजारने के लिए ट्रैफिक रोके जाने पर एक महिला ने आपत्ति जताई।

उत्तर प्रदेश, गाजियाबाद में कैफे में मुफ़्त खाना खाने, 50 हजार रुपए रंगदारी मांगने के आरोप में हिंदू रक्षा दल के दक्ष चौ...
13/09/2026

उत्तर प्रदेश, गाजियाबाद में कैफे में मुफ़्त खाना खाने, 50 हजार रुपए रंगदारी मांगने के आरोप में हिंदू रक्षा दल के दक्ष चौधरी, अक्कू पंडित, सौरभ पंडित, अमित पहलवान पर FIR दर्ज!!

कैफे संचालिका हरलीन कौर ने पुलिस को व्हाट्स एप चैट भी सौंपी जिसमें उनसे पैसे मांगे जा रहे हैं। जिस व्हाट्स एप चैट में पैसे मांगे जा रहे हैं वो मोबाइल नंबर अक्कू पंडित का बताया गया है।

13/09/2026

उत्तर प्रदेश, रायबरेली में शिव महापुराण कथा के दौरान विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया ने कहा कि एक नया शब्द चला है Gen Z - यह शब्द हमारी सभ्यता, संस्कृति और आदर्शों से मेल नहीं खाता है।

द‍िल्‍ली के जंतर-मंतर पर इनका प्रदर्शन हो रहा था। उन्‍हें फंडिंग मिडिल ईस्ट, पाकिस्तान और यूरोप की विघटनकारी शक्तियों से आ रही थी।

कल्पना करिए कि प्रदर्शन दिल्ली में हो रहा है और उनके लिए पिज्जा-बर्गर का ऑर्डर लंदन से दिया जा रहा है। पिज्जा खाओ और भारत को गाली दो, भारतीयता को अपमानित करो।

आज हमारे राष्ट्र, हमारी सभ्यता के सामने बहुत खतरे हैं। हम सब लोगों को सजग होना होगा, सबल होना होगा। हमें शास्त्र के साथ शस्त्र भी धारण करना होगा. संस्कृतियों की रक्षा सदैव शस्‍त्रों ने की है।

13/09/2026

उत्तर प्रदेश, मुरादाबाद विकास प्राधिकरण द्वारा मुस्तफा मस्जिद को अवैध निर्माण संबंधी नोटिस के खिलाफ भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) मैदान में उतरी। किसान यूनियन ने प्राधिकरण को चेतावनी दी है कि अगर मस्जिद पर कार्रवाई की तो अंजाम भुगतना होगा।प्राधिकरण में धरना का ऐलान किया गया है।

13/09/2026

उत्तर प्रदेश, सहारनपुर पुलिस ने ₹20 के नकली सिक्के (कॉइन) बनाने वाला गैंग पकड़ा। 5 आरोपी उपकार लूथरा, हिमांशु उर्फ गुल्लू , कुलदीप, संतोष चौरसिया और अनुराग पाल गिरफ्तार हैं। पुलिस का दावा है कि यह गैंग अब तक 70 करोड़ से ज्यादा कीमत के नकली सिक्के मार्केट में खपा चुका है।

जब एक खास समुदाय के लोगों ने गंगा में नाव में चिकन खाया, तो उन्हें महीनों तक ज़मानत नहीं मिली। लेकिन, जब बहुसंख्यक समुदा...
13/09/2026

जब एक खास समुदाय के लोगों ने गंगा में नाव में चिकन खाया, तो उन्हें महीनों तक ज़मानत नहीं मिली। लेकिन, जब बहुसंख्यक समुदाय के लोगों ने उसी पवित्र नदी पर शराब पी, तो उन्हें कुछ ही घंटों में ज़मानत मिल गई।

- जस्टिस दीपक गुप्ता

12/09/2026

दिल्ली, जामिया मिल्लिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी प्रशासन की गुंडागर्दी के खिलाफ छात्रों ने घेरा VC गेट।

12/09/2026

गरीबी नहीं हटा सके तो पर्दा लगाकर ढंक दिया। ब्रिक्स सम्मेलन के दौरान दिल्ली के ग़रीब इलाकों को पर्दा लगाकर ढक दिया गया ताकि विदेश से आने वालों की नज़र गरीबों पर ना पड़े।

Address

Delhi

Telephone

+917503356174

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Reporter Madam posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to Reporter Madam:

Shortcuts

Share