Rail Hunt

Rail Hunt Rail Hunt is a popular online news portal

मुंबई में सीबीआई की बड़ी कार्रवाई: रिश्वत लेते रेलवे का SSE रंगे हाथों गिरफ्तारपश्चिम रेलवे के मुंबई सेंट्रल मंडल (बांद्...
25/08/2026

मुंबई में सीबीआई की बड़ी कार्रवाई: रिश्वत लेते रेलवे का SSE रंगे हाथों गिरफ्तार

पश्चिम रेलवे के मुंबई सेंट्रल मंडल (बांद्रा-सांताक्रुज क्षेत्र) में सीबीआई (ACB) ने भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए सीनियर सेक्शन इंजीनियर (SSE/Land) आशीष कुमार यादव को 16,000 रुपये की रिश्वत लेते धर दबोचा.

पूरा मामला:

आरोपी अधिकारी ने जोगेश्वरी रेलवे स्टेशन के पास स्थित एक सैलून दुकान को रेलवे की जमीन में बताकर तोड़ने की धमकी दी थी। दुकान न तोड़ने के एवज में उसने 8,000 रुपये प्रति माह 'रिश्वत' की मांग की और जून-जुलाई का 16,000 रुपये बकाया मांगा। पीड़ित की शिकायत पर सीबीआई ने पंच गवाहों की उपस्थिति में जाल बिछाकर आरोपी को रंगे हाथों पकड़ लिया।

MUMBAI. पश्चिम रेलवे के मुंबई सेंट्रल मंडल अंतर्गत बांद्रा-सांताक्रुज क्षेत्र में केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) ने भ्रष....

बड़ा खुलासा: उत्तर रेलवे के पूर्व SrDEE साकेत कुमार श्रीवास्तव और उनकी पत्नी पर CBI का शिकंजा4.87 करोड़ की अवैध संपत्ति:...
22/08/2026

बड़ा खुलासा: उत्तर रेलवे के पूर्व SrDEE साकेत कुमार श्रीवास्तव और उनकी पत्नी पर CBI का शिकंजा

4.87 करोड़ की अवैध संपत्ति: वैध आय से 270.5% अधिक संपत्ति जुटाने के आरोप में FIR दर्ज (RC2162026A0007)।

4 साल में बड़ा उछाल: 2021 में संपत्ति ₹25.10 लाख थी, जो 2025 तक बढ़कर ₹5.37 करोड़ हो गई।

पत्नी भी नामजद: अवैध संपत्ति अर्जित करने में सहयोग और उकसाने (Abetment) के आरोप में पत्नी सौम्या श्रीवास्तव पर धारा 12 के तहत केस।

छापेमारी में मिले सबूत: दिल्ली आवास (द्वारका) में हुई तलाशी के बाद बेनामी संपत्ति, अघोषित नकदी और सोने-चांदी के दस्तावेज बरामद हुए थे।

सीबीआई की शिकायत के अनुसार, अधिकारी की पत्नी सौम्या श्रीवास्तव ने अपने पति को अवैध रूप से संपत्ति अर्जित करने और आ.....

17/08/2026

स्टेशनों पर पीने का पानी में ‘ई-कोली’ (E. Coli) बैक्टीरिया, कैग की रिपोर्ट के बाद रेलमंत्री ने दिये सख्त निर्देश…

NEW DELHI. नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (CAG) की ताजा ऑडिट रिपोर्ट ने भारतीय रेल के दावों और उसकी धरातली हकीकत के बीच एक चिंताजनक खाई को उजागर कर दिया है. संसद के पटल पर रखी गई इस जांच रिपोर्ट के बाद यह सवाल गंभीर हो गया है कि करोड़ों यात्रियों को मंजिल तक पहुंचाने वाली जीवनरेखा कहीं जनस्वास्थ्य के लिए बड़ा खतरा तो नहीं बनती जा रही?

कैग द्वारा देश भर के 512 रेलवे स्टेशनों का गहन विश्लेषण किया गया, जिसके नतीजे सार्वजनिक स्वास्थ्य के लिहाज से बेहद खतरनाक संकेत देते हैं. रिपोर्ट के अनुसार, 6 जोनों के लगभग 59 स्टेशनों पर पीने के पानी की अनिवार्य जीवाणु जांच तक नहीं कराई गई. इससे भी अधिक गंभीर बात यह सामने आई कि कई प्रमुख स्टेशनों के वाटर कूलरों से लिए गए जल नमूनों में ‘ई-कोली’ (E. Coli) जैसे संक्रामक बैक्टीरिया पाए गए.

17/08/2026

स्टेशनों पर पीने का पानी में ‘ई-कोली’ (E. Coli) बैक्टीरिया, कैग की रिपोर्ट के बाद रेलमंत्री ने दिये सख्त निर्देश…

नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (CAG) की ताजा ऑडिट रिपोर्ट ने भारतीय रेल के दावों और उसकी धरातली हकीकत के बीच एक चिंताजनक खाई को उजागर कर दिया है. संसद के पटल पर रखी गई इस जांच रिपोर्ट के बाद यह सवाल गंभीर हो गया है कि करोड़ों यात्रियों को मंजिल तक पहुंचाने वाली जीवनरेखा कहीं जनस्वास्थ्य के लिए बड़ा खतरा तो नहीं बनती जा रही?

कैग द्वारा देश भर के 512 रेलवे स्टेशनों का गहन विश्लेषण किया गया, जिसके नतीजे सार्वजनिक स्वास्थ्य के लिहाज से बेहद खतरनाक संकेत देते हैं. रिपोर्ट के अनुसार, 6 जोनों के लगभग 59 स्टेशनों पर पीने के पानी की अनिवार्य जीवाणु जांच तक नहीं कराई गई. इससे भी अधिक गंभीर बात यह सामने आई कि कई प्रमुख स्टेशनों के वाटर कूलरों से लिए गए जल नमूनों में ‘ई-कोली’ (E. Coli) जैसे संक्रामक बैक्टीरिया पाए गए.

विशाखापट्टनम में सीबीआई का बड़ा एक्शन, 179.50 करोड़ के प्रोजेक्ट में 15 लाख की रिश्वत लेते  SSE को दबोचा!Visakhapatnam. ...
17/08/2026

विशाखापट्टनम में सीबीआई का बड़ा एक्शन, 179.50 करोड़ के प्रोजेक्ट में 15 लाख की रिश्वत लेते SSE को दबोचा!

Visakhapatnam. केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI), भ्रष्टाचार निरोधक शाखा (ACB), विशाखापट्टनम ने दक्षिण मध्य रेलवे (S.C. Railway) के अधिकारियों और निजी ठेकेदारों के खिलाफ धोखाधड़ी, हेराफेरी और रिश्वतखोरी के एक गंभीर मामले में प्राथमिक सूचना रिपोर्ट (FIR - RC 14(A)/2026) दर्ज की है.

यह मामला रेलवे की 179.50 करोड़ रुपये की 'ऑटोमैटिक ब्लॉक सिग्नलिंग' परियोजना में 7 करोड़ रुपये के बोनस बिल को पास कराने के एवज में 1 करोड़ रुपये की रिश्वत मांगने और देने से जुड़ा है.

खबर है कि सीबीआई ने इस मामले में वरिष्ठ अनुभाग अभियंता (SSE) बापिराजू को हिरासत में ले लिया है. उन्हें 15 लाख रुपये की रिश्वत लेते पकड़ा गया है. इस मामले में कंपनी के एमडी का बेटा भी पकड़ा गया है. हालांकि अब तक सीबीआई की ओर से इसकी पुष्टि नहीं की गयी है.

Visakhapatnam. केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI), भ्रष्टाचार निरोधक शाखा (ACB), विशाखापट्टनम ने दक्षिण मध्य रेलवे (S.C. Railway) के अधिकारियो....

बड़ी खबर: क्या CISF को सौंपी जाएगी रेलवे की सुरक्षा? संसद में रेल मंत्री का बड़ा जवाब!Agra Cantt रेलवे स्टेशन पर रेल कर्...
06/08/2026

बड़ी खबर: क्या CISF को सौंपी जाएगी रेलवे की सुरक्षा? संसद में रेल मंत्री का बड़ा जवाब!

Agra Cantt रेलवे स्टेशन पर रेल कर्मचारी के साथ मारपीट के मामले में रेलवे मंत्रालय ने कड़ा एक्शन लिया है। राज्यसभा में सांसद रामजी लाल सुमन के सवाल का लिखित जवाब देते हुए रेल मंत्री Ashwini Vaishnaw ने घटना और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कई अहम जानकारियां दीं.

पूरी खबर कमेंट में पढ़ें 👇

मुख्य बातें:

1️⃣ 4 RPF जवान निलंबित: जुलाई में आगरा कैंट में हुई घटना के बाद 4 जवानों को तुरंत सस्पेंड कर दिया गया है. मामले की जांच के लिए हाई-लेवल जॉइंट कमेटी बनाई गई है.

2️⃣ CISF को सुरक्षा देने का कोई प्रस्ताव नहीं: रेल मंत्री ने साफ किया कि RPF की जगह CISF को सुरक्षा सौंपने की खबरों में कोई सच्चाई नहीं है. रेलवे की सुरक्षा RPF के पास ही रहेगी.

3️⃣ शिकायत निवारण: यात्रियों और कर्मचारियों की शिकायतों के निपटारे के लिए 'रेल मदद' (Rail Madad) ऐप और CPGRAMS पोर्टल सक्रिय रूप से काम कर रहे हैं.

👉 आपकी क्या राय है? क्या रेलवे में सुरक्षा और अनुशासन को लेकर और सख्त कदम उठाए जाने चाहिए? कमेंट में अपनी राय ज़रूर लिखें!

CBI की बड़ी कार्रवाई: जालंधर कैंट से रेलवे के सीनियर सेक्शन इंजीनियर ₹66,000 रिश्वत लेते गिरफ्तारपंजाब के जालंधर कैंट रे...
05/08/2026

CBI की बड़ी कार्रवाई: जालंधर कैंट से रेलवे के सीनियर सेक्शन इंजीनियर ₹66,000 रिश्वत लेते गिरफ्तार

पंजाब के जालंधर कैंट रेलवे स्टेशन स्थित ब्रिज वर्कशॉप में सीबीआई की चंडीगढ़ भ्रष्टाचार निरोधक शाखा (ACB) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए उत्तर रेलवे के सीनियर सेक्शन इंजीनियर (SSE - इनचार्ज) मिलिंद कुमार को ₹66,000 की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

क्या है मामला?
ठेकेदार से पास हो चुके और आने वाले बिलों पर 2% कमीशन की मांग की जा रही थी। कमीशन न देने पर ₹10.50 लाख के बिल में से ₹3 लाख की कटौती कर दी गई थी। शिकायत मिलने पर CBI ने जाल बिछाकर आरोपी को दबोच लिया।

🔗 पूरी खबर पढ़ें: Rail Hunt

Arrest

Jalandhar/Chandigarh. पंजाब के जालंधर कैंट रेलवे स्टेशन स्थित ब्रिज वर्कशॉप में भ्रष्टाचार के खिलाफ केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI...

भ्रष्टाचारियों पर अदालत का बड़ा फैसला: पूर्व रेलवे इंजीनियर (ADSTE) को 4 साल की सजाउत्तर मध्य रेलवे (NCR) के बांदा में त...
05/08/2026

भ्रष्टाचारियों पर अदालत का बड़ा फैसला: पूर्व रेलवे इंजीनियर (ADSTE) को 4 साल की सजा

उत्तर मध्य रेलवे (NCR) के बांदा में तैनात रहे तत्कालीन सहायक मंडल संकेत एवं दूरसंचार इंजीनियर (ADSTE) गिरिजेश कुमार गौड़ को रिश्वत लेने के जुर्म में विशेष सीबीआई अदालत ने 4 साल के कठोर कारावास और ₹20,000 जुर्माने की सजा सुनाई है.

उत्तर मध्य रेलवे (NCR), बांदा का मामला, 9,700 रुपये की घूस लेते पकड़े गये थे ADSTE गिरिजेश कुमार गौड़ Lucknow. विशेष सीबीआई अदालत ने...

बिना स्थाई मुखिया के चल रही है भारतीय रेलवे? 12 लाख से अधिक कर्मचारियों वाले इस विशाल महकमे में योग्य नेतृत्व ढूंढना इतन...
28/07/2026

बिना स्थाई मुखिया के चल रही है भारतीय रेलवे?

12 लाख से अधिक कर्मचारियों वाले इस विशाल महकमे में योग्य नेतृत्व ढूंढना इतना मुश्किल क्यों हो गया है? रेलवे बोर्ड चेयरमैन सतीश कुमार को एक बार फिर सेवा विस्तार मिला है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि रिटायरमेंट के बाद अधिकारियों को 'कांट्रैक्ट री-एंप्लॉयमेंट' देने के क्या मायने होते हैं?

क्या इससे नीचे के अधिकारियों का प्रमोशन रुकता है या फैसलों में झिझक आती है? जानिए पूरी रिपोर्ट हमारे लेख में:

🔗 [https://www.railhunt.com/railway-board-chairman-extension-contract-re-employment-meaning/ ]

अपनी राय कमेंट सेक्शन में जरूर शेयर करें! 👇

NEW DELHI. भारतीय रेलवे, जिसे कभी देश की ‘लाइफलाइन’ कहा जाता था, इन दिनों अपनी पटरियों पर कम और प्रशासनिक ‘जुगाड़’ की पटरि...

📢 TATANAGAR RAILWAY: 26 साल का एकाधिकार जारी, रोटेशन पॉलिसी पर उठे सवाल!दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर (CKP) रेल मंडल क...
24/07/2026

📢 TATANAGAR RAILWAY: 26 साल का एकाधिकार जारी, रोटेशन पॉलिसी पर उठे सवाल!

दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर (CKP) रेल मंडल के वाणिज्य विभाग में रोटेशन पॉलिसी और पारदर्शी प्रशासन के दावों पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

🔹 मुख्य बिंदु:

• अमित कुमार चौधरी को टाटानगर के मुख्य पार्सल पर्यवेक्षक (CPS) से हटाकर टाटानगर गुड्स शेड का नया सर्वोपरि प्रभारी बनाया गया।

• 28 वर्षों के सेवाकाल में से करीब 26 वर्ष टाटानगर में ही बीता कार्यकाल।

• 100 से अधिक सीनियर रैंक के सुपरवाइजरों को दरकिनार कर एक ही व्यक्ति को बार-बार राजस्व वाले पदों पर बिठाने का आरोप।

• HRCPC ने रेलवे बोर्ड, CVC और CBI से निष्पक्ष विजिलेंस जांच की मांग की।

📖 पूरी रिपोर्ट पढ़ें: Rail Hunt Article

TATANAGAR/CKP. दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर (CKP) रेल मंडल के वाणिज्य (Commercial) विभाग में रोटेशन पॉलिसी और पारदर्शी प्रशासन के द...

Address

Delhi

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Rail Hunt posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to Rail Hunt:

Shortcuts

Share