Article9news

Article9news सत्य के साथ एक कदम बढ़ाते हूए।
एक नई सोंच

03/08/2025

बैजू मंदिर गली देवघर में स्थित एक दुकान में भयंकर आग की घटना हुई।

पहलगाम आतंकी हमले के आतंकियों के पहले स्कैच आए सामने।
23/04/2025

पहलगाम आतंकी हमले के आतंकियों के पहले स्कैच आए सामने।

15/04/2025

देवघर ट्रैफिक पुलिस का नियम प्रशाशन पर लागू नहीं होती है क्या?

DcDeoghar
Hemant Soren

18/03/2025

14/03/2025

जसीडीह के चकाई मोड़ पर लगी भीषण आग

न्यूजीलैंड को हराकर भारत ने जीता चैंपियन ट्रॉफी का खिताब
09/03/2025

न्यूजीलैंड को हराकर भारत ने जीता चैंपियन ट्रॉफी का खिताब

04/03/2025

वृंदावन की तरह बनाया जा रहा है अब देवघर में कई सितारे अपने पहुंच रहे इस इवेंट में


02/03/2025

कुंडा मोड़ के पास पुलिस ने वाहन चेकिंग के लिए गाड़ी रोक जिससे महिला पुलिसकर्मी ने एक बाइक्स और औरत को पकड़ के खींच दिया और वह गिर गई जिससे मौके पर उसकी मौत हो गई जिसके कारण आकर्षित लोगों का भीड़ याद रहे यह देवघर झारखंड की घटना है


Hemant Soren
DcDeoghar

माँ सरस्वती विद्या, बुद्धि और संगीत की देवी हैं। वसंत पंचमी के दिन उनकी पूजा का विशेष महत्व है। यह दिन ज्ञान, कला और शिक...
03/02/2025

माँ सरस्वती विद्या, बुद्धि और संगीत की देवी हैं। वसंत पंचमी के दिन उनकी पूजा का विशेष महत्व है। यह दिन ज्ञान, कला और शिक्षा को समर्पित होता है, जब विद्यार्थी और कलाकार माँ सरस्वती का आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए उनकी आराधना करते हैं। इस दिन पीले वस्त्र पहनना और पीले भोजन का सेवन शुभ माना जाता है। माँ सरस्वती की कृपा से व्यक्ति में विवेक, रचनात्मकता और सफलता का संचार होता है।

आप सभी को सरस्वती पूजा की हार्दिक शुभकामनाएँ! माँ सरस्वती की कृपा से आपका जीवन ज्ञान, बुद्धि और समृद्धि से भरपूर हो..

देशवासियों को 76वें गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं! 26 जनवरी 1950 को हमारा संविधान लागू हुआ, जिसने भारत को एक लोकतांत्रिक गण...
26/01/2025

देशवासियों को 76वें गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं! 26 जनवरी 1950 को हमारा संविधान लागू हुआ, जिसने भारत को एक लोकतांत्रिक गणराज्य बनाया। यह दिन हमें स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान की याद दिलाता है और सिखाता है कि हम अपने अधिकारों और कर्तव्यों को निभाएं। आइए, मिलकर अपने देश को और मजबूत और एकजुट बनाएं🇮🇳

18/01/2025

देवघर के मीना बाजार सब्जी मंडी में शुक्रवार की आधी रात दुकानों में फिर भीषण आग लग गयी. आग इतनी भयंकर थी कि काफी दूर से ही लपटें दिख रही थीं. इस आगजनी में सब्जी मंडी मीना बाजार की करीब 25-30 दुकानें जलकर राख हो चुकी हैं. आग लगने की खबर फैलते ही इलाके में दहशत फैल गयी. रात करीब 12 बजे सूचना पर दमकल की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और दमकल कर्मी आग बुझाने में जुटे. आग से लाखों रुपये का नुकसान होने का अनुमान है. सप्ताह भर में मीना बाजार सब्जी मंडी में दूसरी बार आग लगी. आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है.

06/01/2025

देवघर जिले में चौकीदार नियुक्ति परीक्षा में शामिल हुए दर्जनों अभ्यर्थियों ने शनिवार को समाहरणालय के समक्ष विरोध प्रदर्शन किया व रिजल्ट रद्द कराने की मांगों का ज्ञापन डीसी को सौंपा. अभ्यर्थियों ने डीसी कार्यालय के बाहर अपनी मांगों को लेकर जमकर नारेबाजी की. इसकी अगुवाई कर रहे राजेंद्र पंडित कहा कि चौकीदार बहाली में विज्ञापन के नियमों का अनुपालन नहीं किया गया है और न आरक्षण को ध्यान में रखा गया है. परीक्षा परिणाम में व्यापक धांधली की गयी है. सभी अभ्यर्थियों ने अधिवक्ता बलभद्र यादव के साथ मांगों का ज्ञापन डीसी को

सौंपा. ज्ञापन में कहा गया है कि जिले के विभिन्न प्रखंड क्षेत्रों के अभ्यर्थियों ने चौकीदार संवर्ग की परीक्षा दी थी, लेकिन रिजल्ट में इएसडब्ल्यू, ओबीसी टू आदि को मिलने वाले आरक्षण का अनुपालन नहीं किया गया है. यह भी कहा गया है कि अगर रिजल्ट रद्द नहीं किया गया, तो न्यायालय की शरण लेंगे. ज्ञापन में अनुराग कुमार, अजीत कुमार,राजेंद्र पंडित, राहुल कुमार, भवेश कुमार यादव, अनिल कुमार, शिल्पा कुमारी, मंजीत कुमार मंडल, नंदकिशोर यादव, अंजन कुमार यादव, अजय कुमार, रोहित ठाकुर, आशीष कुमार झा, लखेंद्र मंडल, शिवानंद तुरी, पहलवाल राय, सुप्रिया कुमारी, सावन कुमार, रीतलाल मुर्मू, लखी शर्मा, राजीव कुमार पांडेय, राजेश मंडल, दिवाकर यादव, कुंदन कुमार राय आदि के नाम हैं. ज्ञापन की प्रति सीएम झारखंड समेत केंद्र सरकार को भी भेजी गयी है।

Address

Bompass Town Deoghar Jharkhnad
Deoghar
814112

Telephone

+918102353203

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Article9news posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to Article9news:

Share