19/03/2026
क्या एक देश पूरी दुनिया का इंटरनेट बंद कर सकता है? सच चौंका देगा…
बहुत कम लोग जानते हैं कि दुनिया के इंटरनेट ट्रैफ़िक का बड़ा हिस्सा समंदर के नीचे बिछी फाइबर-ऑप्टिक केबलों से गुजरता है। इनमें से कई बेहद महत्वपूर्ण केबलें होर्मुज़ स्ट्रेट से होकर गुजरती हैं - जो ईरान के ठीक पास है।
ताज़ा रिपोर्ट्स में आशंका जताई गई है कि बाब-अल-मंडेब (लाल सागर) पर ईरान समर्थित हूती हमले भी इन समुद्री केबलों को नुकसान पहुँचा सकते हैं।
ये दोनों क्षेत्र “Global Internet Choke Points” कहलाते हैं। अगर यहां बड़े पैमाने पर हमला होता है या केबलें कटती हैं, तो दुनिया के इंटरनेट में भारी बाधा आ सकती है।