BDM News

BDM News Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from BDM News, Media/News Company, Deoghar.

देवघर जिला मोहनपुर प्रखंड के बीचगढ़ा पंचायत के बलजोरा गांव के एक निवासी के साथ यह घटना हुई है। Hemant Soren Suresh Paswa...
03/07/2025

देवघर जिला मोहनपुर प्रखंड के बीचगढ़ा पंचायत के बलजोरा गांव के एक निवासी के साथ यह घटना हुई है।
Hemant Soren
Suresh Paswan

सारवाँ -देवघर रोड में अभी कुछ देर पहले एक एक्सीडेंट हो गया है व्यक्ति की स्थिति नाजुक है इन्हें सदर अस्पताल भेज दिए हैं ...
25/06/2024

सारवाँ -देवघर रोड में अभी कुछ देर पहले एक एक्सीडेंट हो गया है व्यक्ति की स्थिति नाजुक है इन्हें सदर अस्पताल भेज दिए हैं अगर किन्ही के संपर्क में यह व्यक्ति है तो उनके परिवार को सूचना देने की कृपा करें पल्सर गाड़ी गाड़ी नंबर- JH15AD 7497

 #झारखंड विधानसभा में  #हजारीबाग  #रामनवमी के दौरान लगाए गये प्रतिबंध के विरोध में  #विधायक मनीष जयसवाल ने अपना कुर्ता फ...
21/03/2023

#झारखंड विधानसभा में #हजारीबाग #रामनवमी के दौरान लगाए गये प्रतिबंध के विरोध में #विधायक मनीष जयसवाल ने अपना कुर्ता फाड़ लिया। सदन में खड़े होकर उन्होंने कहा, अगर हमारी बात नहीं सुनी जाती तो सदन में आने का क्या मतलब। क्या इस राज्य में हिंदू होना गुनाह है, क्या हम तालिबान में रह रहे है।

अच्छी खबर: रांची के मोरहाबादी मैदान में 15 अप्रैल से लगेगा नाईट मार्केट, खान-पान के साथ-साथ मनोरंजन और आकर्षक लाइटिंग की...
21/03/2023

अच्छी खबर: रांची के मोरहाबादी मैदान में 15 अप्रैल से लगेगा नाईट मार्केट, खान-पान के साथ-साथ मनोरंजन और आकर्षक लाइटिंग की भी होगी व्यवस्था:

रांची शहर के मोरहाबादी मैदान में 15 अप्रैल से नाईट मार्केट (रात्रि बाजार) की शुरुआत होगी. यह मार्केट मैदान के उत्तरी छोर पर होटल पार्क प्राइम के समीप लगेगा. नाईट मार्केट के शुभारंभ को लेकर रांची नगर निगम ने तैयारी पूरी कर ली है. यहां की खाली जमीन पर पेवर ब्लॉक लगा दिया गया है. बैठने के लिए बेंच-डेस्क और शेड का निर्माण भी कराया गया है. रात में इस जगह पर किसी प्रकार का अंधेरा ना हो, इसके लिए स्टैंड लाइट और गार्डन लाइट भी लगाया गया है.

शर्तो का पालन करने वालो को ही मिलेगी दुकान:

नाईट मार्केट में दुकान के आवंटन के लिए निगम द्वारा कई शर्ते रखी गयी है. यहां दुकान लगाने के लिए दुकानदार को निगम को प्रतिमाह पांच हजार रूपये देने होंगे. दुकानें शाम 6 बजे से रात 11 बजे तक लगेंगी. इसके बाद दुकानों को सामान पैक कर ले जाना होगा. सभी दुकानदारों को ड्रेस कोड का पालन करना होगा. उन्हें यहां किसी प्रकार की प्रतिबंधित सामग्री की बिक्री नहीं करनी होगी.

डेडिकेटेड टीम की होगी तैनाती:

नाईट मार्केट में किसी तरह की गंदगी ना दिखे, इसके लिए नगर निगम की डेडिकेटेड टीम को यहां प्रतिनियुक्त किया जायेगा. यह टीम यहां प्रतिदिन शाम 6 बजे से रात 11 बजे तक तैनात रहेगी. रात 11 बजे जब दुकानें बंद होंगी तब निगम की टीम उस जगह को पूरी तरह से चकाचक कर देगी. रांची नगर निगम के अपर नगर आयुक्त कुंवर सिंह पाहन ने बताया कि मोरहाबादी मैदान में हर दिन हजारो की संख्या में लोग आते है. लोग यहां घूमने के साथ-साथ खान-पान का भी लुत्फ उठाये, इसके लिए अप्रैल माह से यहां नाईट मार्केट की शुरुआत करने की तैयारी है. यह एक ऐसी जगह होगी, जहां लोग पूरे परिवार के साथ आकर मस्ती कर पाएंगे.
Credit:- Ranchi LIVE

  :- देवघर डीसी ने शहर के लखराज‌ किस्म की भूमि को लेकर हो रही समस्याओं के निबटारे के लिए एक उच्च स्तरीय समिति का गठन किय...
21/03/2023

:- देवघर डीसी ने शहर के लखराज‌ किस्म की भूमि को लेकर हो रही समस्याओं के निबटारे के लिए एक उच्च स्तरीय समिति का गठन किया है।

जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा इन दिनों भारत की यात्रा पर हैं. इस दौरान वो दिल्ली के बुद्ध पार्क में पीएम मोदी के स...
21/03/2023

जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा इन दिनों भारत की यात्रा पर हैं. इस दौरान वो दिल्ली के बुद्ध पार्क में पीएम मोदी के साथ सैर करते दिखे. उन्होंने लस्सी और गोलगप्पे का स्वाद भी लिया. देखें तस्वीरें
Credit:- ABP NEWS

 #पटना  रेल्वे स्टेशन के यात्री कल 😑
21/03/2023

#पटना रेल्वे स्टेशन के यात्री कल 😑

मधुपुरवाशियो के लिए एक नई ट्रेन की सौगात।मधुपुर से रांची नई  इंटरसिटी ट्रेनवाया गिरिडीह, जमुआ, हाजारीबाग, बरकाकाना
16/03/2023

मधुपुरवाशियो के लिए एक नई ट्रेन की सौगात।
मधुपुर से रांची नई इंटरसिटी ट्रेन
वाया गिरिडीह, जमुआ, हाजारीबाग, बरकाकाना

अतत: एक दूजे के हुए मनोज दे और ज्योति श्री महतो बलियापुर प्रखंड के कुसमाटांड़ गांव के दो चर्चित यूट्यूबर Manoj Dey और Jy...
16/03/2023

अतत: एक दूजे के हुए मनोज दे और ज्योति श्री महतो

बलियापुर प्रखंड के कुसमाटांड़ गांव के दो चर्चित यूट्यूबर Manoj Dey और JyotiShree Mahato ने कोलकाता में रचाई शादी। बता दें कि दोनों यूट्यूबर के माता पिता इस शादी के लिए राजी नहीं थे।
सामने आई प्रेमी जोड़े की शादी की पहली तस्वीरें
बंगाली रीति रिवाज से हुई शादी
Manoj Dey

Address

Deoghar

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when BDM News posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share