24/09/2026
लखोरिया निवासी रामदास तुरी का निधन, पूर्व कृषि मंत्री बादल पत्रलेख ने पहुंचकर जताया शोक
सारवाँ प्रखंड के लखोरिया पंचायत निवासी रामदास तुरी का निधन हो गया। निधन की सूचना पर पूर्व कृषि मंत्री बादल पत्रलेख शोक संतप्त परिजनों से मिलने पहुंचे और उन्हें सांत्वना देते हुए इस दुःख की घड़ी में ढांढस बंधाया। मौके पर पंचायत के समाजसेवियों एवं स्थानीय लोगों ने भी दिवंगत रामदास तुरी को नम आंखों से श्रद्धांजलि अर्पित की। उपस्थित लोगों ने दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिवार को दुःख सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और परिजनों को इस दुःख को सहने की शक्ति प्रदान करें। ॐ शांति। 💐